राष्ट्रीय गोकुल मिशन 2024 | Rashtriya Gokul Mission 2024 | RGM

राष्ट्रीय गोकुल मिशन 2024 | Rashtriya Gokul Mission 2024 | RGM, के अंतर्गत स्वदेशी नस्लों को बढ़ावा देने के साथ-साथ विदशी नस्लों के पशुओं के संरक्षण तथा दुग्ध उत्पादन बढ़ानें पर कार्य कर रही है| इस स्कीम में राष्ट्रीय पशु प्रजनन एवं डेयरी विकास कार्यक्रम (National Animal Breeding and Dairy Development Program) (NPBBDD) भी शामिल है| इसके अंतर्गत स्वदेशी गायों और दुधारू पशुओं के संरक्षण और नस्लों के विकास को वैज्ञानिक तरीके से प्रोत्साहित किया जा रहा है|

मवेशी पालन जीवन यापन करने के लिए भारत का एक पारम्परिक संसाधन है यह संसाधन कृषि अर्थव्यवस्था से सबसे अधिक  निकटता से जुड़ा हुआ है कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सहयोग से  पीएम नरेंद्र मोदी  ने दिसंबर 2014  को गाय की देशी प्रजातियो के विकास एवं संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना की शुरुआत की है। यह योजना देश के ग्रामीण किसानों के लिए, देश में दूध की बढ़ती मांग की पूर्ति करने के लिए एवं दुग्ध उत्पादन और गोवंश की उच्च नस्ल की  उत्पादकता को बढ़ाने के लिए यह महत्वपूर्ण है।

Also, read: भारत की नीली अर्थव्यवस्था | Blue Economy of India

Table of Contents

राष्ट्रीय गोकुल मिशन 2024 | Rashtriya Gokul Mission 2024 | RGM

देश के किसानों की आय को बढ़ानें के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है | दरअसल सरकार इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुचाना चाहती है, ताकि उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सके | हम सभी अच्छी तरह से जानते है, कि किसानों के पास कृषि के आलावा पशुपालन ही उनकी आय का दूसरा सबसे बड़ा माध्यम है |

राष्ट्रीय गोकुल मिशन 2024 | Rashtriya Gokul Mission 2024 | RGM

योजना का नाम राष्ट्रीय गोकुल मिशन 2024 | Rashtriya Gokul Mission 2024 | RGM
उद्देश्य भारतीय नस्ल के दुधारू पशुओं को बढ़ावा देना
शुरू की गयी केंद्र सरकार देश
लाभ देश नस्ल के दुधारू पशुओं को बढ़ावा मिलेगा, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि
लाभार्थी पूरे देश के पात्र नागरिक
मुख्य वैज्ञानिक विधि द्वारा अनुवांशिकी में सुधार कर उच्च-नस्ल के दुधारू पशुओं को बढ़ावा
क्रियान्वयन विभाग मत्स्यपालन,पशुपालन और डेयरी विभाग
भाग राष्ट्रीय पशुधन विकास योजना के तहत संचालित
आधिकारिक वेबसाइट dahd.nic.in

Also, read: अटल नवाचार मिशन | Atal Innovation Mission | AIM

राष्ट्रीय गोकुल मिशन 2024 के घटक | Components of Rashtriya Gokul Mission 2024

आधुनिक प्रजनन तकनीकों द्वारा नस्ल सुधार (Breed improvement by modern breeding techniques)

उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि (Increase in production and productivity)

कृत्रिम गर्भाधान (एआई) क्षेत्र का विस्तार (Expansion of Artificial Insemination (AI) Field)

Also, read: प्रधानमंत्री अमृत योजना 2.0 | Prime Minister Amrit (AMRUT)Yojana 2.0

देशी नस्लों का संरक्षण (Conservation of Native Breeds)

जागरूकता कार्यक्रम (Awareness Program)

  • राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम। (Nationwide Artificial Insemination Program.)
  • प्रजनन शिविरों का आयोजन। (Organization of Fertility Camps.)
  • ई-गोपाला एप का शुभारंभ। (Launch of the E-Gopala App.)
  • किसानों को पुरस्कार (गोपाल रत्न/कामधेनु)। (Awarding Farmers (Gopala Ratna/Kamadhenu).

Also, read: प्रधानमंत्री अमृत योजना | Pradhan Mantri Amrit (Amrut ) Yojana

राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना का उद्देश्य (Rashtriya Gokul Mission Scheme Objective)

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी गौवंशीय पशुओं की नस्लों में सुधार करना, उनके संरक्षण तथा दुग्ध उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के साथ ही उसकी गुणवत्ता को बेहतर बनाना है | सरकार इस योजना के माध्यम से किसानों और पशुपालकों को वह सभी सुविधाएँ प्रदान करना चाहती है, जिससे वह आसानी से पशुपालन कर सके और इसका लाभ प्राप्त कर आय बढ़ाने के साथ ही अपनें जीवन स्तर को ऊपर उठा सके | इसके अलावा अन्य उद्देश्य इस प्रकार है-

  • स्वदेशी दुधारू पशुओं के नस्लों का विकास और संरक्षण करना |
  • स्वदेशी दुधारू पशुओं की आनुवंशिक संरचना में सुधार करनें के लिए नस्ल सुधार कार्यक्रम का आयोजन करना ताकि दुधारू पशुओं की संख्या में वृद्धि की जा सके |
  • इस योजना के माध्यम से लाल सिंधी, गिर, थारपरकर और साहीवाल आदि (Lal Sindhi, Gir, Tharparkar and Sahiwal etc.) जैसी उच्चकोटि की स्वदेशी नस्लों का उपयोग करके अन्य नस्लों की गायों का विकास करना|
  • कृषकों के दुधारू पशुओं के गुणवत्तापूर्ण कृत्रिम गर्भाधान (Artificial Insemination – AI) की सुविधा उनके घर पर उपलब्ध कराना |
  • इस स्कीम के अंतर्गत उच्च आनुवंशिक योग्यता वाले सांडों का वितरण किया जाएगा |

Also, read: स्टार्टअप इंडिया योजना 2024 | Startup India yojana 2024 | SIY

राष्ट्रीय गोकुल मिशन 2024 के लाभ | Benefits of Rashtriya Gokul Mission 2024

राष्ट्रीय गोकुल मिशन 2023 के तहत सरकार द्वारा किसानो और आर्थिक रूप से कमजोर पशुपालक परिवारों को शामिल किया गया है ताकि उन्हें दुधारू पशुओ के पालन को बढ़ावा दिया जा सके जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। इसके मुख्य लाभ इस प्रकार है।

  • घरेलू नस्ल के दुधारू पशुओं का संरक्षण और संवर्धन किया जायेगा जिससे उन्हें बढ़ावा मिलेगा।
  • आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके उच्च-नस्ल के पशुओ को कृत्रिम गर्भाधान द्वारा बढ़ावा दिया जायेगा।
  • घरेलू नस्ल के पशुओं की नस्ल में अनुवांशिकी द्वारा सुधार कर इनकी नस्ल को बेहतर बनाया जायेगा।
  • उच्च-नस्ल के पशुओ द्वारा दूध उत्पादन में वृद्धि होगी जिससे किसानो की आय दुगुनी होगी।
  • देश में दूध डिमांड को पूरा किया जा सकेगा साथ ही डेयरी सेक्टर को भी बढ़ावा मिलेगा।
  • योजना के संचालन में गोपाल-ग्रामों की स्थापना की जाएगी जिससे लोग भी दुधारू पशुपालन हेतु प्रोत्शाहित होंगे।
  • स्वदेशी नस्ल के पशुओ को बढ़ावा मिलने से लोगो को उच्च-क्वॉलिटी का दूध भी प्राप्त होगा।
  • चूँकि देश में पशु-पालन में 70 फीसदी कार्यशक्ति महिलाओं की है इसलिए इस मिशन से महिलाओ की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Also, Read: प्रधानमंत्री युवा 2.0 योजना | Pradhan Mantri Yuva Yojana 2.0 | PMYY 2.0

योजना को सरकार द्वारा दी गयी वित्तीय सहायता (Financial Assistance Given By The Government)

केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना की शुरुआत 2500 करोड़ रूपये के साथ की गई थी और वर्ष 2020 तक लगभग 1842.76 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जा चुकी है| राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना को देश के सभी राज्यों में संचालित किया जा रहा है | मीडिया से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वर्ष 2014 से लेकर दिसम्बर 2020 तक 1842.76 करोड़ रूपये इस योजना के अंतर्गत खर्च किये जा चुके है |

राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत गोकुल ग्राम | Gokul Village under Rashtriya Gokul Mission

  1. इस मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पशु केंद्र स्थापित किये जायेंगे।
  2. इन पशु केंद्रों को गोकुल ग्राम कहा जाएगा|
  3. गोकुल ग्राम के जरिए 1000 से ज्यादा जानवरों को रखने की व्यवस्था की जाएगी|
  4. इन सभी पशुओं की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उन्हें चारा उपलब्ध कराया जाएगा।
  5. प्रत्येक गोकुल ग्राम में एक पशु चिकित्सालय एवं एक कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र की भी व्यवस्था की जायेगी।
  6. गोकुल गांव में रहने वाले पशुओं से दूध प्राप्त किया जाएगा और गाय के गोबर से जैविक खाद बनाई जाएगी|
  7. इस योजना के माध्यम से देश के नागरिकों के लिए रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे।
  8. राष्ट्रीय गोकुल मिशन के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी|
  9. शुरुआत में इस योजना के संचालन के लिए 2025 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था|
  10. साल 2020 तक करीब 76 करोड़ रुपये की रकम खर्च की जा चुकी है|
  11. यह योजना देश के सभी राज्यों में लागू की जा रही है।
  12. मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, 2014 से 2020 तक इस योजना के संचालन पर 76 करोड़ रुपये खर्च हुए|

Also, read: डीप ओशन मिशन | Deep Ocean Mission | DOM

राष्ट्रीय गोकुल मिशन 2024  दस्तावेज़ | Rashtriya Gokul Mission 2024 Document

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate)
  • इनकम सर्टिफिकेट (Income Certificate)
  • आयु प्रमाण पत्र (Age Proof Certificate)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)
  • मोबाइल नंबर (Mobile Number)

राष्ट्रीय गोकुल मिशन के लिए आवेदन कैसे करें | How to apply for Rashtriya Gokul Mission?

Rashtriya Gokul Mission 2023 के क्रियान्वयन के लिए सरकार द्वारा राज्यों के पशुधन विकास विभाग, राज्य दुग्ध संघ और पशुधन से सम्बंधित अन्य एजेंसीज को अधिकृत किया गया है। इस योजना में आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करे।

  • सबसे पहले सरकार द्वारा अधिकृत एजेंसी जैसे पशुधन विभाग या डेरी विभाग  द्वारा योजना का आवेदन पत्र प्राप्त कर ले।
  • इसके बाद फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारिया अच्छे से दर्ज करे।
  • साथ ही माँगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को भी संलग्न कर दे।
  • इसके बाद आप इस फॉर्म को सम्बंधित विभाग में जमा कर सकते है।

इन आसान से स्टेप्स से आप राष्ट्रीय गोकुल मिशन 2023 के अंतर्गत आवेदन कर सकते है। आप चाहे तो सरकार द्वारा अधिकृत एजेंसियो के अधिकारियो के माध्यम से भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

FAQs

प्रश्न 1: राष्ट्रीय गोकुल मिशन क्या है?

उत्तर: राष्ट्रीय गोकुल मिशन 2014 में शुरू किया गया एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य स्वदेशी गायों की नस्लों के विकास और संरक्षण को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 2: इस मिशन के मुख्य लक्ष्य क्या हैं?

उत्तर: मिशन के मुख्य लक्ष्यों में शामिल हैं:

  • दूध उत्पादन और गुणवत्ता बढ़ाना। (Increase milk production and quality.)
  • किसानों की आय में वृद्धि करना। (Increase farmers’ income.)
  • स्वदेशी गायों की आबादी को बनाए रखना और बढ़ाना। (Maintain and increase the population of indigenous cows.)
  • ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन करना। (Generate employment in rural areas.)

Also, read: मिशन कर्मयोगी योजना 2024 | Mission Karmayogi Yojana 2024

प्रश्न 3: इस मिशन के तहत कौन से लाभ प्रदान किए जाते हैं?

उत्तर: मिशन के तहत विभिन्न लाभ प्रदान किए जाते हैं, जैसे:

  • किसानों को वित्तीय सहायता। (Financial assistance to farmers.)
  • नस्ल सुधार कार्यक्रम। (Breeding improvement program.)
  • पशुधन बीमा योजना। (Livestock insurance scheme.)
  • पशुआहार और चारा विकास पर सहायता। (Support for animal nutrition and fodder development.)
  • कौशल विकास प्रशिक्षण। (Skill development training.)

प्रश्न 4: इस मिशन का लाभ किसे मिलता है?

उत्तर: इस मिशन का लाभ मुख्य रूप से गाय पालन करने वाले किसानों को मिलता है, साथ ही डेयरी उद्योग, पशु चिकित्सकों और ग्रामीण उद्यमियों को भी लाभ मिलता है।

प्रश्न 5: मैं इस मिशन के बारे में अधिक जानकारी कहां प्राप्त कर सकता हूं?

उत्तर: आप राष्ट्रीय गोकुल मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या अपने नजदीकी पशुधन विकास विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

Also, read: राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन | National Hydrogen Mission | NHM

Share on:

Leave a Comment

Terms of Service | Disclaimer | Privacy Policy
राम मंदिर के अद्भुत रहस्य: जो आपको हैरान कर देंगे अंधेपन से प्रतिभा तक: Ram Bhadracharya की उल्लेखनीय कहानी Ram Janmbhoomi-Ayodhya का चमत्कारी इतिहास क्या आप Cryptocurrency के बारे में जानते हैं? The Election Law Admendment Bill 2021 – विपक्षी दल कर रहे विरोध। Apple iPhone 13 हुआ लॉन्च – जानिए क्या है उसके फीचर्स। iPhone 14 भी हुआ leak – Top Rumored Features Apple iPhone 13 Released Date : बिलकुल ही Fresh looks और नये Features के साथ