खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स | Khelo India University Games | KIUG

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स | Khelo India University Games | KIUG, भारत सरकार की खेलो इंडिया पहल  का एक हिस्सा है, जो ज़मीनी स्तर के खेलों को बढ़ावा देने और देश भर से युवा प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बढ़ावा देने पर केंद्रित है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) एक वार्षिक राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (Annual National Sports Competition) है| इसमें देश भर के विश्वविद्यालयों के युवा खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं| खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तीसरे संस्करण का आयोजन 2023 में उत्तर प्रदेश  के चार शहरों में किया गया था|

Table of Contents

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स | Khelo India University Games | KIUG

इस संस्करण में कुल 21 खेलों को शामिल किया गया था| इसमें दो स्वदेशी खेल, योगासन और मलखंब भी शामिल थे| खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तीसरे संस्करण का समापन वाराणसी  में हुआ था| इस संस्करण में 11 नए रिकॉर्ड बने| पंजाब यूनिवर्सिटी ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी को पछाड़कर ख़िताब जीता| खेलो इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत साल 2017 में हुई थी| इसका मकसद जमीनी स्तर पर बच्चों के साथ जुड़कर भारत की खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करना है| इस पहल में देश भर में बेहतर खेल बुनियादी ढांचे और अकादमियों के निर्माण पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है| यूनिवर्सिटी लेवल पर खेलो को प्रेरित व प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार ने, राष्ट्रीय स्तर पर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की पहल को शुरु किया है|
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स | Khelo India University Games | KIUG

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का इतिहास क्या हैं | What is the history of Khelo India University Games?

  • भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत् केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की शुरुआत वर्ष 2020 में की थी|
  • केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने वर्ष 2020 में पहला खेलो भारत विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 22 फरवरी 2020 से दिनांक 01 मार्च 2020 के मध्य कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान, ओड़िशा की मेजबानी में किया था|
  • प्रथम खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 के विजेता के रूप में प्रथम स्थान पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, द्वितीय स्थान सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय महाराष्ट्र और तृतीय स्थान पंजाबी विश्वविद्यालय पंजाब ने प्राप्त किया था|
  • इसके बाद वर्ष 2021 में दूसरे खेलो भारत विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन सुनिश्चित किया गया परन्तु कोविड के कारण वर्ष 2021 के द्वितीय खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को स्थगित कर दिया गया था|
  • कोविड में कमी होने के कारण वर्ष 2022 में दूसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 24 अप्रैल 2022 से दिनांक 03 मई 2022 के मध्य स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी – जैन विश्वविद्यालय, कर्नाटक की मेजबानी में किया गया था|
  • द्वितीय खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के विजेता के रूप में प्रथम स्थान जैन विश्वविद्यालय कर्नाटक, द्वितीय स्थान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब और तृतीय स्थान पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने प्राप्त किया था|
  • खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल की स्थापना वर्ष 2020 में हुई थी| प्रथम खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन दिनांक 22 फरवरी 2020 से दिनांक 01 मार्च 2020 के मध्य ओड़िशा, भारत में हुआ था जिसमे 176 विश्वविद्यालयों के लगभग 4000 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था|
  • खेलो भारत विश्वविद्यालय खेल को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के नाम से भी जाना जाता हैं| यह भारत की सबसे बड़ी विश्वविद्यालय स्तर की एक राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता हैं जिसमे देश भर के विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी प्रतिभाग करते हैं | खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण, भारतीय ओलम्पिक संघ, राष्ट्रीय खेल महासंघ, भारतीय विश्वविद्यालयों के संघ एवं केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता हैं|

Also, read: ऑपरेशन ग्रीन योजना | Operation Green Yojana | OGY

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य | Some important facts about Khelo India University Games

  • प्रथम संस्करण: 2020 में भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित|
  • द्वितीय संस्करण: 2022 में बेंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित|
  • तीसरा संस्करण: 2023 में लखनऊ, वाराणसी, ग्रेटर नोएडा और गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में आयोजित|
  • खेल: 20 से अधिक खेलों में प्रतिस्पर्धा|
  • भागीदारी: 200 से अधिक विश्वविद्यालयों से 4,000 से अधिक एथलीट|
  • उद्देश्य: युवा प्रतिभाओं को पहचानना, खेलों को बढ़ावा देना, और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना|

2023 में खेले गया खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की जानकारी | Information about Khelo India University Games played in 2023

वर्ष 2023 खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता को 25 मई से 03 जून के बीच आयोजित किया गया हैं| इस वर्ष का खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स उत्तर प्रदेश की मेजबानी में आयोजित किया जा रहा हैं जो कि KIUG इतिहास का 3राँ संस्करण होगा| तीसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 प्रतियोगिता में 21 प्रकार के खेलों में 1900 पदकों के लिए 200 विश्वविद्यालय के 4754 प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे|

Also, read: प्रधानमंत्री वाणी योजना | Pradhan Mantri Vani Yojana | PMVY

  • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 का समापन 3 जून को हो गया जहां पंजाब यूनिवर्सिटी ने तीन साल बाद एक बार फिर से ख़िताब अपने नाम कर लिया। साल 2020 में आयोजि पहले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की चैंपियन पंजाब यूनिवर्सिटी ने KIUG 2023 की पदक तालिका में 26 स्वर्ण, 17 रजत और 26 कांस्य पदक (कुल – 69 पदक) के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।
  • अमृतसर की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी 24 स्वर्ण, 27 रजत और 17 कांस्य (कुल – 68 पदक) के साथ चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर जगह बनाने में क़ामयाब हुई। सबसे अधिक स्वर्ण पदक हासिल करने वाली टीम टीम का ख़िताब विजेता होती है। KIUG 2023 की पूरी पदक तालिका देखें।
  • पिछले संस्करण की चैंपियन जैन विश्वविद्यालय को KIUG 2023 में कुल 16 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य पदक (कुल – 32) मिले और उनकी टीम को पदक तालिका में तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था। हालांकि, KIUG में सबसे सफल व्यक्तिगत पुरुष और महिला एथलीट जैन विश्वविद्यालय से ही थे।
  • तैराक शिव श्रीधर 8 स्वर्ण सहित कुल 11 पदकों के साथ पुरुष वर्ग में शीर्ष पर रहे, जबकि उनके साथी तैराक श्रुंगी बांदेकर ने महिला वर्ग में 5 स्वर्ण सहित 9 पदक जीते।
  • KIUG 2023 के अधिकांश स्पर्धाओं का आयोजन उत्तर प्रदेश के चार शहरों – लखनऊ, वाराणसी, ग्रेटर नोएडा और गोरखपुर में किया गया। नई दिल्ली में सिर्फ निशानेबाज़ी की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
  • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) एक इंटर-यूनिवर्सिटी मीट है, जहां देश भर के विभिन्न संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीट विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं।
  • KIUG 2023 में, देश भर के 205 शीर्ष विश्वविद्यालयों से अंडर-27 कैटेगरी में लगभग 4,000 एथलीटों ने 21 अलग-अलग खेलों में 822 पदकों (276 स्वर्ण, 276 रजत और 361 कांस्य) के लिए प्रतिस्पर्धा की। इस साल KIUG में पहली बार रोइंग की प्रतिस्पर्धा का भी आयोजन किया गया।
  • KIUG 2023 इंटर-यूनिवर्सिटी मीट का तीसरा संस्करण था। साल 2020 में आयोजित KIUG के उद्घाटन संस्करण में पंजाब यूनिवर्सिटी चैंपियन बनी थी, जबकि जैन विश्वविद्यालय ने पिछले साल बेंगलुरु में आयोजित दूसरा संस्करण जीता था।

Also, read: नेशनल एजुकेशन पॉलिसी | National Education Policy | NEP

2023 में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की विशेषतायें | Features of Khelo India University Games in 2023

  • पूरे भारतवर्ष में, पहली बार यूनिवर्सिटी लेवल पर खेलो को प्रेरित व  प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार ने, KIUG  2023  को लांच किया है जिसका आयोजन Uttar Pradesh (UP) में किया जा रहा है,
  • KIUG की शुरुआत 2 तरीको से की जायेगी –  खेलो इंडिया स्कूल गेम्स  औऱ दूसरा  खेलो इंडिया यूथ गेम्स  के रुप में,
  • इन खेलो मे,  यूनिवर्सिटी स्तर के लगभग 4,000 युवा छात्र – छात्रायें इसमे भाग लेंगे,
  • अन्त मे,  आपको बता दें कि, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन 25/05/2023 to 03/06/2023 किया गया था।

Also, read: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना | Pradhan Mantri Swanidhi Yojana | PMSY

2023 के खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में शामिल होने वाले गेम्स | Games to be included in Khelo India University Games 2023

  • तीरंदाजी (Archery)
  • मुक्केबाजी (Boxing)
  • वेट लिफ्टिंग (Weightlifting)
  • बास्केट बॉल (Basketball)
  • टेबल टेनिस (Table Tennis)
  • रग्बी (Rugby)
  • एथलेटिक्स (Athletics)
  • जूडो (Judo)
  • कुश्ती (Wrestling)
  • फुटबॉल (Football)
  • टेनिस (Tennis)
  • कबड्डी (Kabaddi)
  • तलवारबाजी (Fencing)
  • तैराकी (Swimming)
  • बैडमिंटन (Badminton)
  • हॉकी (Hockey)
  • वालीबॉल (Volleyball)

Also, read: प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना | Pradhan Mantri Free Silai Machine Yojana | PMFSMY

2023 में यह खेल कहां खेला जायेगा | Where will this game be played in 2023

सूचना के मुताबिक आपको बता दे कि इस बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 की मेजबानी उत्तर प्रदेश करेगा। आपको बता दें कि यूपी के चार जिलों को इस खेल को आयोजन करने का मौका मिला है, जिसमे Gorakhpur, Varanasi, Lucknow व Noida शामिल है।

2023 के खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के कुछ मुख्य तथ्य | Some key facts of Khelo India University Games 2023

  • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तीसरे संस्करण के शुभंकर का नाम जीतू रखा गया है, जो उत्तर प्रदेश के राजकीय पशु स्वैंप डियर (बारहसिंघा) का प्रतिनिधित्व करता है।
  • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का पहला संस्करण वर्ष 2020 में ओडिशा में आयोजित हुआ था तथा दूसरा संस्करण वर्ष 2022 में बंगलूरू, कर्नाटक में आयोजित किया गया था (कोविड-19 महामारी के कारण वर्ष 2021 से 2022 में स्थानांतरित)।
  • इन खेलों में 21 खेल श्रेणियों में प्रतिस्पर्द्धा करने वाले 200 से अधिक विश्वविद्यालयों के 4750 से अधिक एथलीट भाग लेंगे। प्रतियोगिताएँ वाराणसी, लखनऊ, गौतम बुद्ध नगर और गोरखपुर में आयोजित होंगी।
  • प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी बल दिया कि यह खेल ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को बढ़ावा देते हुए एकता की भावना को भी बढ़ावा देंगे।

Also, read: प्रधानमंत्री रोजगार योजना | Pradhan Mantri Rojgar Yojana | PMRY

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: FAQs

Q. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) क्या है?

KIUG भारत सरकार द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर का बहु-खेल आयोजन है, जहाँ देश भर के विश्वविद्यालयों के एथलीट विभिन्न खेलों में प्रतिस्पर्धा करते हैं।

Q. Khelo India University Games का उद्देश्य क्या है?

KIUG का मुख्य उद्देश्य युवा एथलीटों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर प्रदान करना है। यह खेलों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और भारत में विश्व स्तरीय एथलीटों का निर्माण करने में भी मदद करता है।

Q. KIUG कब और कहाँ आयोजित किया जाएगा?

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का अगला संस्करण 2024 में कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा।

Also, read: आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन | Ayushman Bharat Digital Mission | ABDM

Q. Khelo India University Games में कौन से खेल शामिल होंगे?

KIUG में 20 से अधिक खेल शामिल होंगे, जिनमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, कुश्ती, तैराकी, टेनिस, वॉलीबॉल, योगासन और मलखंब शामिल हैं।

Q. KIUG में भाग लेने के लिए योग्यता क्या है?

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लेने के लिए, एथलीटों को भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में नामांकित होना चाहिए और उनकी आयु 25 वर्ष से कम होनी चाहिए।

Q. Khelo India University Games में पदक विजेताओं को क्या पुरस्कार मिलेंगे?

KIUG में पदक विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किए जाएंगे। उन्हें नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा।

Also, read: प्रधानमंत्री हेल्थ आईडी कार्ड योजना | Pradhan Mantri Health ID Card Yojana

Q. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स कैसे देखें?

KIUG का लाइव प्रसारण विभिन्न खेल चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।

Q. Khelo India University Games के बारे में अधिक जानकारी कहाँ प्राप्त कर सकते हैं?

KIUG के बारे में अधिक जानकारी के लिए, आप आधिकारिक वेबसाइट https://kheloindia.gov.in/ पर जा सकते हैं।

Q. Khelo India University Games के कुछ रोचक तथ्य:

  • Khelo India University Games का पहला संस्करण 2020 में भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित किया गया था।
  • KIUG में अब तक 20 से अधिक विश्वविद्यालयों ने भाग लिया है।
  • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में अब तक 1000 से अधिक पदक जीते गए हैं।

Also, read: प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना | Pradhan Mantri Sukanya Samridhi Yojana | PMSSY

Share on:

Leave a Comment

Terms of Service | Disclaimer | Privacy Policy
राम मंदिर के अद्भुत रहस्य: जो आपको हैरान कर देंगे अंधेपन से प्रतिभा तक: Ram Bhadracharya की उल्लेखनीय कहानी Ram Janmbhoomi-Ayodhya का चमत्कारी इतिहास क्या आप Cryptocurrency के बारे में जानते हैं? The Election Law Admendment Bill 2021 – विपक्षी दल कर रहे विरोध। Apple iPhone 13 हुआ लॉन्च – जानिए क्या है उसके फीचर्स। iPhone 14 भी हुआ leak – Top Rumored Features Apple iPhone 13 Released Date : बिलकुल ही Fresh looks और नये Features के साथ