इस समय नए साल की सुरुवात में भारत ही नहीं अपितु पूरी दुनिया में Ram Lala ke Darshan की गूँज सुनाई पद रही है | जिस तारीख का इंतजार लाखों भारतवासियों को था वह आज आ गई है। अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। भगवान राम का स्वागत करने के लिए पूरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। अगर आप भी उनके दर्शन करना चाहते हैं तो जानें कब से आप राम मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं और कैसे आरती में सम्मिलित हो सकते हैं।
रामलला की भव्य और प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार सुबह से आम श्रद्धालुओं के लिए राम मंदिर के कपाट खोल दिए और इस दौरान अद्भुत नजारा देखने को मिला | हजारों की संख्या में रामभक्त रातभर से रामलला के दर्शन करने को मंदिर के बाहर लाइनों में लगे रहे और सुबह 7 बजे जब मंदिर में दर्शन कर पाए | जैसे ही मंदिर के द्वार खोले गए, भक्तों की बहुत भारी भीड़ परिसर में प्रवेश करने लगी | अनुमान है कि रोजाना डेढ़ लाख के आसपास श्रद्धालु रामलला के दर्शन करेंगे |
क्या आप भी करना चाहते हैं Ram Lala ke Darshan: जानिए समय और तारिख
रामलला के दर्शन को रात 3 बजे से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु कतारों में लग गए | सभी को इंतजार का सुबह 7 बजे का, क्योंकि इसी वक्त से रामलला के दर्शन शुरू होने थे | अनुमान के मुताबिक, हर दिन करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन करेंगे | पहले दिन ही आम लोगों की बहुत भारी भीड़ को देखते हुए संभवत: यह तादाद बढ़ भी सकती है | श्रद्धालुओं की बहुत भारी संख्या को देखते हुए हर एक श्रद्धालु को करीब 15 से 20 सेंकेंड में गर्भगृह में दर्शन को मिल सकेगा |
आम लोगों (श्रद्धालुओ) को मंदिर में कब से मिल रही एंट्री?
प्राण प्रतिष्ठा के बाद 22 जनवरी की रात नए मंदिर में रामलला की पहली शयन आरती हुई | इसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए | 23 जनवरी को उत्थान आरती के बाद मंदिर सभी श्रद्धालुओं के लिए खुल गया है |
Also, read: राम मंदिर अयोध्या के अद्भुद तथ्य | Amazing facts of Ram Mandir Ayodhya
रामलला के दर्शन का वक्त क्या है?
राम मंदिर हर रोज सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक भक्तों के लिए खुला रहेगा | इसके बाद प्रभु की मध्यान्ह आरती होगी | फिर प्रभु को भोग लगेगा और उनके विश्राम के लिए 2 बजे तक मंदिर बंद रहेगा | दोपहर 2 बजे फिर से मंदिर के पट खुलेंगे और शाम 7 बजे तक रामलला के दर्शन हो सकेंगे |
रामलला की आरती का समय
- रामलला की आरती दिन में तीन बार होगी।
- श्रृंगार के समय,
- भोग के समय और
- एक संध्या के समय।
- सुबह की श्रृंगार आरती 6:30 बजे
- दोपहर की भोग आरती 12 बजे
- संध्या आरती शाम 7:30 बजे
Also, read: अयोध्या नगरी के प्रमुख दर्शनीय स्थल | Major tourist places of Ayodhya city
राम मंदिर आरती में कैसा हो सकते हैं शामिल
यदि आप राम मंदिर की आरती में शामिल होना चाहते हैं तो उसके लिए आपको श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से मिलेंगे। बता दें कि ये पास फ्री होंगे। इसके लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना है। पास (entry pass) की बुकिंग आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें की सुबह की आरती के लिए एक रात पहले ही आपको बुकिंग करानी होगी। तभी आप सुबह की श्रृंगार आरती में शामिल हो पाएंगे। जबकि संध्या आरती के लिए आपको आधा घंटे पहले बुकिंग करानी होगी।
ऐसा बताया जा रहा है कि शुरुआत में आरती में केवल 30 लोग ही शामिल हो सकते हैं। आगे चलकर इस संख्या को बढ़ा दिया जाएगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु आरती में शामिल हो सकें। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि हर रोज डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन करने के लिए आएंगे। ऐसे में दर्शन करे के लिए श्रद्धालु को 15 से 20 सेकंड का समय मिलेगा। वृद्ध और दिव्यांग लोगों यदि दर्शन के लिए जा रहे हैं तो उनके लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।
Also, read: Suryavanshi thakuno की राम मंदिर के लिए 500 साल पुरानी प्रतिज्ञा क्या है ?
आरती में शामिल होने के क्या नियम हैं?
- राम मंदिर में विराजमान रामलला की सुबह मंगला आरती, दोपहर में मध्यान्ह आरती और संध्या आरती होगी |
- फिर शयन आरती के बाद मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे |
- आरती में शामिल होने के लिए पास लेना जरूरी होगा |
- पास श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ऑफिस से आरती शुरू होने के आधे घंटे पहले मिलेगा |
- आधार कार्ड दिखाकर पास मिल जाएगा |
- इसके लिए कोई पैसे नहीं देने पड़ेंगे |
- फिलहाल एक बार में सिर्फ 30 लोग ही आरती में शामिल होंगे | आगे इस संख्या को बढ़ाया जाना है |
मंदिर में क्या लेकर जा सकते हैं और क्या नहीं?
राम मंदिर में कई लेयर की सिक्योरिटी रहेगी | ऐसे में श्रद्धालुओं को मोबाइल, स्मार्ट वॉच, कैमरा जैसे गैजेट्स ले जाने की परमिशन नहीं है | यहां तक कि आपको पेन भी बाहर काउंटर पर जमा करवाना होगा | मंदिर परिसर में किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर रोक है | आप अपने साथ लाए सामान लॉकर रूम में रख सकते हैं |
क्या रामलला को फूल-माला और बाहर से लाया प्रसाद चढ़ा सकेंगे?
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक, राम मंदिर में भक्त बाहर से लाया प्रसाद और फूल-माला नहीं चढ़ा सकेंगे | दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर की तरफ से ही प्रसाद दिया जाएगा |
FAQs
Q. अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन कब हुआ?
राम मंदिर के निर्माण की शुरुआत के लिए भूमिपूजन 5 अगस्त 2020 को किया गया था। वर्तमान में निर्माणाधीन मंदिर की देखरेख श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा की जा रही है। मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को निर्धारित है।
Q. राम मंदिर अयोध्या में फोन की अनुमति है?
मंदिर में कैमरा, मोबाइल, दवा, तंबाकू, माचिस आदि की अनुमति नहीं है। इसे आप प्राइवेट लॉकर में जमा कर सकते हैं.
Q. राम मंदिर अयोध्या का मालिक कौन है?
2019 में अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले में यह तय किया गया था कि विवादित जमीन राम मंदिर निर्माण के लिए भारत सरकार द्वारा गठित ट्रस्ट को सौंपी जाएगी। अंततः श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से ट्रस्ट का गठन किया गया।
Q. मुझे अयोध्या मंदिर कब जाना चाहिए?
अयोध्या में राम मंदिर प्रतिदिन दो समय स्लॉट के दौरान आगंतुकों का स्वागत करेगा: सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक।
Q. अयोध्या में घूमने के लिए कितनी जगह है?
अयोध्या में शीर्ष दर्शनीय स्थल हैं राम जन्मभूमि, कनक भवन, नागेश्वरनाथ मंदिर, हनुमान गढ़ी, अयोध्या, गुलाब बाड़ी, त्रेता के ठाकुर।
Also, read: प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना 2024 | Pradhanmantri Suryodaya Yojana 2024 | PMSY