mParivahan App क्या है? | What is mParivahan App?

भारत सरकार नागरिकों के लिए कई ऐप्स लॉन्च कर चुकी है | ये ऐप्स लोगों को बहुत सारी सुविधाएं देते हैं. यह ऐप्स लोगों के लिए बहुत काम के होते हैं, मगर कई लोगों को इनके बारे में पता नहीं होता है |  ऐसे में वे इन ऐप्स का लाभ नहीं उठा पाते | आज हम आपको ऐसे ही एक ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम mParivahan App है |  यह ऐप भारत सरकार द्वारा विकसित एक मोबाइल एप्लिकेशन है जो नागरिकों को परिवहन से जुड़ी विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने में मदद करता है| यह ऐप सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) द्वारा विकसित किया गया है | आइए आपको इसके फायदे और इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में बताते हैं |

Also, read: ATM card lost or stolen? घबराएं नहीं, जानिए क्या करें!

Table of Contents

mParivahan App क्या है? | What is mParivahan App?

एम परिवहन एप (mParivahan App) भारत सरकार द्वारा जारी किया गया एप्प है,जिसके माध्यम से देश के सभी वाहन चालकों को ऑनलाइन वर्चुअल Driving Licence, Registration certificate (RC), ईन्श्योरेंस आदि दस्तावेजों को डिजिटल फॉर्मेट में अपने मोबाइल पर रखने की सुविधा प्रदान की जाती है, साथ ही mParivahan App के माध्यम से आप सड़क परिवहन कार्यालयों, ट्रैफिक स्टेट्स, RTO के कार्यालयों आदि जानकारी भी प्राप्त कर सकते है |

वाहन चालकों द्वारा एम परिवहन ऐप में रखे दस्तावेजों को परिवहन मंत्रालय द्वारा अनुमोदित किया जाता है इसलिए इनकी मान्यता ओरिजिनल दस्तावेज के जैसी होती है। अगर ट्रैफिक पुलिस आपसे ड्राइविंग लाइसेंस या आरसी मांगती है तो आप बिना किसी संकोच के उन्हें mParivahan App में रखे दस्तावेज दिखा सकते हैं। इस तरह आप भारी-भरकम चालान भरने से बच सकते हैं।

mParivahan App के माध्यम से दस्तावेजों की वर्चुअल कॉपी डिजिटल फॉर्मेट में अपने मोबाइल पर रखने की सुविधा प्रदान की गई हैं। यह प्रारूप भी ओरिजिनल दस्तावेजों की तरह ही मान्य होता है, जिसका इस्तेमाल आवेदक कहीं भी अपने मोबाइल फोन द्वारा कर सकते हैं। इस ऐप के माध्यम से आप अपने वाहन की पूरी जानकारी जैसे मालिक का नाम, पंजीकरण की तारीख, पंजीकरण प्राधिकरण, ईंधन प्रकार, वाहन आयु, वाहन वर्ग, बीमा वैधता, फिटनेस वैधता आदि की सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

mParivahan App क्या है? | What is mParivahan App?

इसके अलावा यह ऐप किसी चोरी किये गए या किसी संदिग्ध वाहन की जानकारी निकालने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बस पंजीकरण संख्या दर्ज करके किसी भी पार्क किए गए, दुर्घटनाग्रस्त या चोरी के वाहन का विवरण प्राप्त किया जा सकता है।

Also, read: क्या है ATM Scam? जानें इससे बचने के लिए आसान टिप्स

mParivahan App का संछिप्त विवरण | Brief description of mParivahan App

विशेषता विवरण
आर्टिकल का नाम mParivahan App क्या है? | What is mParivahan App?
एप्प का नाम mParivahan
कब लांच की गयी जनवरी 2017
किसने लांच की श्री नितिन गडकरी जी ने
लाभार्थी कौन होंगे सम्पूर्ण भारतीय नागरिक
एप्प उपलब्ध कराने का उद्देश्य वाहन के दस्तावेज ऑनलाइन माध्यम से सुरक्षित रखना
कब लांच हुई  जनवरी, 2017
एप्प मान्य हैं एंड्राइड और iOS दोनों प्रकार के मोबाइल फ़ोन में
एप्प कहाँ से डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से
mParivahan पोर्टल लिंक parivahan.gov.in

Also, read: अपने नए एटीएम कार्ड (डेबिट कार्ड) को कैसे एक्टिवेट करें? | How to activate your new ATM card (Debit Card)?

mParivahan के कुछ मुख्य फीचर्स | Some main features of mParivahan

  • यह एक प्रामाणिक वर्चुअल डीएल (ड्राइविंग लाइसेंस) और आरसी (पंजीकरण प्रमाणपत्र) बनाता है जो हर जगह स्वीकार्य है।
  • आप इस ऐप के जरिए नए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। यहां से केवल मॉक टेस्ट ही पास करना जरूरी है।
  • इसका इंटरफेस काफी आसान है जिसे चलाना बेहद आसान है।
  • यह iOS और Android दोनों यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है।
  • वर्चुअल डीएल और आरसी बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस काफी आसान है।
  • केवल एप्लिकेशन के भीतर रहकर ही ऐप के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • इंजन नंबर और व्हीकल के चेसिस नंबर के आखिरी 4 अंकों के साथ वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा करें।
  • आप इस ऐप से वर्चुअल आईडी भी शेयर कर सकते हैं।
  • यह आपके पास मौजूद आरटीओ का पता लगा सकता है और आपको अपने डीएल और आरसी को एक्सेस करने की अनुमति देता है।
  • इन सभी सुविधाओं के होने के साथ-साथ इसके जरिए चालाना प्राप्त किया जा सकता है और उनका भुगतान भी किया जा सकता है।

Also, read: उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल 2024 | Uttar Pradesh Pankh Portal 2024

mParivahan App के लाभ एवं विशेषताएं | Benefits and Features of mParivahan App

mparivahan app का इस्तेमाल करने से नागरिको को कौन कौन से लाभ मिले हैं इसके बारे में हम आपको कुछ संक्षिप्त जानकारी प्रदान करने जा रहें हैं। अगर आप भी इसके लाभ एवं विशेषताओं के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे दी गयी सम्पूर्ण जानकारी पढ़िए –

  • इस एप्प के माध्यम से गाडी की RC आदि को अपने साथ रखने की आवश्यकता नहीं हैं।
  • इस एप्प का लाभ देश के सभी नागरिक उठा सकते हैं।
  • mParivahan App की मदद से आप RTO ऑफिस संबंधी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • आपको RTO ऑफिस के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं हैं।
  • इस एप्प के लांच होने के बाद से नागरिको को काफी हद तक सहायता मिली हैं।
  • परिवहन मोबाइल एप्प को डिजिटल समस्या के समाधान के रूप में प्रस्तुत किया गया हैं।
  • एप्प में उपस्थित दस्तावेजों को ओरिजनल दस्तावेजों की तरह मान्यता प्राप्त होगी।
  • परिवहन एप्प के होने से आपको दस्तावेजों का बोझ उठाकर चलने से छुटकारा मिलेगा क्योंकि mParivahan App में समस्त दस्तावेज सुरक्षित होते हैं जरूरत पड़ने पर आप इन दस्तावेजों को देख सकते हैं।
  • यह एप्प एंड्राइड फ़ोन और iOS दोनों प्रकार के फोन में उपलब्ध हैं।
  • इस एप्प के माध्यम से आप सेकण्ड हैंड खरीदने संबंधी सूचना प्राप्त कर सकते हैं।

Also, read: आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड 2024 | Ayushman Bharat Golden Card 2024

mParivahan App के अंतर्गत दी जाने वाली सेवाएँ और सुविधाएँ | Services and features offered under mParivahan App

  • DL और RC का विवरण :- इस एप्प के अंतर्गत आवेदकों को उनके ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट से संबंधित पूरी जानकारी DL और RC डैशबोर्ड पर DL नंबर और RC नंबर दर्ज करके प्रदान की जाती है।
  • भाषा का चयन (Language Selection) :- mParivahan App के अंतर्गत अभी आवेदकों को केवल तीन भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी, मराठी ) के चयन का लाभ प्रदान किया जाता है, जिसके माध्यम से आवेदक अपनी सुविधानुसार अपनी भाषा का चयन कर सकते हैं।
  • जन्म तिथि द्वारा DL खोजने की सुविधा :- आवेदक अपने DL को एप्प के माध्यम से अपना लाइसेंस नंबर और अपनी जन्म तिथि दर्ज करके खोज सकते हैं।
  • लाइसेंस जानकारी :- एप्प के अंतर्गत आवेदक लाइसेंस से सम्बंधित सभी जानकारी जैसे :- लर्नर्स लाइसेंस, लाइसेंस का नवीनीकरण, स्थाई (Permanent) DL, लाइसेंस संबंधित शुल्क, वर्ग को जोड़ने, अंतराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट, डुप्लीकेट लाइसेंस आदि बनवाने की सुविधाएँ प्राप्त कर सकते हैं।
  • चालान खोजें (Search Challan) :- आवेदक अपने DL और RC नंबर द्वारा अपने चालान (यदी हो तो) इसकी स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • Shared/Received RC :- इस एप्प पर आप अपने Shared/Received RC का विवरण देखने के लिए इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं, इस एप्प के जरिये आप आवश्यकता पड़ने पर अपने आरसी को अपने संपर्कों के साथ साँझा कर सकते हैं।
  • ड्राइविंग लाइसेंस मॉक टेस्ट :- ड्राइविंग लाइसेंस मॉक टेस्ट में आवेदकों को 10 प्रश्न दिए जाते हैं, जिसके लिए हर प्रश्न पर उन्हें 30 सेकंड प्रदान किए जाते हैं। जिसे आवेदक आवेदक DL के लिए अप्लाई करने पर दिए जाने वाले टेस्ट के लिए अपने तैयारी को बेहतर कर सकेंगे।
  • आप्ताकालीन सेवाएँ (Emergency Services) :- इस एप्प के अंतर्गत आप्ताकालीन सेवाएँ के विकल्प द्वारा आवेदकों को एक इमरजेंसी नंबर प्रदान किया जाता है, जिसे वह आवेदक किसी दुर्घटना या समस्या होने पर डायल कर सकते हैं, साथ ही वह एप पर खुद के प्रोफाइल और संपर्क भी बना सकते हैं, जिसे किसी भी दुर्घटना की मामले मे अधिसूचित किया जाएगा।

Also, read: आरएसबीवाई का स्मार्ट हेल्थ कार्ड | RSBY Smart Health Card

mParivahan ऐप में कैसे करें साइनअप (रज़िस्टर) | How to Signup (Register) in mParivahan App?

  • इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से mParivahan ऐप को डाउनलोड करना होगा।
  • फिर अपना मोबाइल नंबर डालकर साइनअप करना होगा।
  • फिर आपके पास एक OTP आएगा। इसे एंटर करें और रजिस्टर कर दें।
  • अब आपको दो विकल्प मिलेंगे। एक ड्राइविंग लाइसेंस और दूसरा रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट। आप इस स्टेप में ड्राइविंग लाइसेंस का चुनाव करें।
  • फिर डीएल नंबर डालें जिससे वर्चुअल डीएल जनरेट हो जाएगा।
  • फिर Add To My Dashboard विकल्प पर टैप करें।
  • इसके बाद जन्मतिथि और वर्चुअल आईडी को डैशबोर्ड में एड कर दें।
  • इसके बाद आरसी जनरेट करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
  • फिर आपको व्हीकल डिटेल्स जैसे फिटनेस वैलिडिटी और इंश्योसेंस वैलिडिटी जैसी जानकारियां मिल जाएंगी।
  • इसके बाद एक बार फिर Add To My Dashboard पर टैप करें।
  • आपके पास एक मैसेज आएगा जिसमें आपसे इंजन नंबर और चेसिस नंबर मांगा जाएगा। इन्हें एंटर कर दें।
  • फिर सभी डिटेल्स के वेरिफाई होने के बाद आप डीएल या आरसी पर जाएं।
  • फिर एक क्यूआर कोड जनरेट हो जाएगा। जब भी आपको किसी को यह दिखाना हो तो आप क्यूआर कोड को स्कैन करा सकते हैं।

Also, read: यूपी ई-साथी सेवा पोर्टल 2024 | UP e-Sathi Seva Portal 2024

mParivahan App को कैसे डाउनलोड करें | How to download mParivahan App?

एमपरिवाहन को डाउनलोड करने के लिए नागरिकों के पास अपने एंड्राइड मोबाइल फ़ोन होने आवश्यक हैं तभी वह इस एप्प को डाउनलोड कर सकेंगे, इसके लिए वह दी गई प्रक्रिया को पढ़कर इस एप्प को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आवेदक अपने मोबाइल फ़ोन पर गूगल प्ले स्टोर खोलें।
  • यहाँ आपको सर्च मेन्यू में mParivahan App टाइप करना होगा।

mParivahan App क्या है? | What is mParivahan App?

  • जिसके बाद आपके सामने mParivahan NIC e-gov Mobile App एप्लीकेशन खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको इनस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपके फ़ोन में एप्प इनस्टॉल होने शुरू हो जाएगा।

mParivahan App क्या है? | What is mParivahan App?

  • एप्प के इंस्टाल हो जाने के बाद आप ओपन के बटन पर क्लिक करके इसका उपयोग कर सकते हैं।

Also, read: जाति प्रमाण पत्र 2024 | Caste Certificate 2024

mParivahan App को कैसे इस्तेमाल करें | How to use mParivahan App?

mParivahan App को इनस्टॉल कर लेने के बाद इसे इस्तेमाल करने के लिए आवेदक दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आवेदक को एप्प को ओपन करके sign up करना होगा।
  • यहाँ यदि आवेदक का पहले से अकाउंट है, तो वह सीधे साइन इन कर सकते हैं।
  • और यदि आपने एप्प पर साइन अप नहीं किया है, तो आपको सबसे पहले दाई तरफ दिए गए विकल्प पर क्लिक करके sign in के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

mParivahan App क्या है? | What is mParivahan App?

  • अब यहाँ आपको नीचे sign up के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज पर अपना मोबाइल नंबर को दर्ज करके आपको Continue के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब आपको दिए गए टर्म्स और कंडीशन को पढ़कर बॉक्स में टिक करके सबमिट कर देना होगा।

mParivahan App क्या है? | What is mParivahan App?

  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आ जाएगा, जिसे आपको दर्ज करना होगा।
  • ओटीपी दर्ज करके आपको वेरीफाई के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब आपको अपनी प्रोफाइल कम्पलीट करने के लिए अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करके सबमिट कर देना होगा।

mParivahan App क्या है? | What is mParivahan App?

  • इसके बाद एप्प पर आपका अकाउंट बन जाएगा, और आपका नाम और मोबाइल नंबर होम पेज पर ऊपर आ जाएगा।
  • जिसके बाद आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Also, read: मानव सम्पदा पोर्टल 2024 | Manav Sampada Portal 2024

एमपरिवाहन एप्प पर वर्चुअल RC बनाने या ऐड करने की प्रक्रिया| Process to create or add Virtual RC on mParivahan app

इस एप्प पर वर्चुअल आरसी बनाने के लिए आवेदक दी गई प्रक्रिया को पढ़कर आरसी बना सकते है।

  • सबसे पहले आवेदक को अपने मोबाइल पर एमपरिवहन एप्प को खोलना होगा।
  • अब डैशबोर्ड पर दिए गए RC के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

mParivahan App क्या है? | What is mParivahan App?

  • इसके बाद आपको Create Virtual RC के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

mParivahan App क्या है? | What is mParivahan App?

  • अब आपके सामने Virtual RC डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको अपना RC नंबर दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक कर देना होगा।

mParivahan App क्या है? | What is mParivahan App?

  • अब आपकी गतिविधि लॉग के बारे में नोट आ जाएगा, जिसमे आगे बढ़ने के लिए आपको OK के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • जिसके बाद आपके आमने आपके वाहन की पूरी जानकारी खुलकर आ जाएगी .
  • अब नीचे आपको Add to Dashboard For Virtual RC के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद अपनी RC वेरीफाई करने के लिए आपको Chassis number और Engine number दर्ज करके वेरीफाई कर देना होगा।
  • इसके बाद RC वेरीफाई हो जाने के बाद आपको एक मैसेज प्राप्त हो जाएगा।
  • अब अपनी RC की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको डैशबोर्ड पर क्लिक करन होगा, इस पर क्लिक करते ही आपकी आरसी बनकर आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • अब आपको वर्चुअल RC डिटेल्स पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद RC डिटेल्स के साथ QR कोड खुलकर आ जाएगा।
  • आप इस QR कोड को डाउनलोड कर आवश्यकता पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Also, read: यूपी परिवार रजिस्टर नकल | UP pariwar Register Nakal

एमपरिवाहन एप्प पर वर्चुअल DL बनाने या ऐड करने की प्रक्रिया | Process to create or add Virtual DL on mParivahan app

आवेदक एमपरिवाहन एप्प पर वर्चुअल DL बनाने के लिए दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

    • सबसे पहले आवेदक को अपने मोबाइल पर एमपरिवहन एप्प को खोलना होगा।
    • अब डैशबोर्ड पर दिए गए My DL के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

mParivahan App क्या है? | What is mParivahan App?

    • इसके बाद आपको Create Virtual DL के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपको अपना DL नंबर दर्ज करना होगा।
    • जिसके बाद आपके सामने आपके ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी खुलकर आ जाएगी।
    • अब यदि आपका चालान है तो आप View Challan के विकल्प पर क्लिक करें और यदि नहीं है तो आप Add to Dashboard For Virtual DL के लिंक पर क्लिक कर दें।

mParivahan App क्या है? | What is mParivahan App?

    • अब DL वेरीफाई करने के लिए आपको अपनी जन्म तिथि (DOB) दर्ज करके वेरीफाई के बटन पर क्लिक करना होगा।

mParivahan App क्या है? | What is mParivahan App?

    • इसके बाद आपका वर्चुअल DL बन जाएगा, जिसे आप वर्चुअल DL पर जाकर देख सकते हैं।
    • आप अपने DL का पूरा विवरण डैशबोर्ड के नीचे देख सकते हैं, जिसके बाद आपके वर्चुअल DL के साथ आपके QR कोड की जानकारी खुलकर आ जाएगी।
    • आप इस QR कोड को डाउनलोड कर आवश्यकता पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Also, read: उत्तर प्रदेश जनसुनवाई समाधान पोर्टल | Uttar Pradesh Jansunwai Samadhan Portal

FAQs

Q. क्या मैं mParivahan App में अपना ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी की RC स्टोर कर सकता हूँ?

जी हाँ, आप mParivahan App में अपना ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी की RC डिजिटल रूप से स्टोर कर सकते हैं. ये डॉक्यूमेंट्स ट्रैफिक पुलिस के लिए वैध माने जाते हैं.

Q. क्या मुझे अब गाड़ी के ओरिजिनल कागजात साथ रखने की जरूरत नहीं है?

Ideally, हाँ. अगर आपके पास mParivahan App में आपके वाहन के कागजात हैं, तो आपको ओरिजिनल साथ रखने की जरूरत नहीं है. हालांकि, कुछ स्थितियों में, पुलिस अधिकारी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट देखना चाह सकते हैं, इसलिए उन्हें संभाल कर रखना ही बेहतर है |

Also, read: UP गेहूं खरीद ऑनलाइन पोर्टल 2024 | UP Gehu kharid Online Portal 2024

Q. क्या इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए कोई शुल्क है?

नहीं, mParivahan App को डाउनलोड और इस्तेमाल करना पूरी तरह से निशुल्क है.

Q. गाड़ी बेचते समय क्या होगा?

गाड़ी बेचते समय, आपको खरीददार को ओरिजिनल RC ट्रांसफर करनी होगी. mParivahan App पर मौजूद डॉक्यूमेंट्स सिर्फ आपके संदर्भ के लिए हैं.

Q. क्या पुरानी गाड़ियों का डाटा भी mParivahan App पर दिखेगा?

जी हाँ, अगर आपकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन हुआ है, तो उसका डाटा mParivahan App पर दिखेगा. पुरानी गाड़ियों के लिए, आपको रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर गाड़ी की जानकारी प्राप्त करनी होगी |

Also, read: यूपी वृद्धा पेंशन योजना 2024 | UP Vridha Pension Yojana 2024

Also, read: प्रधानमंत्री आयुष्मान मित्र योजना 2024 | Prime Minister Ayushman Mitra Yojana 2024

Also, read; राष्ट्रीय प्रशिक्षुता संवर्धन योजना | National Apprenticeship Promotion Scheme | NAPS

Also, read: एनीमिया मुक्त भारत अभियान | Anemia Mukt Bharat Abhiyan | AMBA

Also, read: तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना | Tejas Skill Training Project | TEJAS

Also, read: स्ट्राइव योजना | Strive Yojana | STRIVE

Also, read: संकल्प योजना | Sankalp Yojana | SANKALP

Share on:

Leave a Comment

Terms of Service | Disclaimer | Privacy Policy