यूपी वृद्धा पेंशन योजना 2024 | UP Vridha Pension Yojana 2024

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बुजुर्गों के लाभ के लिए कई तरह की सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही “उत्तर प्रदेश पेंशन योजना” अंतर्गत आने वाली एक योजना “यूपी वृद्धा पेंशन योजना 2024 | UP Vridha Pension Yojana 2024″ भी है। इस योजना के तहत 60 वर्ष की आयु पार कर चुके बुजुर्गों को पेंशन के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जानी है। हालांकि, इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकारी कार्यालय का दौरा करना पड़ता है, कई बार बुजुर्गों के लिए ऐसा करना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप बिना ऑफिस जाए कैसे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की वृद्धावस्था पेंशन योजना में आप ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

यूपी सरकार की वृद्धा पेंशन योजना के तहत बुजुर्गों को यूपी सरकार की ओर से हर महीने 1,000 रुपये की पेंशन दी जाती है। इसमें 800 रुपये राज्य सरकार और 200 रुपये केंद्र सरकार देती है | इस योजना के लिए केवल वही लोग आवेदन कर सकते हैं जो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले परिवार की वार्षिक आय 46,080 रुपये और शहरी क्षेत्र में रहने वाले परिवार की वार्षिक आय 56,460 रुपये होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदक के लिए यह जरूरी है कि वह किसी अन्य योजना का लाभ नहीं ले रहा हो। उत्तर प्रदेश के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी सामने निकल कर आ रही है, बुजुगों का अब इंतजार खत्म होने जा रहा है | दरअसल बुजुगों को चौथी किस्त यानि जनवरी-फरवरी-मार्च 2024 डालना शुरू हो गया है | यदि आपको भी वृद्धा पेंशन योजना का लाभ मिलता है तो आपको इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढना है |

Also, read: यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना 2024 | U P Bhagya Laxmi Yojana 2024

Table of Contents

उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना 2024 | Uttar Pradesh Vridha Pension Yojana 2024

उत्तर प्रदेश में वृद्धा पेंशन प्राप्त करने के लिए योग्यता और मासिक पेंशन की राशि को जानना अत्यंत महत्वपूर्ण है। हर घर में वृद्ध व्यक्ति होते हैं और उन्हें यह जानना अत्यंत आवश्यक है कि क्या वे इस योजना के लाभार्थी बन सकते हैं या नहीं। सरकार द्वारा कई योजनाओं का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन जानकारी की कमी के कारण बहुत से लोगों को इससे वंचित रह जाते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन कैसे करें और हर माह कितनी पेंशन मिलती है।

यूपी वृद्धा पेंशन योजना 2024 | UP Vridha Pension Yojana 2024

इस योजना के तहत पेंशन की राशि प्रतिमाह लाभार्थी के खाते में सीधे बैंक हस्तांतरण के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है। इसके लिए आवेदक का बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है। यूपी के स्थायी निवासियों ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे “यूपी पेंशन स्कीम” के नाम से शुरू किया है, और इसका उद्देश्य 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को पेंशन योजना का लाभ प्रदान करना है।

विवरण जानकारी
योजना का नाम यूपी वृद्धा पेंशन योजना 2024 | UP Vridha Pension Yojana 2024
शुरू की गई उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी उत्तर प्रदेश के सभी वृद्ध व्यक्ति
विभाग समाज कल्याण विभाग
उद्देश्य 60 वर्ष या इससे अधिक के सभी वृद्ध व्यक्ति को आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभ हर महीने 1000 रुपए की पेंशन राशि
राज्य उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://sspy-up.gov.in/

Also, read: कन्या सुमंगला योजना 2024 | Kanya Sumangala Yojana 2024

उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना 2024 के अंतर्गत पेंशन पाने हेतु नियम व शर्तें | Terms and conditions for getting pension under Uttar Pradesh Old Age Pension Scheme 2024

  • लाभार्थी की उम्र 60 वर्ष या अधिक होनी चाहिए।
  • लाभार्थी बी0पी0एल0 (B.P.L.) परिवार का हो अथवा उसकी मसिक आय रु 4000/- तक हो।
  • अभ्यर्थी के कोई पुत्र/पौत्र यदि 20 वर्ष से अधिक आयु के हो किन्तु गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हो तो ऐसे अभ्यर्थी पेंशन से वंचित नही किया जावेगा।
  • गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के समस्त अभ्यर्थी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में पात्र होंगे।
  • 60 वर्ष या अधिक आयु के वृद्धजन जो बी.पी.एल.चयनित परिवार के सदस्य न हों उन्हें पेंशन की पूरी धनराशि राज्य सरकार द्वारा दी जाती है।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में वार्षिक आय 46080 रुपये से ऊपर नहीं होनी चाहिए।
  • शहरी क्षेत्रों में वार्षिक आय 56460 रुपये से ऊपर नहीं होनी चाहिए।

Also, read: मुख्यमंत्री प्रवासी श्रमिक उद्यमिता विकास योजना | Mukhyamantri Pravasi Shramik Entrepreneurship Development Scheme

यूपी वृद्धा पेंशन योजना 2024 के उद्देश्य | Objectives of UP Old Age Pension Scheme 2024

  • UP सरकार द्वारा वृद्धा पेंशन योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के 60 वर्ष या इससे अधिक के सभी वृद्ध व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत बुजुर्गों को प्रतिमाह 1000 रुपए की पेंशन राशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाती है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्गों को जीवन यापन करने के लिए पेंशन राशि पर डालकर आत्मनिर्भर बनाया जा सके। उन्हें अपने जीवन यापन करने के किसी अन्य पर निर्भर न रहना पड़े।
  • सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से पात्र लाभार्थियों के बैंक खाते में हर महीने ट्रांसफर कर दी जाती है।
  • योजना से मिलने वाली पेंशन राशि से बुजुर्ग किसी अन्य पर आश्रित रहे बिना अपना जीवन यापन कर सकें।

Also, read: उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना 2024 | Uttar Pradesh Berojgari Bhatta Yojana 2024

यूपी वृद्धा पेंशन योजना 2024 के लाभ | Benefits of UP Vridha Pension Yojana 2024

  • उत्तर प्रदेश सरकार यूपी वृद्धा पेंशन योजना के माध्यम से राज्य के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्गों को आर्थिक सहायता के रूप में पेंशन का लाभ प्रदान करती है।
  • यूपी वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को हर महीने 1000 रुपए की पेंशन राशि प्रदान की जाती है।
  • इस योजना के तहत लाभार्थियों को मिलने वाली पेंशन राशि सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेज दी जाती है।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • घर बैठे योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है जिसके लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 60 वर्ष से 69 वर्ष के पात्र लाभार्थियों को 1000 रुपए की पेंशन दी जाती है। जिसमें से 800 रुपए राज्य सरकार द्वारा और 200 का अनुदान केंद्र सरकार का होता है।
  • 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्गों को 1000 की पेंशन दी जाती है। जिसमें से 500 रुपए राज्य सरकार की ओर से और 500 रुपए का अनुदान केंद्र सरकार का होता है।
  • पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर राज्य के वृद्ध नागरिक आत्मनिर्भर होगे और अपने आर्थिक खर्चों को स्वयं वहन कर सकेंगे।
  • UP Vridha Pension Yojana का लाभ प्राप्त कर बुजुर्गों को किसी अन्य पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा।

Also, read: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2024 | Mukhyamantri Yuva Swa-rojgar Yojana 2024

आवश्यक दस्तावेज | Required Documents

  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो।
  • आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी।
  • आय प्रमाण पत्र की कॉपी।
  • निवास प्रमाण पत्र की कॉपी।
  • जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी।

Also, read: सामूहिक विवाह योजना 2024 | Samuhik Vivah Yojana 2024

यूपी वृद्धा पेंशन योजना 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया | Process to apply online for UP Vridha Pension Yojana 2024

  • यूपी वृद्धा पेंशन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको वृद्धावस्था पेंशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ध्यान से देखिये चित्र में दर्शाया गया है :–

यूपी वृद्धा पेंशन योजना 2024 | UP Vridha Pension Yojana 2024

  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर ऑनलाइन आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जैसा की चित्र में दिखाया  गया है :–

यूपी वृद्धा पेंशन योजना 2024 | UP Vridha Pension Yojana 2024

  • क्लिक करते ही आपके सामने वृद्धावस्था पेंशन हेतु आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होगी।
  • आपको इस आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत विवरण, बैंक का विवरण, आय का विवरण और मांगी गई जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको नीचे दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी वृद्धा पेंशन योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Also, read: उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 | Uttar Pradesh Vishwakarma Shram Samman Yojana 2024

यूपी वृद्धा पेंशन योजना 2024 के तहत पंजीकृत आवेदक लॉगिन करने की प्रक्रिया | Process to login applicants registered under UP Old Age Pension Scheme 2024

  • सबसे पहले आपको एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको वृद्धा पेंशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपको अगले पेज पर आवेदक लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। चित्र में ध्यान से देखे :–

यूपी वृद्धा पेंशन योजना 2024 | UP Vridha Pension Yojana 2024

  • इसके बाद आपके सामने पंजीकृत आवेदककर्ता लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर पहले पेंशन योजना का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपको Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी प्राप्त होगा जिससे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • अंत में आप को दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके Login ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार सफलतापूर्वक आप वृद्धा पेंशन योजना के तहत लॉगिन प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।

Also, read: उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2024 | Uttar Pradesh Vidhwa Pension Yojana 2024

यूपी वृद्धा पेंशन योजना 2024 पेंशन लिस्ट कैसे देखें? | How to see UP Vridha Pension Yojana 2024 Pension List?

  • सबसे पहले आपको एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको वृद्धावस्था पेंशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर पेंशन सूची के सेक्शन में पेंशनर सूची (2023 -24) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने पेंशन सूची आ जाएगी। जैसा की इस चित्र में दिखाया गया है :-

यूपी वृद्धा पेंशन योजना 2024 | UP Vridha Pension Yojana 2024

  • अब आपको अपने जनपद का चयन कर उस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा जहां पर आपको विकासखंड का चयन करना होगा।
  • अब इसके बाद आपको ग्राम पंचायत का चयन करके ग्रामीण क्षेत्र की पेंशन सूची देख सकते हैं।
  • इस प्रकार आपकी उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन सूची देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Also, read: यूपी कुष्ठावस्था पेंशन योजना 2024 | UP kushthavastha Pension yojana 2024

FAQs

Q. मैं यूपी वृद्धा पेंशन योजना 2024 के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूं?

आप ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऊपर समझे गई है, ध्यान से देखे :–

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, https://sspy-up.gov.in/ पर जाएं और “आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए, अपने नजदीकी समाज कल्याण कार्यालय में जाएं और आवेदन पत्र प्राप्त करें।

Q. यूपी वृद्धा पेंशन योजना 2024 के लिए पात्रता क्या है?

  • आप उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी होने चाहिए।
  • आपकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • आपकी वार्षिक आय 46,080 रुपये (ग्रामीण क्षेत्र) या 56,460 रुपये (शहरी क्षेत्र) से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आप किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रहे हों।

Q. यूपी वृद्धा पेंशन योजना 2024 के अंतगत पेंशन कब-कब  मिलेगी?

पेंशन हर तिमाही में आपके बैंक खाते में जमा की जाएगी।

Also, read: यूपी बाल श्रमिक विद्या योजना 2024 | UP Bal Shramik Vidya Yojana 2024 | UP-BSVY

Q. मैं अपनी पेंशन का स्टेटस कैसे चेक कर सकता हूं?

आप https://sspy-up.gov.in/ पर जाकर या 1076 टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके अपनी पेंशन का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Q. यदि मुझे पेंशन नहीं मिल रही है तो क्या होगा?

आप समाज कल्याण विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं या नजदीकी समाज कल्याण कार्यालय में जा सकते हैं।

Q. क्या इस योजना में कोई बदलाव हुआ है?

हां, योजना में कुछ बदलाव हुए हैं।

  • वार्षिक आय सीमा को बढ़ा दिया गया है।
  • अब आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • पेंशन की राशि को बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है।

Q. मैं इस योजना के बारे में अधिक जानकारी कहां से प्राप्त कर सकता हूं?

आप https://sspy-up.gov.in/ पर जाकर या 1076 टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके इस योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Q. क्या यह योजना बुजुर्गों के लिए फायदेमंद है?

हां, यह योजना बुजुर्गों के लिए फायदेमंद है। यह योजना उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करती है और उन्हें स्वतंत्र रहने में मदद करती है।

Also, read: यूपी भूलेख पोर्टल 2024 | UP Bhulekh Portal 2024

Share on:

Leave a Comment

Terms of Service | Disclaimer | Privacy Policy
राम मंदिर के अद्भुत रहस्य: जो आपको हैरान कर देंगे अंधेपन से प्रतिभा तक: Ram Bhadracharya की उल्लेखनीय कहानी Ram Janmbhoomi-Ayodhya का चमत्कारी इतिहास क्या आप Cryptocurrency के बारे में जानते हैं? The Election Law Admendment Bill 2021 – विपक्षी दल कर रहे विरोध। Apple iPhone 13 हुआ लॉन्च – जानिए क्या है उसके फीचर्स। iPhone 14 भी हुआ leak – Top Rumored Features Apple iPhone 13 Released Date : बिलकुल ही Fresh looks और नये Features के साथ