e-Shram Card Yojana 2024: असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए वरदान!

Table of Contents

सरकार की सीधी मदद, आपके खाते में! e-Shram Card Yojana 2024 | e-Shram Card List 2024 | labor card scheme | e-SHRAM portal | e-Shram Yojana | e-Shram Card Registration, Download, Status check, Eligibility and Benefits

e-Shram Card Yojana 2024 जिसे “लेबर कार्ड योजना (Labor Card Scheme)” भी कहा जाता है, भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 अगस्त 2021 को लागू किया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। इसके तहत अब तक 28.96 करोड़ श्रमिकों को लाभान्वित किया जा चुका है।

ई-श्रम योजना के अंतर्गत श्रमिकों को एक “श्रमिक कार्ड (labor card)” दिया जाता है। इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को कई लाभ मिलते हैं, जैसे कि प्रति माह 3000 रुपये तक की पेंशन, और 2 लाख रुपये तक का मृत्यु बीमा। इसके अतिरिक्त, अगर श्रमिकों के पास यह कार्ड है, तो उन्हें 1 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा और 2 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा भी प्रदान किया जाता है।

e-Shram Card Yojana 2024 के तहत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार किया गया है, जिसे “ई-श्रम पोर्टल” (e-SHRAM portal) कहा जाता है। यह पोर्टल 2021 में श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा लांच किया गया था। पोर्टल पर प्रवासी श्रमिकों, घरेलू कामगारों, निर्माण श्रमिकों, गिग श्रमिकों और प्लेटफ़ॉर्म श्रमिकों (Migrant workers, domestic workers, construction workers, gig workers and platform workers) जैसी विभिन्न श्रेणियों के कामगार आवेदन कर सकते हैं और ई-श्रम कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। यह कार्ड श्रमिकों को सरकारी योजनाओं और सहायता का लाभ दिलाने में मदद करता है।

showing the image of e-Shram Card Yojana 2024 e-Shram Card List 2024 on e-SHRAM portal

ई-श्रम कार्ड के लाभ में मासिक गुजारा भत्ता (500 से 1000 रुपये), 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन, दुर्घटना बीमा, और स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं। यदि आपने ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन किया है, तो आप अपने आवेदन का स्टेटस ई-श्रम पोर्टल पर चेक कर सकते हैं और यह भी जान सकते हैं कि आपको सरकार से मिली सहायता राशि आपके खाते में पहुंची या नहीं।

इस योजना से असंगठित श्रमिकों को आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक संरक्षण प्रदान करना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो आप जल्द ही ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं।

Also, read: पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्रमेव जयते योजना | Pandit Deendayal Upadhyay Shramev Jayate Yojana | PDU-SJY

e-Shram Card Yojana 2024 के अंतर्गत updates

Central Govt Increases Minimum labour salary Rates: केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को खास तोहफा दिया है, मोदी सरकार ने श्रमिकों पर वित्तीय बोझ को कम करने के लिए वेरिएबल महंगाई भत्ता (VDA) को संशोधित किया है, जिससे न्यूनतम वेतन दरों में वृद्धि हुई है| बता दें कि नई वेतन दरें 1 अक्टूबर 2024 से लागू होंगी|

  • अकुशल श्रमिकों (जैसे निर्माण और सफाई में काम करने वाले) को अब प्रति दिन ₹783 यानी प्रति माह ₹20,358 मिलेंगे|
  • अर्ध-कुशल श्रमिकों को ₹868 प्रतिदिन यानी ₹22,568 प्रति माह मिलेंगे|
  • कुशल श्रमिकों और क्लर्कों को ₹954 प्रतिदिन या ₹24,804 प्रति माह का वेतन मिलेगा|
  • अत्यधिक कुशल श्रमिकों और सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों को ₹1,035 प्रतिदिन यानी ₹26,910 प्रति माह मिलेंगे|

Also, read: मुख्यमंत्री प्रवासी श्रमिक उद्यमिता विकास योजना | Mukhyamantri Pravasi Shramik Entrepreneurship Development Scheme

e-Shram Card Yojana 2024 का विवरण

योजना का नाम e-Shram Card Yojana 2024: असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए वरदान!
सम्बंधित मंत्रालय श्रम और रोजगार मंत्रालय
योजना की शुरुआत 26 अगस्त 2021
लाभार्थी  असंगठित क्षेत्र के कामगार
पेंशन लाभ  3,000 रुपये प्रति माह
कुल व्यवसाय क्षेत्र 30
कुल रजिस्ट्रेशन 29.23 करोड़ से अधिक (15.12.2023 तक)
बीमा लाभ 2 लाख रुपये का मृत्यु बीमा, आंशिक विकलांगता के लिए 1 लाख रुपये
ऑफिसियल वेबसाइट  https://eshram.gov.in/
हेल्पलाइन नंबर 14434

Also, read: उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 | Uttar Pradesh Vishwakarma Shram Samman Yojana 2024

ई-श्रम पोर्टल के बारे में | About e-shram portal

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, जो भारत सरकार के सबसे पुराने और महत्वपूर्ण मंत्रालयों में से एक है, संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों में श्रमिकों के हितों की रक्षा और सुरक्षा, कल्याण को बढ़ावा देने और श्रमिकों की सेवा और रोजगार की शर्तों को विनियमित करने वाले विभिन्न श्रम कानूनों के अधिनियमन और कार्यान्वयन के माध्यम से श्रम बल को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करके देश के श्रम बल के जीवन और सम्मान में सुधार लाने के लिए निरंतर काम कर रहा है।

इस पोर्टल के मदद से राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में काम कर रहे असंगठित कामगारों का एक डेटा बेस तैयार करना है| इसके तहत कोई भी घरेलू कामगार या असंगठित क्षेत्र के कामगर अपना पंजीकरण करा सकते है| e-SHRAM portal, 30 व्यापक व्यवसाय क्षेत्रों और लगभग 400 व्यवसायों के तहत रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान करता है|

इसलिए, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने असंगठित श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने के लिए e-SHRAM portal विकसित किया है, जिसे आधार से जोड़ा जाएगा। इसमें उनके रोजगार की अधिकतम प्राप्ति और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभों को उन तक पहुँचाने के लिए नाम, व्यवसाय, पता, व्यवसाय प्रकार, शैक्षिक योग्यता, कौशल प्रकार आदि का विवरण होगा। यह प्रवासी श्रमिकों, निर्माण श्रमिकों, गिग और प्लेटफ़ॉर्म श्रमिकों आदि सहित असंगठित श्रमिकों का पहला राष्ट्रीय डेटाबेस है।

E-Shram (NDUW) Portal पर कौन पंजीकरण कर सकता है?

  • आयु 16-59 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • ईपीएफओ/ईएसआईसी या एनपीएस (सरकारी वित्त पोषित) का सदस्य नहीं होना चाहिए (Should not be a member of EPFO/ESIC or NPS (Government funded))

ई-श्रम पोर्टल के उद्देश्य | Objectives of e-Shram Portal

  • निर्माण श्रमिकों, प्रवासी श्रमिकों, गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडर्स, घरेलू श्रमिकों, कृषि श्रमिकों आदि सहित सभी असंगठित श्रमिकों (Unorganized Workers (UW) का एक केंद्रीकृत डेटाबेस तैयार किया जाएगा, जिसे आधार के साथ जोड़ा जाएगा।
  • असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा सेवाओं की कार्यान्वयन दक्षता में सुधार करना।
  • श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा प्रशासित शहरी क्षेत्रों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और तत्पश्चात अन्य मंत्रालयों द्वारा संचालित योजनाओं का एकीकरण।
  • पंजीकृत असंगठित श्रमिकों के संबंध में सूचना को विभिन्न हितधारकों जैसे कि केंद्र और राज्य सरकारों के मंत्रालयों/विभागों/बोर्डों/एजेंसियों/संगठनों के साथ एपीआई के माध्यम से साझा करना, ताकि उनके द्वारा प्रशासित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके।
  • प्रवासी और निर्माण श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा और कल्याण लाभों की पोर्टेबिलिटी।

Also, read: उत्तर प्रदेश श्रमिक भरण पोषण योजना 2024 | Uttar Pradesh Shramik Bharan Poshan Yojana 2024

e-Shram Card Yojana 2024 के लाभ

ई-श्रम कार्ड भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए शुरू की गयी एक कल्याणकारी योजना है | यह कार्ड असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, जैसे निर्माण कार्यकर्ता, घरेलू कामगार, रिक्शा चालक, स्ट्रीट वेंडर आदि के लिए है | बता दें कि ई-श्रम कार्ड धारक श्रमिकों को बीमा, पेंशन, और अन्य सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलता है | इसका पंजीकरण निःशुल्क है और इसे श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की वेबसाइट या CSC केंद्रों के माध्यम से किया जा सकता है |

  • इसके तहत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को 60 वर्ष की आयु के बाद 3,000 रुपये प्रति माह पेंशन का प्राविधान है.
  • इसके तहत किसी श्रमिक की आंशिक विकलांगता की स्थिति में 2,00,000 रुपये का मृत्यु बीमा और 1,00,000 रुपये की वित्तीय सहायता का प्राविधान है.
  • यदि किसी लाभार्थी (ई-श्रम कार्ड वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिक) की किसी दुर्घटना के कारण मृत्यु हो जाती है, तो उसके जीवनसाथी को सभी लाभ प्रदान किये जायेंगे.

Also, read: उत्तरप्रदेश विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 | Uttar Pradesh Vishwakarma Shram Samman Yojana 2024

असंगठित श्रमिक कौन है? | Who are unorganized workers?

कोई भी कामगार जो घर से काम करने वाला, स्व-नियोजित कामगार या असंगठित क्षेत्र में मजदूरी करने वाला कामगार है, जिसमें संगठित क्षेत्र का कामगार भी शामिल है, जो ESIC or EPFO का सदस्य नहीं है या सरकारी कर्मचारी नहीं है, उसे असंगठित कामगार कहा जाता है।

e-Shram Card Yojana 2024 के अंतर्गत registration के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट

  • आधार कार्ड
  • आधार कार्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर
  • बैंक अकाउंट

E-Sharm Card List 2024: ई-श्रम कार्ड की 1000 रूपए की नई पेमेंट लिस्ट जारी!

केंद्र सरकार के द्वारा संचालित की गई ई-श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिक व्यक्तियों के जो ई-श्रम कार्ड बनवाए गए हैं वह उनके लिए बहुत ही कल्याणकारी तथा आर्थिक जीवन में वृद्धि करने के लिए बहुत ही मदद कर रहे है।

जैसा कि आपको ज्ञात होगा कि सरकार के द्वारा लाभार्थियों के लिए हर किस्त उपलब्ध करवाए जाने के साथ ई-श्रम कार्ड की पेमेंट लिस्ट को भी जारी कर दिया जाता है ताकि किस्त के लाभार्थियों के लिए लिस्ट के माध्यम से जानकारी प्राप्त हो सके।

जो लोग हर महीने ई-श्रम कार्ड का वित्तीय लाभ प्राप्त करते हैं उनके लिए अक्टूबर माह की बेनिफिशियरी पेमेंट लिस्ट में अपना नाम जरूर देख लेना चाहिए। इस लिस्ट में शामिल होने वाले सभी श्रमिक व्यक्तियों के लिए इस किस्त का लाभ दिया जा रहा है।

ई-श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत पेमेंट लिस्ट को सभी राज्यों के लिए अलग-अलग जारी किया जाता है। लाभार्थी व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से अपने राज्य को सेलेक्ट करके मुख्य रूप से अपने क्षेत्र की लिस्ट में अपना नाम चेक करने की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप E-Sharm Card List 2024 के बारे में जानना चाहते हैं, तो हमारे इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़े|   

Also, read: यूपी बाल श्रमिक विद्या योजना 2024 | UP Bal Shramik Vidya Yojana 2024 | UP-BSVY

e-Shram Card Yojana 2024 के तहत आवेदन (self registration) की प्रक्रिया!

ई-श्रम कार्ड के लिए श्रमिक अपने नजदीकी CSC center पर जाकर आवेदन कर सकता है या फिर वह e Shram Portal पर जाकर self registration भी कर सकता है. इस पोस्ट में हम सेल्फ रजिस्ट्रेशन का विस्तृत प्रोसेस शेयर किया है:

  • e Shram Card Apply करने के लिए सबसे पहले e-SHRAM portal पर विजिट करें|

showing the image of e-Shram Card Yojana 2024 apply for e-Shram Card 2024

  • Homepage पर register on e-shram के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  •  “Self Registration Page” पर आधार से लिंक मोबाइल नंबर व कैप्त्चा कोड दर्ज करें|
  • आगे बताये गये दो विकल्पों में से आप किसी भी केटेगरी के अंतर्गत आते है तो “Yes” करें अन्यथा “No” को चुने|
  • अब “Send OTP” बटन पर क्लीक करें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आये OTP को दर्ज करके “Submit” करें|

showing the image of e-Shram Card Yojana 2024 apply for e-Shram Card 2024

  • आगे अपना आधार नंबर दर्ज करके, KYC विकल्प में Fingerprint, Iris, या OTP में से एक विकल्प चुने|
  • अब कैप्त्चा कोड दर्ज करके सहमती बॉक्स में टिक करें और Submit कर दें|

showing the image of e-Shram Card Yojana 2024 apply for e-Shram Card 2024

  • अब अगर आपने OTP का विकल्प चुना है तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उसे दर्ज करके “Validate” कर दें|

showing the image of e-Shram Card Yojana 2024 apply for e-Shram Card 2024

  • अगले पेज पर “Continue to Enter Other Details” पर क्लीक करें|

showing the image of e-Shram Card Yojana 2024 apply for e-Shram Card 2024

  • आगे आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा जिसमे निचे बताये गये सभी बिन्दुओं से जुडी जानकारी दर्ज करनी है:
  1. व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information)
  2. पता (Address)
  3. शेक्षणिक योग्यता (Education Qualification)
  4. व्यवसाय और कौशल (Occupation & Skills)
  5. बैंक खाता जानकारी (Bank Details)

showing the image of e-Shram Card Yojana 2024 apply for e-Shram Card 2024

  •  सारी जानकारी दर्ज करने के बाद “Save & Continue” कर दें,  preview form को अच्छे से जाँच ले|

showing the image of e-Shram Card Yojana 2024 apply for e-Shram Card 2024

  • जाँच के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें, submit करने से पहले declaration के अंतर्गत check box पर क्लिक करना न भूलें |

showing the image of e-Shram Card Yojana 2024 apply for e-Shram Card 2024

  • इस तरह से आपका ई श्रम कार्ड आवेदन पूरा हो चूका है और अब आप e Shram Card Download भी कर सकते है|

showing the image of e-Shram Card Yojana 2024 apply for e-Shram Card 2024

ई-श्रम कार्ड से जारी अधिक जानकारी, जैसे की – रजिस्ट्रेशन, डाउनलोड, आदि के लिए UMANG App डाउनलोड कर सकते हैं| 

Also, read: यूपी श्रमिक पंजीकरण योजना 2024 | UP Shramik Panjikaran yojana 2024

e-Shram Card Yojana 2024 के अंतर्गत E-Shram Card Download करने की प्रक्रिया!

ऑनलाइन माध्यम से अपने ई-श्रम कार्ड को डॉउनलोड करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का अनुसरण करें:

  • सबसे पहले दिए गए लिंक के माध्यम से ई-श्रम की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर “REGISTER on eShram” बटन पर क्लिक करें।
  • डैशबोर्ड पर बाईं ओर दिए गए बटन पर क्लिक करे और फिर “Already Registered” ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

showing the image of e-Shram Card Yojana 2024 download for e-Shram Card 2024

  • अब “Update Profile using Aadhaar” ऑप्शन पर क्लिक करें।

showing the image of e-Shram Card Yojana 2024 download for e-Shram Card 2024

  • अब दिए गए स्थान पर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरें और फिर “Send OTP” बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। अगर आपका आधार कार्ड आपके मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है, तो link aadhar with mobile number पर क्लिक करें और घर बैठे online ही कुछ मिनटों में अपना mobile number को अपने aadhar card से लिंक करें | 

showing the image of e-Shram Card Yojana 2024 download for e-Shram Card 2024

  • और अब आगे बढ़ते हैं, दिए गए स्थान पर OTP भरें और “Submit” बटन पर क्लिक करें। ब्लॉग के अंदर दी गई images को ध्यान से देखे और पालन करें |
  • दी गई जगह में अपना आधार नंबर भरें और “OTP” ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  • दी गई जगह में कैप्चा कोड भरें और “I Agree” चेक बॉक्स को भरकर “Submit” बटन पर पर क्लिक करें।
  • दी गई जगह में अपने रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर प्राप्त OTP को भरें और फिर “Validate” बटन पर क्लिक करें।

showing the image of e-Shram Card Yojana 2024 download for e-Shram Card 2024

  • आपकी स्क्रीन पर दिए गए “Update E-KYC” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर “Download UAN Card” ऑप्शन पर क्लिक करें। आपका E Shram Card आपकी डिवाइस स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।
  • E Shram Card के ऊपर दाईं ओर “Download UAN Card” बटन पर क्लिक करें और इस से आपका ई-श्रम कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।

showing the image of e-Shram Card Yojana 2024 download for e-Shram Card 2024

  • आप अपने डिवाइस के डॉउनलोड फोल्डर में अपना E Shram Card देख सकते हैं और आवश्यकता पड़ने पर इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

Also, read: प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन पेंशन योजना | Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Pension Yojana | PM-SYM

e-Shram Card Yojana 2024 के अंतर्गत E-Shram Card status check करने की प्रक्रिया!

ऑनलाइन माध्यम से अपना ई-श्रम कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का अनुसरण करें।

  • सबसे पहले आपको को ई-श्रम की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना है।

showing the image of e-Shram Card Yojana 2024 check status for e-Shram Card 2024

  • वेबसाइट के होमपेज पर जाकर आपको “Register on e Shram” बटन पर क्लिक करना है।
  • अब दिए गए स्थान पर अपना आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरें और फिर “Send OTP” बटन पर क्लिक करें।

showing the image of e-Shram Card Yojana 2024 check status for e-Shram Card 2024

  • अब आपके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
  • दिए गए स्थान पर OTP भरें और “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  • अगले स्टेप में अपना आधार नंबर भरें और “OTP” ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  • दी गई जगह में कैप्चा कोड भरें और “I Agree” चेक बॉक्स को भरकर “Submit” बटन पर पर क्लिक करें।
  • अगर आपका E Shram Card पहले से बना हुआ होगा तो आपकी डिवाइस स्क्रीन पर “This Aadhaar is already registered on eShram portal. To update your profile or download UAN card, please click here” यह लिखा हुआ दिखाई देगा।
this is the image of check e-Shram Card Status
  • यदि आपकी स्क्रीन पर यह लिखा हुआ है तो इसका अर्थ है कि आपका E Shram Card बना हुआ है। अब आप अपना e Shram Card Download कर सकते है।

Also, read: Best Schemes for Women: महिलाओं के लिए 4 योजनाएं, मिलेंगे लाखों!

e-Shram Card Yojana 2024 के अंतर्गत E-Shram Card का Balance Check करने की प्रक्रिया!

ऑनलाइन माध्यम से इस प्रक्रिया से करें अपना ई श्रम कार्ड बैलेंस चेक:

  • सबसे पहले ई श्रम कार्ड धारक को ई-श्रम की आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ पर जाना है।
  • वेबसाइट के होमपेज पर जाकर आपको “Register on e-Shram” के साथ दिए गए “Already Registered? Update” लिंक पर क्लिक करना है।

showing the image of e-Shram Card Yojana 2024 e-Shram Card 2024 Balance Check

  • अब दिए गए स्थान पर अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर और कैप्चा कोड भरें और फिर “Generate OTP” बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
  • दिए गए स्थान पर OTP भरें और “Verify OTP” बटन पर क्लिक करें।
  • डैशबोर्ड पर “My Account” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर “Check Balance” बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर आपके E-Shram account balance की जानकारी दिखाई जाएगी।
  • “Download Statement” बटन पर क्लिक करके आप अपने अकाउंट स्टेटमेंट की जानकारी को डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं।

Note: यदि आपकी स्क्रीन पर “Record not found” लिखा हुआ दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि अभी आपके राज्य में E Shram लाभार्थियों को यह राशि जारी करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।

Note: यदि आपकी स्क्रीन पर “Aadhaar mapping doesn’t exist/ Aadhaar number not mapped to IIN” लिखा हुआ दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि सरकार की ओर से आपको यह राशि जारी कर दी गई है मगर किसी कारणवश यह राशि आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर नहीं हो पाई है। इसका एक संभवत: कारण यह हो सकता है कि आपका बैंक अकाउंट आपके PAN कार्ड से लिंक न हो।

ई-श्रम कार्ड बैलेंस चेक करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 14434 पर कॉल करें, जिसके बाद आपको SMS द्वारा बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी।

Also, read: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम | National Food Security Act | NFSA

श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट से e-shram card balance चेक करने की प्रक्रिया!

अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, तो आप अपने e-Shram Card का balance उत्तर प्रदेश government द्वारा निर्मित उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड (Uttar Pradesh Unorganized Workers Social Security Board (UPSSB) portal पर जाकर भी चेक कर सकते हैं |  इसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा:-

  • सबसे पहले UPSSB की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ https://upssb.in/

showing the image of e-Shram Card Yojana 2024 download for e-Shram Card 2024 though Uttar Pradesh Labor Department website upssb.in

  • अब इस पोर्टल पर नीचे की तरफ scroll करें, यहाँ “भरण पोषण भत्ता योजना” पर क्लिक करें।

showing the image of e-Shram Card Yojana 2024 download for e-Shram Card 2024 though Uttar Pradesh Labor Department website upssb.in

  • अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और “search” पर क्लिक कर दे।

showing the image of e-Shram Card Yojana 2024 download for e-Shram Card 2024 though Uttar Pradesh Labor Department website upssb.in

  • आपके सामने एक डाटा टेबल खुलेगी जिसमे Amount के सेक्शन में आपको दिए गये पैसे की जानकारी मिल जाएगी।

showing the image of e-Shram Card Yojana 2024 download for e-Shram Card 2024 though Uttar Pradesh Labor Department website upssb.in

Also, read: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना | Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana | PMKSY

Share on:

Leave a Comment

Terms of Service | Disclaimer | Privacy Policy