राजस्थान पुलिस में 12वीं पास के लिए 9617 पदों पर भर्ती, जानें पूरी जानकारी! | Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 Apply Online for 9617 Post | Police Rajasthan Constable Exam 2025 | Rajasthan Police Constable Notification 2025 | 12th Pass Govt Jobs 2025 | Rajasthan Police RP Constable Recruitment 2025 | Department of Police, Rajasthan | Rajasthan Police Constable Syllabus 2025
Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 in Hindi: राजस्थान पुलिस विभाग ने वर्ष 2025 में कांस्टेबल भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 28 अप्रैल 2025 से 17 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के अंतर्गत विभिन्न जिलों, इकाइयों और बटालियनों में कांस्टेबल (सामान्य), चालक, बैंड, पुलिस दूरसंचार ऑपरेटर और चालक के कुल 9,617 पद भरे जाएंगे।
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर है। पुलिस मुख्यालय, जयपुर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह भर्ती अभियान उन अभ्यर्थियों के लिए है जो पुलिस विभाग में शामिल होना चाहते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, जिसके लिए अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in, recruitment2.rajasthan.gov.in या नजदीकी ई-मित्र कियोस्क का उपयोग कर सकते हैं।
आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को भर्ती से जुड़ी सभी जानकारियां जैसे पाठ्यक्रम, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान आदि को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।
Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 in Hindi के Highlights
विवरण | जानकारी |
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 महत्वपूर्ण तिथियां (Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 Important Dates) |
|
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन शुल्क (Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 Application Fee) |
|
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 आयु सीमा विवरण (Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 Age Limit Details (Expected)) | अन्य सभी पदों के लिए:
ड्राइवर पद के लिए:
|
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 कुल पद )Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 Total Posts) | 9617 |
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 योग्यता एवं मापदंड (Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 Eligibility and Criteria) | इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का भारत का नागरिक होना चाहिए। उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (12th) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो। कॉन्स्टेबल ड्राइवर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस (LMV/ HMV) होना चाहिए। |
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 रिक्ति विवरण | Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 Vacancy Details
राजस्थान पुलिस द्वारा अधिसूचित पुलिस कांस्टेबल वैकेैंसी डिटेल नीचे तालिका में देख सकते हैं:
पद का नाम
|
रिक्त पद
|
कांस्टेबल सामान्य, चालक व बैण्ड
|
8148
|
कांस्टेबल दूरसंचार ऑपरेटर व चालक
|
1469
|
कुल पद
|
9617
|
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 पात्रता | Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 Eligibility
- आयुसीमा- राजस्थान पुलिस कांस्टेबस की इस भर्ती में ड्राइवर पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की जन्मतिथि की न्यूनतम तारीख 1 जनवरी 2008 और अधिकतम पुरुषों के लिए 2 जनवरी 1999, महिलाओं के लए 2 जनवरी 1994 होनी चाहिए। वहीं अन्य सभी पदों पर 1 जनवरी 2008 न्यूनतम जन्मतिथि और अधिकतम जन्मतिथि पुरुषों के लिए 2 जनवरी 2002, महिलाओं के लिए 2 जनवरी 1997 होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
- हाइट- सामान्य क्षेत्र के पुरुष अभ्यर्थियों की हाइट 168 सेमी और महिला उम्मीदवारों की हाइट 152 सेमी होनी चाहिए।
- छाती- पुरुष अभ्यर्थियों की सीना 81 सेमी और फूलने के बाद 86 सेमी होना चाहिए।
- दौड़- पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 5 केमी और महिलाओं को 35 मिनट में 5 केमी दौड़ना होगा।
- चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा, फिजिकल, स्किल टेस्ट,डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट आदि चरणों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
- वजन-महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम वजन 47.5 केमी होना चाहिए।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 आयु सीमा | Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 Age Limit
- सामान्य वर्ग: अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2008 के बाद न हुआ हो। पुरुष अभ्यर्थियों का जन्म 2 जनवरी 2002 से पहले और महिला अभ्यर्थियों का जन्म 2 जनवरी 1997 से पहले न हुआ हो।
- ईडब्ल्यूएस/ एससी/ एसटी/ बीसी/ एमबीसी: कैंडिडेट का जन्म 1 जनवरी 2008 के बाद न हुआ हो। पुरुष अभ्यर्थियों का जन्म 2 जनवरी 1997 से पहले और महिला अभ्यर्थियों का जन्म 2 जनवरी 1992 से पहले न हुआ हो।
- राज्य सरकार के कर्मचारियों/ एवं मृत पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों के आश्रित: अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2008 के बाद न हुआ हो। पुरुष अभ्यर्थियों का जन्म 2 जनवरी 1999 से पहले और महिला अभ्यर्थियों का जन्म 2 जनवरी 1994 से पहले न हुआ हो।
- भूतपूर्व सैनिक: अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2008 के बाद न हुआ हो। पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों का जन्म 2 जनवरी 1983 से पहले न हुआ हो।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल विषयवार पाठ्यक्रम | Rajasthan Police Constable Subject Wise Syllabus 2025
विषय | अंतर्गत विषय |
---|---|
सामान्य ज्ञान, सामाजिक अध्ययन और समसामयिक मामले | भारत का इतिहास, खेल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, भारतीय भूगोल, अर्थशास्त्र, भारतीय राजनीति और शासन, पुरस्कार एवं महत्वपूर्ण घटनाएँ, प्रसिद्ध हस्तियाँ |
महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों से संबंधित कानूनों और विनियमों का ज्ञान | सामाजिक मोर्चे पर जागरूकता, दोषियों के खिलाफ कानूनी प्रावधान, बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के उपाय, महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध से संबंधित विभिन्न कानून और अधिनियम |
तर्क और कंप्यूटर विज्ञान | घड़ी और कैलेंडर, कोडिंग और डिकोडिंग, श्रेणी, कथन निष्कर्ष, निर्णय लेना, मौखिक और गैर-मौखिक तर्क, आकृति पूर्णता, उपमा, अंकगणितीय तर्क, अंकगणितीय संख्या श्रृंखला, न्यायवाक्य, इंटरनेट, वायरस और मैलवेयर, साइबर सुरक्षा, नेटवर्किंग सिस्टम, एमएस ऑफिस, सॉफ़्टवेयर, हार्डवेयर |
राजस्थान से संबंधित सामान्य ज्ञान | इतिहास, संस्कृति, अर्थव्यवस्था, प्रसिद्ध हस्तियाँ, महत्वपूर्ण स्थान, प्रसिद्ध घटनाएँ, भूगोल, राजनीति |
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2025 | Rajasthan Police Constable Exam Pattern 2025
विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
---|---|---|
सामान्य ज्ञान, सामाजिक अध्ययन और समसामयिक मामले, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से संबंधित कानूनों और विनियमों का ज्ञान | 45 | 45 |
तर्क और कंप्यूटर विज्ञान | 60 | 60 |
राजस्थान से संबंधित सामान्य ज्ञान | 45 | 45 |
कुल | 150 | 150 |
- परीक्षा में 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -0.25 अंक काटे जाएंगे।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पीईटी/पीएसटी परीक्षा पैटर्न 2025 | Rajasthan Police Constable PET/PST Exam Pattern 2025
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 पीएसटी परीक्षा पैटर्न (Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 PST Exam Pattern)
लिंग | न्यूनतम ऊंचाई | छाती (केवल पुरुषों के लिए) | न्यूनतम वजन (केवल महिलाओं के लिए) |
---|---|---|---|
पुरुष | 168 सेमी (5 फीट 5.1 इंच) | 81-86 सेमी | लागू नहीं |
महिला | 152 सेमी (4 फीट 98 इंच) | लागू नहीं | 47.5 किग्रा |
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 पीईटी परीक्षा पैटर्न (Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 PET Exam Pattern)
लिंग | दौड़ |
---|---|
पुरुष | 25 मिनट में 5 किमी |
महिला | 30 मिनट में 5 किमी |
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया 2025 | Rajasthan Police Recruitment 2025 Selection Process
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता एवं मापतौल परीक्षा, विशेष योग्यता प्रमाण पत्र, मेडिकल परीक्षा एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा इस भर्ती में फिजिकल परीक्षा के केवल क्वालीफाई नेचर की होगी जबकि सीबीटी एक्जाम 150 अंकों का होगा और विशेष योग्यता के अधिकतम 20 अंक होंगे इस तरह कुल 170 अंकों के आधार पर कांस्टेबल सामान्य की मेरिट लिस्ट तैयार होगी।
चरण | विवरण |
---|---|
लिखित परीक्षा (Written Test) | वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा होगी जिसमें तर्क, सामान्य ज्ञान, कानूनी ज्ञान और राजस्थान से संबंधित विषय होंगे। केवल चयनित उम्मीदवार ही अगले चरण के लिए पात्र होंगे। |
पीएसटी/पीईटी | PST/PET | उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमताओं का आकलन किया जाएगा। पुरुषों के लिए ऊंचाई और छाती तथा महिलाओं के लिए ऊंचाई और वजन की जांच की जाएगी। यह चरण केवल अर्हता प्राप्त करने योग्य होगा। |
दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) | उम्मीदवारों के शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। |
चिकित्सीय परीक्षा (medical test) | भर्ती से पहले अंतिम चरण में उम्मीदवारों की संपूर्ण चिकित्सा जांच की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे नौकरी के लिए शारीरिक रूप से फिट हैं। |
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन फॉर्म 2025 कैसे भरें | How to Fill Rajasthan Police Constable Online Form 2025
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकेंगे इसके लिए सबसे पहले अभ्यर्थियों को राजस्थान पुलिस की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है और रिक्रूटमेंट ऑप्शन में Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 के आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है एवं अपनी पात्रता को सुनिश्चित कर लेना है इसके बाद अभ्यर्थियों को अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।
- अभ्यर्थियों को सबसे पहले एसएसओ पोर्टल पर जाना है और अपनी User ID and Password की सहायता से लॉगिन कर लेना है।
- अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल स्वयं अथवा अपने नजदीकी ईमित्र केंद्र पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
- अभ्यर्थियों को Rajasthan Police Recruitment 2025 के अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करने हैं।
- अभ्यर्थियों को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करें एवं इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रखें।
आवेदन के समय ध्यान देने योग्य बातें:-
- पुलिस विभाग राजस्थान ने कांस्टेबल जीडी भर्ती 2025 जारी की है। उम्मीदवार 28/04/2025 से 17/05/2025 के बीच आवेदन कर सकते हैं।
- अभ्यर्थी राजस्थान कांस्टेबल परीक्षा भर्ती 2025 में विभिन्न पदों पर पुलिस 10+2 नौकरियां 2025 के लिए भर्ती आवेदन पत्र भरने से पहले अधिसूचना पढ़ें।
- कृपया सभी दस्तावेज – पात्रता, आईडी प्रमाण, पता विवरण, मूल विवरण – की जांच करें और एकत्र करें।
- कृपया भर्ती फॉर्म से संबंधित स्कैन दस्तावेज तैयार रखें – फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ, आदि।
- आवेदन पत्र जमा करने से पहले पूर्वावलोकन और सभी कॉलमों को ध्यानपूर्वक जांच लें।
- अंतिम रूप से सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंट आउट लें।
कुछ उपयोगी महत्वपूर्ण लिंक | Some useful important links
ऑनलाइन आवेदन | यहाँ क्लिक करें (लिंक सक्रिय तिथि 28/04/2025) |
अधिसूचना डाउनलोड करें | यहाँ क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
आज ही हमसे जुड़े! | WhatsApp | Telegram | Instagram |
Related Articles:-