अयोध्या- राम मंदिर कैसे पहुँचे | How to reach Ayodhya- Ram Mandir ?

अयोध्या और पूजनीय राम मंदिर की ओर एक आध्यात्मिक यात्रा पर निकलना सांस्कृतिक समृद्धि और ऐतिहासिक महत्व से भरी हुई है। इस विस्तृत मार्गदर्शिका में हम यात्रा के विविध पहलुओं में खुद को सुनिश्चित और यादगार बनाने के लिए यात्रा के विविध पहलुओं में सहारा करेंगे। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे की अयोध्या कैसे पंहुचा जाये (How to reach Ayodhya?) – बस द्वारा, ट्रैन द्वारा और एयरोप्लेन द्वारा (By bus, by train and by airplane)| 

मंदिर और मूर्तियों के शहर अयोध्या अपने प्रभु राम की जन्मस्थली की वजह से पूरे विश्व में विख्यात है | 500 वर्ष के लंबे वनवास के बाद प्रभु राम अपने भव्य महल में 22 जनवरी को विराजमान हो चुके हैं | पूरे देश-दुनिया के राम भक्त यह चाहते हैं कि हम अयोध्या में भव्य राम मंदिर को करीब से देख पाए, विराजमान रामलला का दर्शन पूजन कर पाए | तो आज चलिए हम आपको बताते हैं कि अगर आप देश की किसी भी कोने से धर्म नगरी अयोध्या रेल मार्ग के माध्यम से आ रहे हैं तो अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन से कैसे राम मंदिर तक जाना होगा |

Also, read: क्या आप भी करना चाहते हैं Ram Lala ke Darshan: जानिए समय और तारिख 

Table of Contents

अयोध्या- राम मंदिर कैसे पहुँचे | How to reach Ayodhya- Ram Mandir ?

दरअसल, अयोध्या में अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन का निर्माण पूरा हो चूका है और आम श्रद्धालुओं के लिए नवनिर्मित भवन को भी संचालित कर दिया गया है | देश में कहीं से भी अगर आप रेल मार्ग के माध्यम से अयोध्या धाम जंक्शन पर आ रहे हैं तो आपको ई-रिक्शा (E-riksha) से बिरला धर्मशाला (birla dharamshala) जाना होगा (यदि आप चाहे तो अपने मुताबिक किसी भी ठहरने वाले स्थान पर जा सकते हैं, क्यूकि रेलवे स्टेशन से राम मंदिर जाते समय बिरला धर्मशाला रास्ते में ही पद जाता है )| अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से राम मंदिर तक की दूरी लगभग 1 किलोमीटर है | इतना ही नहीं आप चाहे तो पैदल अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन से राम मंदिर तक जा सकेंगे | रास्ते में चारों तरफ आपको रामायण कालीन दृश्य नजर आएंगे | अयोध्या धाम जंक्शन पर उतरते ही आपको धर्म नगरी में होने का आभास होगा |

अयोध्या- राम मंदिर कैसे पहुँचे | How to reach Ayodhya- Ram Mandir ?

Also, read: राम मंदिर अयोध्या से बस्ती जिले का क्या सम्बन्ध है | What is the relation of Basti district with Ram temple Ayodhya?

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से राम मंदिर 

अगर आप देश के किसी कोने से अयोध्या रेल मार्ग के माध्यम से आ रहे हैं तो आपको या तो अयोध्या धाम जंक्शन उतरना पड़ेगा या फिर अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन | अब आप अगर अयोध्या धाम जंक्शन पर उतरकर राम मंदिर जाना चाहते हैं तो फिर आप मात्र 15 मिनट में पैदल चलकर बिरला धर्मशाला  होते हुए जन्मभूमि पद से रामलाल के दर्शन कर सकते हैं | लेकिन अगर आप अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से आ रहे हैं तो आपको वहां से टैक्सी से आना पड़ेगा | जिसकी दूरी लगभग राम मंदिर से 12 किलोमीटर है |

अयोध्या बाय रोड | Ayodhya By Road

दिल्ली से अयोध्या (New Delhi to Ayodhya)

दिल्ली से अयोध्या राम मंदिर के लिए आपके पास दो रूट्स का ऑप्शन है |

  • वाया मथूरा और आगरा  होकर आप 10 घंटे में अयोध्या पहुंच सकते हैं | इस रूट से अयोध्या राम मंदिर 678 किमी दूर है | इसमें आप यमुना एक्सप्रेसवे से होकर जाएंगे |
  • वाया गढ़मुक्तेश्वर और बरेली होकर आप 13 घंटे में अयोध्या पहुंच सकते हैं | इस रूट में आपको 649 किमी की ड्राईविंग है | इसमें आप एनएच 9, एनएच, 530 और एनएच 27 (NH 9, NH 530 and NH 27) से होकर जाएंगे |

Also, read: राम लला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ संपन्न | Ram Lala’s Pran Pratishtha samaroh completed

दिल्ली से अयोध्या बय बस (Delhi to Ayodhya by bus)

अगर आप बस से जाना चाहते हैं तो आपको अपने घर से आनंद विहार बस स्टैंड और  कौशांबी बस अड्डे पहुंचना होगा। उसके बाद वहां से बस पकड़ सकते हैं। यहां से आप यूपी रोडवेज की बस से सफर कर सकते हैं। जो आपको 1359 रुपए में दिल्ली से रामनगरी अयोध्या पहुंचा देगी। इसके साथ ही अगर आप प्राइवेट बस से सफर करना चाहते हैं तो आप Red Bus और पेटीएम (Paytm) पर जाकर अपनी अयोध्या जाने वाली बस में सीट बुक कर सकते हैं। ये प्राइवेट बसें कश्मीरी गेट से मिल जाएंगे। यहां से आप रात 9 से 10 बजे के बीच की बस में सीट बुक करा सकते हैं। जो आपको अगली सुबह 10 -11 बजे तक अयोध्या पहुंचा देगी। इन प्राइवेट बसों का किराया 1800 रुपए प्रति सीट होगा।

लखनऊ से अयोध्या (Lucknow to Ayodhya)

लखनऊ और अयोध्या के बीच लगभग 135 किमी की दूरी है | आप इसे 2 घंटे 40 मिनट में पूरा कर सकते हैं |

वाराणसी से अयोध्या (Varanasi to Ayodhya)

अयोध्या राम मंदिर वाराणसी से 219 किमी दूर है | इसके लिए आपको 4 | 30 घंटे की ड्राईव करनी होगी | वाराणसी से अयोध्या के लिए 3 रूट्स का विकल्प है |

Also, read: Nihang sikhon का राम मंदिर निर्माण में अहम योगदान | Important contribution of Nihang Sikhs in the construction of Ram Temple

प्रयागराज से अयोध्या (Prayagraj to Ayodhya)

प्रयागराज से राम मंदिर की दूरी 169 किमी है | इसे आप 4 घंटे 20 मिनट में पूरी कर सकते हैं |

कानपुर से अयोध्या (Kanpur to Ayodhya)

कानपुर से अयोध्या धाम जाने के लिए आपको 231 किमी का सफर तय करना होगा | इसके लिए आपको लगभग 5 घंटे लगेंगे |

अपनी गाड़ी से कैसे जाएं अयोध्या

अगर आप अपनी गाड़ी से अयोध्या जाना चाहते हैं तो आपको अपनी गाड़ी से 700 किमी का सफर तय करना होगा। इस सफर के दौरान आपको कुछ टोल टैक्स भी देना होगा। जो करीब 1200 रुपये का होगा। अपनी गाड़ी से जाएंगे तो आपका पेट्रोल, डीजल का खर्चा भी आएगा। कुल मिलाकर आप 6 से 7 हजार रुपये में आराम से अपने वक्त के अनुसार अयोध्या पहुंच जाएंगे।

Also, read: Suryavanshi thakuno की राम मंदिर के लिए 500 साल पुरानी प्रतिज्ञा क्या है ?

वाया ट्रेन (Via Train)

अयोध्या धाम जाने के लिए आपके पास दो रेलवे स्टेशन का विकल्प है | अयोध्या और फैजाबाद दो प्रमुख स्टेशन इस जिले के पास हैं | आइए आपको बताते हैं ट्रेन की लिस्ट |

दिल्ली से अयोध्या – 

अगर आप अपना सफर ट्रेन से पूरा करना चाहते हैं तो आपको कुछ ट्रेनों के बारे में बताने वाले हैं। जिनमे सफर करके आप रामलला के दर्शन के लिए जा सकते हैं। सबसे पहले आप वंदे भारत ट्रेन का आनंद उठाते हुए रामलला के दर्शन कर सकते हैं। दिल्ली से अयोध्या जाने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनों की जानकारी निम्नलिखित हैं:

वंदे भारत एक्सप्रेस (22426)

दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस (22426) सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर खुलती है और उसी दिन दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर अयोध्या पहुंचा देती है। इस ट्रेन से महज आप 8 घंटे में अयोध्या पहुंच जाएंगे। अगर इसके किराए की बात की जाए तो इसमें आपको 1600 से लेकर 3000 रुपए तक अपनी सीट के अनुसार किराया देना होगा।

Also, read: अयोध्या नगरी के प्रमुख दर्शनीय स्थल | Major tourist places of Ayodhya city

अयोध्या एक्सप्रेस (14206)
राम भक्त अयोध्या एक्सप्रेस (14206) से भी राम मंदिर देखने जा सकते हैं। ये ट्रेन करीब 13 घंटे में अपना सफर पूरा करती है। ये दिल्ली स्टेशन से शाम 6 बजकर 20 मिनट पर खुलती है और अगले दिन सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर अयोध्या पहुंचा देती है। इसमें भी कोच के अनुसार किराया लगता है। अगर आप स्लीपर से जाएंगे तो आपको 350 रुपये देने होंगे। थर्ड एसी से जाएंगे तो आप 950 रुपये देने होंगे।
कैफियत एक्सप्रेस (12226) (पुरानी दिल्ली से अयोध्या) – 10 घंटा 31 मिनट )

ये ट्रेन भी दिल्ली स्टेशन से रात को 8 बजकर 25 मिनट पर खुलती है और अगले दिन सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर अयोध्या पहुंच जाती है। इस ट्रेन में के स्लीपर का किराया 390 रुपये है। वहीं 3A का किराया 1025 रुपये है।

फरक्का एक्सप्रेस ( 13484)

ये ट्रेन भी दिल्ली से रात को 9 बजकर 40 मिनट पर खुलती है और अगले दिन सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर अयोध्या पहुंचा देती है। इस ट्रेन के स्लीपर का किराया 360 रुपये है और थर्ड एसी का किराया 900 रुपये है।

Also, read: राम मंदिर अयोध्या के अद्भुद तथ्य | Amazing facts of Ram Mandir Ayodhya

अमृत भारत एक्सप्रेस (15558)

अमृत भारत एक्सप्रेस आनंद विहार से अयोध्या से होते हुए दरभंगा जाती है। इस ट्रेन से आप प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को दिल्ली से अयोध्या जा सकते हैं। ये दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर आनंद विहार से रवाना होती है और रात 1 बजे के करीब अयोध्या पहुंचती है।

लखनऊ से अयोध्या

  • साबरमति एक्सप्रेस (लखनऊ नॉर्थ से अयोध्या) 3 घंटे 12 मिनट
  •  वंदे भारत (लखनऊ नॉर्थ से अयोध्या) 1 घंटा 58 मिनट
  • उतसर्ग एक्सप्रेस (एशबाघ से अयोध्या) 3 घंटा 59 मिनट
  • कोवा गोहाटी स्पेशल (लखनऊ नॉर्थ से अयोध्या) 3 घंटा 58 मिनट
  • सरयू यमुना एक्सप्रेस (लखनऊ नॉर्थ से अयोध्या) 2 घंटा 31 मिनट

कानपूर से अयोध्या –

  • मरुधर एक्सप्रेस (कानपूर सेंट्रल से अयोध्या) 4 घंटा 58 मिनट
  • फरूखाबाद छपरा एक्सप्रेस – (कानपूर सेंट्रल से अयोध्या) 5 घंटा 13 मिनट
  • साबरमति एक्सप्रेस – (कानपूर सेंट्रल से अयोध्या) 4 घंटा 52 मिनट
  • कैफियत एक्सप्रेस – (कानपूर सेंट्रल से अयोध्या) 4 घंटा 56 मिनट

Also, read: राम जन्म भूमि से SARASWATI DEVI का क्या सम्बन्ध | What is the relation of SARASWATI DEVI with Ram Janmabhoomi?

वाराणसी से अयोध्या

  • साबरमति एक्सप्रेस (वाराणसी जं से अयोध्या) 3 घंटे 41 मिनट
  • बाहराइच इंटरसिटी (वाराणसी जं से अयोध्या) 3 घंटा 50 मिनट

वाया एयर (Via Air)

आप सिधे अयोध्या एयरपोर्टकी फ्लाइट ले सकते हैं | दिल्ली, मुंबई, कलकत्ता, जैसी जगहों से सीधी फ्लाईट मिल सकती है | अयोध्या एयरपोर्ट मंदिर से 10 किमी की दूरी पर है | हालांकि इस मार्ग से जाने में आपको टिकट पर काफी रकम देनी होगी। Make my trip के अनुसार दिल्ली से अयोध्या के लिए तीन फ्लाइट जाती हैं। जिसमें एक Air India Express की और दोIndiGOकी। अगर फ्लाइट की टाइमिंग की बात करें तो आप सुबह 10 बजे से Air india Express की फ्लाइट से महज 1 घंटे 40 मिनट में 11: 40 बजे अयोध्या पहुंच सकते हैं। अगर आप दोपहर में जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप IndiGO की फ्लाइट पकड़ सकते हैं। जो दोपहर 12 बजे के बाद उड़ान भरती हैं। बता दें के फ्लाइट का किराया वक्त से साथ बदलता रहता है।

FAQs

Q. अयोध्या जाने के लिए कौन सी ट्रेन मिलेगी?

प्रचलित ट्रेनें दिल्ली से अयोध्या तक

  • 13484 FARAKKA EXP.
  • 12226 कैफियत एक्सप्रेस
  • 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस
  • 14018 ANVT RXL EXP.

Q. अयोध्या के लिए कौन से स्टेशन पर उतरना चाहिए?

अगर आप ट्रेन से जा रहे हैं, तो आपको अयोध्‍या जंक्शन रेलवे स्‍टेशन पर उतरना होगा। इसके अलावा उत्‍तर प्रदेश परिवहन निगम की सेवा 24 घंटे उपलब्‍ध रहती है। आप बस और फ्लाइट से भी यहां आसानी से पहुंच सकते हैा।

Q. अयोध्या राम मंदिर की यात्रा कैसे करें?

सड़क मार्ग द्वारा : अयोध्या सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, और आसपास के शहरों से बसें चलती हैं। राज्य द्वारा संचालित बसें और निजी ऑपरेटर अयोध्या के लिए परिवहन सेवाएं प्रदान करते हैं। यदि आप अधिक निजी यात्रा पसंद करते हैं, तो आप निजी कार का विकल्प भी चुन सकते हैं या लखनऊ, वाराणसी या प्रयागराज जैसे प्रमुख शहरों से टैक्सी किराए पर ले सकते हैं।

Also, read: प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना 2024 | Pradhanmantri Suryodaya Yojana 2024 | PMSY

Q. अयोध्या का टिकट कितने का है?

14206 AYODHYA EXPRESS में नई दिल्ली से अयोध्या तक की यात्रा करने का किराया 350 रुपए है, जो इस रुट पर सबसे कम है। यह ट्रेन 615 कि. मी.

Q. दिल्ली से अयोध्या का कितने घंटे का रास्ता है?

TRAIN 629 किलोमीटर की दूरी 08.20 घंटे में तय करती है .

Q. लखनऊ से अयोध्या किराया कितना है?

लखनऊ से अयोध्या तक AYODHYA EXPRESS ट्रेन का किराया सबसे किफ़ायती है। किराया 145 रुपए है और ट्रेन कोड 14206 है।

Q. अयोध्या में क्या चीज मशहूर है?

Also, read: राम जन्मभूमि – अयोध्या का इतिहास | History of Ram Janmabhoomi– Ayodhya

Share on:

Leave a Comment

Terms of Service | Disclaimer | Privacy Policy
राम मंदिर के अद्भुत रहस्य: जो आपको हैरान कर देंगे अंधेपन से प्रतिभा तक: Ram Bhadracharya की उल्लेखनीय कहानी Ram Janmbhoomi-Ayodhya का चमत्कारी इतिहास क्या आप Cryptocurrency के बारे में जानते हैं? The Election Law Admendment Bill 2021 – विपक्षी दल कर रहे विरोध। Apple iPhone 13 हुआ लॉन्च – जानिए क्या है उसके फीचर्स। iPhone 14 भी हुआ leak – Top Rumored Features Apple iPhone 13 Released Date : बिलकुल ही Fresh looks और नये Features के साथ