Tips to Buy Gold: सोने की चमक के साथ बचत भी!

सोना पहनने और खरीदने का शौक किसे नहीं होता | इससे महंगी और भी धातुएं हैं लेकिन सोने के गहनों की चमक के आगे सब फीका है | सोने की भारी मांग के चलते आज इसकी कीमत (Gold Price) 60 हजार प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंच गई है | सोने की क्‍वालिटी के आधार पर कई श्रेणियां होने और इसके दाम रोजाना ऊपर-नीचे होने के कारण इसकी खरीदारी में न केवल परेशानी आती है बल्कि कई बार ज्‍वैलर्स मनमानी कीमतें लगाकर खरीदारों को बेवकूफ भी बना देते हैं | हालांकि अगर आप सोना खरीदने से पहले Tips to Buy Gold को याद रखेंगे तो आप बेधड़क किसी भी दुकान पर जाकर सोना खरीद पाएंगे और ठगे भी नहीं जाएंगे |

भारत में सोना खरीदना काफी मायने रखता है। हालांकि ज्यादातर लोग जूलरी के तौर पर भारत में सोना ज्यादा खरीदते हैं। सोने को परंपरागत रूप से अपने महत्वपूर्ण वित्तीय लक्ष्यों के लिए बचत के तरीके के रूप में सोना खरीदते हैं। लेकिन आप चाहें तो सोने को कई तरह से खरीदा जा सकता है। सोने की खरीद का हर माध्यम आपको रिटर्न जरूर देता है। फिलहाल सोना खरीदने के दो तरीके हैं- कागजी और भौतिक। इन दोनों तरीकों के भीतर, पीली धातु यानी सोना खरीदने के अलग-अलग तरीके हैं।

Also, read: ट्रिपल तलाक कानून 2024 | Triple Talaq Law 2024

Table of Contents

सोना खरीदने जा रहे हैं? ये टिप्स कर देंगे आपको स्मार्ट गोल्ड खरीददार!

हम भारतीय लोगों को सोने में लंबे समय से दिलचस्‍पी रही है | खास तौर से शादी-विवाह के समय तो इसकी खरीदारी जोर-शोर से की जाती है | वैसे भी पारंपरिक तौर पर सोने में निवेश करने का चलन रहा है | म्‍युचुअल फंड, शेयर आदि जैसे विकल्‍प तो इस जमाने के हैं | सोने की एक खासियत यह है कि चाहे कुछ भी हो जाए लेकिन यह महंगाई से आपके निवेश की रक्षा रकता है | मतलब महंगाई जितनी बढ़ती है, सोने की कीमत में भी उसी हिसाब से बढ़ोतरी होती है | यह आपके निवेश के मूल्‍य को बरकरार रखता है | अब सवाल उठता है कि आज जब बाजार में निवेश के तमाम विकल्‍प उपलब्‍ध हैं तो आपको सोने में निवेश करना चाहिए या नहीं? और अगर निवेश करना चाहिए तो कितना और इसका माध्‍यम क्‍या होना चाहिए?

SHOWING THE IMAGE OF, Tips to Buy Gold

भारतीयों के लिए सांस्कृतिक और व्यापारिक रूप से सोना बहुत महत्वपूर्ण रहा है | यह निवेश के सबसे पुराने विकल्पों में से एक है | हालांकि, गोल्ड खरीदते समय सावधान रहना चाहिए और कुछ खास बातों का जरूर ध्यान देना चाहिए | आज हम आपको बता रहे हैं कि सोना खरीदते वक्त (Tips to Buy Gold) किन बातों पर ध्यान देना सबसे जरूरी है |

Also, read: आधार-पैन लिंकिंग: How to link Aadhar card with PAN card?

1. हॉलमार्क अवश्य चेक करें

  • भारतीय मानक ब्यूरो यानी बीआईएस का हॉलमार्क सोने की शुद्धता सुनिश्चित करता है |
  • यही वजह है कि हॉलमार्क वाले आभूषण खरीदारी के लिहाज से सबसे सुरक्षित मान जाते हैं |
  • सोना 18 कैरेट और उससे कम, 22 कैरेट और 24 कैरेट जैसे शुद्धता के विभिन्न वेरिएंट में आता है |
  • हॉलमार्क वाली ज्वैलरी खरीदना बेहतर है ताकि आप शुद्धता को लेकर सुनिश्चित रहें |

2. मेकिंग चार्जेस पर मोलभाव करें

  • सोने की ज्वेलरी खरीदते वक्त मेकिंग चार्जेज जानना बेहद जरूरी है |
  • सौदेबाजी करना और मेकिंग चार्ज को कम करना और भी जरूरी है | ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेस पर आपको मोलभाव करना चाहिए |
  • याद रखें ये शुल्क गहनों की लागत का 30 प्रतिशत तक हो सकते हैं | आप इन्हें कम करने के लिए मोलभाव जरूर करें |

3. कीमतों पर रखें गहरी नजर

  • गोल्ड की कीमतों पर नजर रखना बहुत जरूरी है |
  • आने वाले दिनों में क्या सोने की कीमतों में गिरावट आएगी या नहीं यह अनुमान लगाना मुश्किल है |
  • इसके लिए आप कुछ ज्वेलर्स से पूछताछ कर सकते हैं कि क्या कीमतों में कमी की संभावना है |
  • आप अखबार या बिजनेस वेबसाइट्स पर एक्सपर्ट के कमेंट्स पढ़ सकते हैं जिससे आप सोने की कीमतों को लेकर ज्यादा सही अंदाजा लगा पाएंगे |

Also, read: इनकम टैक्स रिटर्न कैसे दाखिल करें | How to file income tax return?

4. ख़रीदे हुए सोने का बिल लेना न भूलें

  • सोना जब भी खरीदें तो उसका बिल जरूर लें |
  • आप अगर कुछ वर्षों के बाद उसी सोने को लाभ पर बेचते हैं, तो आपको कैपिटल गैन टैक्स की गणना के लिए खरीदारी का मूल्य पता होना चाहिए | इसके लिए बिल प्रूफ का काम करेगा |
  • ज्वेलर की तरफ दिए जाने वाले बिल में आपके खरीदे गए सोने या चांदी के जेवर की शुद्धता के अलावा उसका रेट और वजन का विवरण होता है |
  • आपके पास आभूषणों का बिल नहीं होगा तो सुनार आपसे मनमाने भाव पर सोना खरीदने की कोशिश करेगा. इससे आपको नुकसान होगा |

5. वजन चेक करना माँ भूले

  • जब भी सोना खरीदें तो उसका वजन चेक जरूर करें |
  • सोना किराने के सामान जैसा नहीं है | यह बहुत महंगा हो गया है और इसकी लागत बहुत अधिक है | सोना खरीदने से पहले (Tips to Buy Gold) पर्याप्त रिसर्च कर लें |

6. जितना हो सके, नगीना जड़ित ज्वेलरी से बचें

  • जब आप ज्वेलरी खरीदने जा रहे हों तो नगीने (स्टोन) लगी हुई ज्वेलरी से बचें |
  • कई ज्वेलर्स गहने तौलते वक्त नगीने के वजन को भी इसमें शामिल कर लेते हैं और पूरे आइटम का भाव सोने के भाव के आधार पर तय करते है |

Also, read: बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 | Child Marriage Prohibition Act, 2006 | CMRA

7. आप बायबैक पॉलिसी का फायदा भी ले सकते हैं

कुछ ज्वैलर्स सोने के गहनों पर बायबैक पॉलिसी (Gold Buyback Policy) की पेशकश करते हैं | इसका मतलब यह है कि आप गहनों को बाद में एक निश्चित कीमत पर जौहरी को वापस बेच सकते हैं | अगर आप सोने के गहने खरीदने पर विचार कर रहे हैं, तो खरीदने से पहले बायबैक पॉलिसी की जांच करना एक अच्छा विचार है |

सबसे पहले सोने के कैरेट का गणित समझें | First understand the mathematics of gold carat.

अगर आप 24 कैरेट में कोई बिस्‍कुट खरीद रहे हैं तो 24 कैरेट सोने का जो भाव चल रहा है वही कीमत होगी लेकिन अगर आप सोने के गहने खरीद रहे हैं तो वे भारत में पांच हॉलमार्क श्रेणियों 23, 22, 20, 18 और 14 कैरेट में बनते हैं. उसी के अनुसार सोने की कीमत तय होती है |

  1. 23 कैरेट- 95.88 प्रतिशत गोल्‍ड
  2. 22 कैरेट- 91.66 प्रतिशत
  3. 20 कैरेट- 84 प्रतिशत
  4. 18 कैरेट- 75.76 प्रतिशत
  5. 14 कैरेट- 58. 50 प्रतिशत

Also, read: बाल विवाह रोकथाम अभियान | Bal Vivah Roktham Abhiyan

सोने के गहनों पर क्‍या लिखा होना चाहिए? जरूर देखे

सोना खरीदते वक्‍त इस बात का विशेष रूप से ध्‍यान रखें कि जो भी गहने खरीद रहे हैं वे हॉलमार्क वाले हों | गहनों पर बीआईएस का तिकोना मार्क लिखा होना चाहिए जो यह बताए कि यह ब्‍यूरो ऑफ इंडियन स्‍टेंडर्ड्स से अप्रूव्‍ड है | इसी के साथ गहनों पर पीछे या अंदर की तरफ एक एचयूआईडी (Hallmark unique Identification) नंबर भी लिखा होता है जो 6 डिजिट का अल्‍फान्‍यूमेरिक कोड होता है जिसमें कुछ नंबर और कुछ लैटर लिखे होते हैं |

उदाहरण के लिए अगर आपका ज्‍वैलर अपने किसी गहने को 22 कैरेट हॉलमार्क का बता रहा है तो उस गहने पर बीआईएस स्‍टेंडर्ड मार्क के साथ 22k916 तो लिखा ही होगा, इसके साथ ही 6 डिजिट का एचयूआईडी (HUID) नंबर भी होगा | अगर ऐसा नहीं है तो गहना हॉलमार्क का नहीं है | इसमें मिलावट हो सकती है |

Also, read: किसान क्रेडिट कार्ड 2024 | Kisan Credit Card 2024 | KCC

कैसे तय होगा गहने का रेट?

कैरेट की समझ और हॉलमार्क की जानकारी के बाद (Tips to Buy Gold) जो सबसे जरूरी चीज है, गहने का दाम कैसे तय होता है तो समझ लें कि जितने कैरेट का गहना है, उसकी कीमत उस कैरेट की कीमतों के हिसाब से होगी | इसका सिंपल सा गणित ये है, मान लीजिए 24 कैरेट सोने की कीमत 60 हजार रुपये है तो 22 कैरेट सोने की कीमत 60 हजार रुपये की 91.66 प्रतिशत जो भी कीमत निकलेगी वह होगी | ये ज्‍वैलर ही नहीं आप खुद भी केलकुलेट कर सकते हैं | अगर ज्‍वैलर आपको कुछ अलग कीमत बता रहा है तो उससे बात करें, ऐसा ही 18 कैरेट में होगा | यह 24 कैरेट सोने की कीमत की 75 फीसदी कीमत होगी |

सोने का मेकिंग चार्ज कितना हो?

सोने की कीमत लगाने के बाद आता है सोने का मेकिंग चार्ज, जिसे लेकर ज्‍वैलर्स कहते हैं कि सोने की कीमतों का सोना तो खरीदार के पास पहुंच गया लेकिन इसकी बनाई भी तो देनी होगी | इसी में ज्‍वैलर्स प्रति ग्राम सोने पर 10 फीसदी से लेकर 30 फीसदी तक का मार्जिन लेते हैं जो बड़ी ज्‍वैलरी खरीदते समय खरीदार को बोझ की तरह लगता है | अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं तो ध्‍यान रखें कि मेकिंग चार्ज नेगोशिएबल है | इसे आप कम भी करा सकते हैं, इसके साथ ही साधारण डिजाइन की चीजें खरीदने पर यह कम लगता है लेकिन बारीक और गहराई वाले डिजाइनर गोल्‍ड आइटम्‍स पर यह ज्‍यादा लगता है |

ध्‍यान रहे कि जब आप गोल्‍ड लौटाने या बेचने जाते हैं तो यह मेकिंग चार्ज आपको वापस नहीं मिलता बल्कि सिर्फ सोने का दाम मिलता है |

Also, read: आधार को बैंक अकाउंट से करें लिंक | Link-Aadhaar with bank-account

FAQs

Q. गोल्ड खरीदते समय (Tips to Buy Gold) क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

कभी भी सोने की खरीदारी करें तो हॉलमार्क वाले सोने की खरीदारी करें| जिस गहने पर हॉलमार्क होती है उसकी शुद्धता सुनिश्चित की जा सकती है | सोना 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट की शुद्धता के साथ आता है | इसकी शुद्धता के अनुसार, रेट भी चार्ज किया जाता है |

Q. सोना खरीदने से पहले (Tips to Buy Gold) क्या देखना चाहिए?

24 कैरेट शुद्ध सोना है, जबकि 22 कैरेट में कुछ Alloy होता है, जो इसे ज्यादा टिकाऊ लेकिन थोड़ा कम शुद्ध बनाता है. सोने की शुद्धता (Gold Purity) कैरेट में मापी जाती है | भारत में आम तौर पर 22 कैरेट सोने के गहने स्टैंडर्ड शुद्धता है | सोना खरीदने से पहले उसकी शुद्धता की जांच कर लें और बीआईएस हॉलमार्क (BIS hallmark) देखें |

Also, read: Aadhar Card Update 2024: जानिए पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और शुल्क

Q. 10 ग्राम सोने पर मेकिंग चार्ज कितना लगता है?

यदि आप 10 ग्राम सोना खरीदते हैं और विक्रेता रुपये की एक फ्लैट दर का उपयोग करता है। मेकिंग चार्ज की गणना करने के लिए 500/ग्राम, तो आपको मेकिंग चार्ज 500 रुपये का भुगतान करना होगा। 10 x 500 = रु. 5000 |

Q. सोना खरीदने का सबसे अच्छा समय कब होता है?

सोना खरीदने का कोई “सबसे अच्छा” समय नहीं होता है, क्योंकि कीमतें लगातार बदलती रहती हैं। हालांकि, कुछ सामान्य रुझान हैं:

  • मंदी के दौरान: आमतौर पर सोने की कीमतें बढ़ती हैं क्योंकि लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं।
  • ब्याज दरों में वृद्धि के साथ: सोने की कीमतें गिर सकती हैं क्योंकि निवेशकों के लिए ब्याज पैदा करने वाले विकल्प अधिक आकर्षक हो जाते हैं।
  • अर्थव्यवस्था या भू-राजनीतिक अस्थिरता के समय: सोने की कीमतें बढ़ सकती हैं क्योंकि लोग अनिश्चितता के दौरान सुरक्षित आश्रय की तलाश करते हैं।

Also, read: महिला हेल्पलाइन नंबर | Women (Mahila) Helpline Number

Q. सोना खरीदते समय (Tips to Buy Gold) किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

  • शुद्धता: सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है। 24 कैरेट शुद्ध सोना होता है, लेकिन आमतौर पर गहने बनाने के लिए 14 कैरेट या 18 कैरेट सोने का उपयोग किया जाता है।
  • हॉलमार्क: सोने की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए, हॉलमार्क वाले गहने खरीदें। यह एक सरकारी प्रमाणपत्र है जो सोने की शुद्धता को दर्शाता है।
  • मुकुट: मुकुट गहनों के वजन का माप है। यह ध्यान रखें कि उच्च मुकुट वाले गहने अधिक महंगे होंगे।
  • मेकिंग चार्ज: मेकिंग चार्ज वह शुल्क है जो गहनों को बनाने के लिए लिया जाता है। यह दुकानदार से दुकानदार में भिन्न हो सकता है।
  • विश्वसनीय विक्रेता: किसी प्रतिष्ठित ज्वैलर से सोना खरीदें।

Q. क्या गहनों में निवेश करना एक अच्छा विचार है?

गहनों में निवेश करना सोने में निवेश करने का एक तरीका है। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि गहनों का मूल्य उनके स्वर्ण मूल्य से कम हो सकता है, खासकर यदि वे पुराने या क्षतिग्रस्त हैं।

Also, read: अब घर बैठे: You can link ration-card to Aadhar-card

Q. सोने के सिक्के या बार में निवेश करना बेहतर है या गहनों में?

सोने के सिक्के और बार आमतौर पर गहनों की तुलना में अधिक शुद्ध होते हैं और उन्हें कम मेकिंग चार्ज के साथ खरीदा जा सकता है। इसलिए, यदि आप सोने में निवेश करना चाहते हैं जो मूल्य को बनाए रखेगा, तो सिक्के या बार बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

Q. सोने को सुरक्षित रूप से कैसे स्टोर करें?

सोने को सुरक्षित रूप से स्टोर करने के लिए कई विकल्प हैं:

  • बैंक लॉकर: यह सबसे सुरक्षित विकल्पों में से एक है, लेकिन इसके लिए किराए का भुगतान करना होगा।
  • घरेलू तिजोरी: यह एक और सुरक्षित विकल्प है, लेकिन सुनिश्चित करें कि तिजोरी को मजबूती से बोल्ट किया गया है और इसे खोलना मुश्किल है।
  • सुरक्षित जमा बॉक्स: आप बैंक में सुरक्षित जमा बॉक्स किराए पर ले सकते हैं।
Share on:

Leave a Comment

Terms of Service | Disclaimer | Privacy Policy
राम मंदिर के अद्भुत रहस्य: जो आपको हैरान कर देंगे अंधेपन से प्रतिभा तक: Ram Bhadracharya की उल्लेखनीय कहानी Ram Janmbhoomi-Ayodhya का चमत्कारी इतिहास क्या आप Cryptocurrency के बारे में जानते हैं? The Election Law Admendment Bill 2021 – विपक्षी दल कर रहे विरोध। Apple iPhone 13 हुआ लॉन्च – जानिए क्या है उसके फीचर्स। iPhone 14 भी हुआ leak – Top Rumored Features Apple iPhone 13 Released Date : बिलकुल ही Fresh looks और नये Features के साथ