अपना घर पाने के लिए जानें पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और नए नियम | Pradhan Mantri Awas Yojana: Housing for All | Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) (PM-AWAS) | Pradhan Mantri Awas Yojana List | Pradhan Mantri Awas Yojana Online Apply
भारत में आज भी कई ऐसे परिवार हैं जिनके पास अपना पक्का मकान नहीं है और वे कच्चे घरों, झुग्गी-झोपड़ियों या किराये के मकानों में रहने को मजबूर हैं। इसी समस्या को दूर करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) की शुरुआत की थी। यह योजना देश के गरीब, आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न आय वर्ग के परिवारों को अपना घर उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई सबसे महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं में से एक है।
Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) का मुख्य उद्देश्य “Housing for All” यानी सभी के लिए आवास के लक्ष्य को पूरा करना है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को पक्का मकान बनाने, खरीदने या घर के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता और होम लोन पर ब्याज सब्सिडी प्रदान की जाती है।
साल 2026 में भी प्रधानमंत्री आवास योजना उन लाखों भारतीय परिवारों के लिए महत्वपूर्ण बनी हुई है जो अपना खुद का घर बनाने का सपना देखते हैं। सरकार द्वारा समय-समय पर PMAY के नियमों, पोर्टल और लाभ प्रक्रिया में बदलाव किए जाते हैं ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकें।
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) क्या है?
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक केंद्रीय आवास योजना है, जिसका उद्देश्य देश के बेघर परिवारों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को पक्का घर उपलब्ध कराना है।
इस योजना की शुरुआत 22 जून 2015 को की गई थी। शुरुआत में सरकार ने वर्ष 2022 तक “सभी के लिए आवास” उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा था। योजना की सफलता और जरूरत को देखते हुए इसके अंतर्गत आगे भी आवास निर्माण और सहायता कार्य जारी रखे गए।
PMAY योजना मुख्य रूप से दो भागों में विभाजित है:
- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G)
- प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (PMAY-U)
इन दोनों योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के पात्र परिवारों को आवास सहायता प्रदान की जाती है।
आवास योजना का वित्तीय विवरण | Financial details of Pradhan Mantri Awas Yojana
- पीएमएवाई-ग्रामीण के अंतर्गत लाभ प्रदान करने की वैधता भी 31 मार्च थी जिसे केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2.95 करोड़ घरों के निर्माण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए 31 मार्च सन् 2024 तक बढ़ा दिया है।
- Pradhan Mantri Awas Yojana 2024 के तहत लिए गए यह सभी आवश्यक कदम आने वाले समय में देश के लगभग सभी बेघर, कच्चे घरों , झुग्गी- झोपड़ियों या सड़क के किनारे रहने वाले नागरिकों को खुद का पक्का मकान प्रदान करके प्रधानमंत्री मोदी जी के हाउसिंग फॉर ऑल के मिशन को पूरा करेगें।
- प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर वित्तीय वर्ष 2023 -24 के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा देश के गरीब नागरिकों के घर का सपना साकार करने के लिए पहले से ज्यादा बजट देने की घोषणा की गई है, जिससे सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभ प्रदान किया जा सके।
- केंद्र सरकार द्वारा पीएम आवास योजना 2023 के बजट को 66 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। वर्तमान में इस योजना के कार्यान्वयन के लिए बजट राशि को 79000 करोड़ रुपए कर दिया गया है। इस बजट राशि के माध्यम से आवास की संख्या बढ़ाने में सहायक मिलेगी।
- भारत सरकार द्वारा देश के गरीब परिवारों को आवास का लाभ प्रदान करने के लिए 2015 में पीएम आवास योजना (PMAY) की शुरुआत की गई थी। जिसमें पात्र सभी लाभार्थियों को 2024 तक पक्के मकान देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
- इस योजना के तहत शहरी और ग्रामीण दोनों केटेगरी (category) के नागरिकों को घर या राशि आवंटित की जाती है। ताकि इस योजना के माध्यम से गरीब नागरिक घर बनवा सके।
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ कब तक | How long will the benefits of Pradhan Mantri Awas Yojana last?
- देश के गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अब 2024 तक मिलेगा।
- केंद्र सरकार ने इस योजना को 2015 में 2022 तक के लिए शुरू किया गया था। लेकिन इस योजना की उपलब्धियों को देखते हुए इसे सन् 2024 तक बढ़ा दिया गया है। यानी सरकार ने इस योजना को 2 साल ओर बढ़ा दिया है।
- इस योजना के तहत 122 लाख नए मकानों के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इन मकानों में 65 लाख मकानों के कंस्ट्रक्शन का कार्य पूरा हो चुका है और बचे हुए शेष मकानों के निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है।
- इस योजना को सन् 2024 तक इसलिए बढ़ाया गया है जिससे अधिक से अधिक गरीब परिवारों को उनका खुद का घर प्राप्त हो सके।
प्रधानमंत्री आवास योजना की पूरी जानकारी ( Details)
| विशेषता | विवरण |
|---|---|
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री आवास योजना |
| योजना के भाग | PMAY-U (शहरी) PMAY-G (ग्रामीण) |
| आरंभ तिथि | 22 जून 2015 |
| कब तक |
|
| लाभार्थी | EWS, LIG, MIG1 और MIG 2 श्रेणी के सभी नागरिक |
| उद्देश्य | पक्का मकान उपलब्ध कराना |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन (online) |
| वेबसाइट | https://pmaymis.gov.in/ |
PMAY के तहत दिए जाने वाले लोन एवं सब्सिडी का विवरण | Details of loans and subsidies given under PMAY
| लाभार्थी वर्ग के प्रकार | आवेदन हेतु वार्षिक आय | कॉर्पोरेट एरिया | सब्सिडी की राशि (%) | कैलकुलेट सब्सिडी लोन के अनुसार | अधिकतम सब्सिडी (Rs) | लोन चुकाने की अधिकतम अवधि |
|---|---|---|---|---|---|---|
| आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) | 0-3 लाख | 60 वर्ग मीटर | 6.50 | 6 लाख | 2.67 लाख | 20 साल |
| कम आय वर्ग के नागरिक (LIG) | 3-6 लाख | 60 वर्ग मीटर | 6.50 | 6 लाख | 2.67 लाख | 20 साल |
| निम्न आय वर्ग के परिवार 1 (MIG 1) | 6-12 लाख | 160 वर्ग मीटर | 4 | 9 लाख | 2.35 लाख | 20 साल |
| निम्न आय वर्ग के परिवार 2 (MIG 2) | 12-18 लाख | 200 वर्ग मीटर | 3 | 12 लाख | 2.30 लाख | 20 साल |
प्रधानमंत्री आवास योजना के भाग | Parts of Pradhan Mantri Awas Yojana
केंद्र सरकार ने पीएम आवास योजना 2023 का लाभ देश के सभी गरीब नागरिकों तक पहुंचाने के लिए इसे दो भागों में विभाजित कर रखा है। यह दोनों भाग निम्नलिखित इस प्रकार है।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G)
देश में पहले यह योजना इंदिरा आवास योजना के नाम से संचालित की जाती थी। जिसे सन् 2016 में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना मे बदल दिया गया है। PMAY-G के तहत देश के रूलर एरिया के कच्चे घरों में रहने वाले गरीब परिवारों को पक्का घर और अन्य सुविधाएं जैसे- बिजली की आपूर्ति, स्वच्छता, पानी की सुविधा और शौचालय आदि मुहैया करवाई जाती है।
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना (PMAY-U)
इस योजना के माध्यम से देश के अर्बन एरिया (urban area) यानी शहरी इलाकों के नागरिकों को पक्के मकान की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 4331 शहर एवं निकायों को चुना गया था। PMAY-U को देश में 3 फेज (phase) में लागू किया गया है।
- पहला फेज (First phase): देश के 100 चयनित राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 1 अप्रैल 2015 से लेकर मार्च 2017 तक इस योजना का संचालन पहला फेज में किया गया था।
- दूसरा फेज (Second phase): इस फेज में अप्रैल 2017 से लेकर मार्च 2019 तक 200 शहरों को कवर किया गया था।
- तीसरा फेज (Third phase): अप्रैल 2019 से लेकर मार्च 2022 तक बचे शेष शहरों को तीसरे फेज में कवर किया गया है। लेकिन अब इस फेज की अवधि को 30 सितंबर 2022 तक बढ़ा दिया गया है।
PMAY Urban और PMAY Gramin में अंतर
| आधार | PMAY Urban | PMAY Gramin |
|---|---|---|
| क्षेत्र | शहरी क्षेत्र | ग्रामीण क्षेत्र |
| लाभार्थी | शहरों में रहने वाले पात्र परिवार | गांवों में रहने वाले पात्र परिवार |
| उद्देश्य | शहरी आवास समस्या को कम करना | ग्रामीण परिवारों को पक्का घर देना |
| आवेदन | ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से | पंचायत/ऑनलाइन माध्यम से |
| मुख्य फोकस | किफायती आवास | ग्रामीण आवास निर्माण |
प्रधानमंत्री आवास योजना के उद्देश्य | Objectives of Pradhan Mantri Awas Yojana
- इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश के आर्थिक रूप से कमजोर, कम आय वाले और निम्न आय वर्ग वाले परिवारों को उनका खुद का पक्का घर प्रदान करना है।
- क्योंकि हमारे देश मे आज भी कई परिवार ऐसे हैं जो पैसों की तंगी के कारण इस महंगाई के दौर में खुद का पक्का मकान नहीं बना पाते हैं, जिसके कारण उन्हें अपना जीवन सड़क के किनारे, झुग्गी-झोपड़ियो एवं कच्चे मकानों में रहकर ही व्यतीत करना पड़ता है।
- देश के गरीब परिवारों की इसी समस्या का समाधान करने के लिए प्रधानमंत्री जी ने Pradhan Mantri Awas Yojana को शुरू किया है।
- इस योजना के तहत पात्र परिवारों को पक्के घर के निर्माण के लिए बैंक के माध्यम से कम ब्याज दर (low-interest) पर लोन मुहैया करवाया जाता है जिस पर सब्सिडी (subsidy) भी दी जाती है।
- PMAY 2024 के माध्यम से अब तक देश के करोड़ों परिवारों को पक्के मकान की सुविधा प्रदान की जा चुकी है। यह योजना देश के गरीब परिवारों को घर जैसी मूलभूत सुविधा प्रदान करके उनका विकास कर रही है।
- प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के परिणामस्वरूप हमारा देश भी विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।
- इस योजना ने देश में आवास की उपलब्धता में वृद्धि की है, जिससे गरीब परिवारों की जीवन स्तर में सुधार हुआ है।
- इससे उन परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिली है और वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर सकते हैं।
- PMAY ने देश में आर्थिक विकास को भी बढ़ावा दिया है। इस योजना के तहत घरों के निर्माण से रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं और निर्माण सामग्री उद्योग को बढ़ावा मिला है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रमुख लाभ | Key benefits of Pradhan Mantri Awas Yojana
PMAY योजना के अंतर्गत पात्र नागरिकों को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं:
- पक्का मकान बनाने में सहायता: इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि पात्र परिवारों को अपना घर बनाने में आर्थिक सहायता मिलती है।
- होम लोन पर ब्याज सब्सिडी: PMAY के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को होम लोन पर ब्याज सब्सिडी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे EMI का बोझ कम होता है।
- महिलाओं को प्राथमिकता: कई मामलों में घर का स्वामित्व महिला सदस्य के नाम पर रखने को प्राथमिकता दी जाती है, जिससे महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ती है।
- जीवन स्तर में सुधार: पक्का घर मिलने से परिवारों को सुरक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर जीवन परिस्थितियाँ मिलती हैं।
- रोजगार को बढ़ावा: घर निर्माण गतिविधियों से निर्माण क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक | Components of Pradhan Mantri Awas Yojana
प्रधानमंत्री आवास योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए सरकार ने इसे चार प्रमुख घटकों में विभाजित किया है। इन घटकों के माध्यम से अलग-अलग जरूरतों वाले परिवारों को आवास सहायता प्रदान की जाती है।
1. इन-सिटू स्लम पुनर्विकास (In-Situ Slum Redevelopment)
इस घटक का उद्देश्य शहरों में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों को बेहतर आवास सुविधा उपलब्ध कराना है।
इसके अंतर्गत:
- झुग्गी क्षेत्रों का पुनर्विकास किया जाता है।
- पात्र परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।
- शहरी गरीबों को बेहतर जीवन परिस्थितियां प्रदान की जाती हैं।
इसका मुख्य उद्देश्य झुग्गी क्षेत्रों को व्यवस्थित आवासीय क्षेत्रों में बदलना है।
2. क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना (Credit Linked Subsidy Scheme – CLSS)
इस घटक के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को होम लोन पर ब्याज सब्सिडी प्रदान की जाती है।
इसके लाभ:
- होम लोन की EMI कम होती है।
- घर खरीदना या बनाना आसान होता है।
- आर्थिक बोझ कम होता है।
CLSS के माध्यम से सरकार ने मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों को घर खरीदने में सहायता प्रदान की।
3. साझेदारी में किफायती आवास (Affordable Housing in Partnership – AHP)
इस योजना के अंतर्गत:
- केंद्र सरकार,
- राज्य सरकार,
- केंद्र शासित प्रदेश,
- निजी क्षेत्र
मिलकर किफायती आवास परियोजनाओं को बढ़ावा देते हैं।
इसका उद्देश्य कम कीमत में अधिक से अधिक लोगों तक आवास सुविधा पहुंचाना है।
4. लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण (Beneficiary Led Construction – BLC)
इस घटक के तहत ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता दी जाती है जो:आप
- अपना घर बनाना चाहते हैं।
- पुराने मकान का विस्तार करना चाहते हैं।
- मौजूदा घर को बेहतर बनाना चाहते हैं।
पात्र लाभार्थियों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन हेतु पात्रता | Eligibility for application under Pradhan Mantri Awas Yojana
- आवेदनकर्ता को भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- बीपीएल(BPL) श्रेणी और निम्न आय वर्ग (low-income group) से संबंध रखने वाले आवेदक ही इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक के पास खुद का मकान नहीं होना चाहिए।
- EWS एवं LIG परिवार के ग्रुप के लिए महिला मुखिया को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- गरीब परिवार के किसी भी सदस्य के पास नौकरी नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक परिवार किसी अन्य सरकारी आवास योजना का लाभ ना ले रहा हो।
- EWS के संबंध रखने वाले आवेदको की पारिवारिक वार्षिक आय ₹300000 से कम की होनी चाहिए।
- LIG वर्ग से संबंध रखने वाले आवेदकों के परिवार की वार्षिक आय ₹600000 से लेकर ₹100000 तक के बीच ही होनी चाहिए।
- MIG 1 वर्ग से संबंध रखने वाले परिवारों की वार्षिक आय 6 लाख रुपए से लेकर 12 लाख रुपए तक की होनी चाहिए।
- MIG 2 वर्ग से संबंध रखने वाले परिवार की वार्षिक आय ₹1200000 से लेकर ₹1800000 तक की होनी चाहिए।
PMAY Income Limit 2026: EWS, LIG और MIG श्रेणियाँ!
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को उनकी वार्षिक आय के आधार पर अलग-अलग वर्गों में बांटा गया है।
1. PMAY EWS Category क्या है?
EWS (Economically Weaker Section) यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना में प्राथमिकता दी जाती है।
EWS श्रेणी के अंतर्गत आने वाले परिवार:
- जिनकी वार्षिक आय ₹3 लाख तक है।
- जिनके पास खुद का पक्का मकान नहीं है।
- जो सरकार द्वारा निर्धारित अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।
2. PMAY LIG Category क्या है?
LIG (Low Income Group) यानी कम आय वर्ग के परिवारों को भी PMAY योजना का लाभ दिया जाता है।
LIG श्रेणी में:
- वार्षिक आय ₹3 लाख से ₹6 लाख तक होनी चाहिए।
- परिवार के पास पहले से पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
3. PMAY MIG Category क्या है?
मध्यम आय वर्ग के परिवारों को MIG-I और MIG-II में विभाजित किया गया है।
- MIG-I: वार्षिक आय: ₹6 लाख से ₹12 लाख तक
- MIG-II: वार्षिक आय: ₹12 लाख से ₹18 लाख तक
इन श्रेणियों के लाभार्थियों को होम लोन ब्याज सब्सिडी के माध्यम से सहायता दी जाती है।
PMAY Income Criteria Table
| श्रेणी | वार्षिक पारिवारिक आय | विवरण |
|---|---|---|
| EWS (Economically Weaker Section) | ₹3 लाख तक | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग |
| LIG (Low Income Group) | ₹3 लाख से ₹6 लाख तक | निम्न आय वर्ग |
| MIG-I | ₹6 लाख से ₹12 लाख तक | मध्यम आय वर्ग-1 |
| MIG-II | ₹12 लाख से ₹18 लाख तक | मध्यम आय वर्ग-2 |
योजना के लिए आवेदन हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज | Important documents to apply for the scheme
- आधार कार्ड (Aadhar card)
- वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card)
- पैन कार्ड (PAN card)
- जाति प्रमाण पत्र (Caste certificate)
- आय प्रमाण पत्र (Income certificate)
- आयु प्रमाण पत्र (Age certificate)
- राशन कार्ड (Ration card)
- मोबाइल नंबर (Mobile number)
- बैंक खाता विवरण (Bank account statement)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (Passport size photograph)
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना एप्लीकेशन फॉर्म | Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana Application Form
ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रो के लाभार्थियों का चयन 2011 सामाजिक ,आर्थिक जाति जनगणना (SECC)के आकड़ो के अनुसार किया जायेगा | Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana के अंतर्गत इच्छुक लाभार्थी ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते है | इस योजना की Official Website पर पंजीकरण कर सकते है तथा क्षेत्रीय पंजायत तथा जनसेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |
PMAY में आवेदन करते समय विशेषज्ञों की सलाह
1. केवल आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें
PMAY के लिए आवेदन करते समय हमेशा सरकारी पोर्टल का उपयोग करें।
फर्जी वेबसाइटों और एजेंटों से सावधान रहें।
2. दस्तावेज पहले से तैयार रखें
आवेदन करने से पहले:
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक विवरण
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
जैसे दस्तावेज तैयार रखें।
3. आवेदन की जानकारी सुरक्षित रखें
PMAY application submit करने के बाद:
- Application ID
- Registration Number
- Login Details
सुरक्षित रखें ताकि भविष्य में PMAY status check किया जा सके।
4. गलत जानकारी देने से बचें
यदि आवेदन में गलत जानकारी दी जाती है तो:
- आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।
- भविष्य में योजना का लाभ मिलने में परेशानी हो सकती है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें ? | How to register online for Pradhan Mantri Awas Yojana?
इस योजना के अंतर्गत वही ग्रामीण क्षेत्र के लोग आवेदन कर सकते है जिनका नाम 2011 सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना सूचि में होगा |अगर आपका नाम इस सूचि में है तो आप क्षेत्रीय पंचायत से आपको ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन के लिए यूज़रनाम तथा पासवर्ड दिया जायेगा | PMAY Gramin के तहत आप इस यूज़र नाम तथा पासवर्ड से आवेदन फॉर्म भर सकते है और आवेदन करके ग्रामीण क्षेत्र के कमज़ोर वर्ग के लोग इस योजना का लाभ उठा सकते है और अपना पक्का घर बनाने का सपना पूरा कर सकते है | Gramin Awas Yojana के अंतर्गत आवेदन तीन चरणो में पूरा किया जायेगा |
1. पहला चरण
- सर्वप्रथम आप PM Gramin Awas Yojana की ओफिसिअल वेबसाइट पर जाये इसे बाद ओफिसिअल वेबसाइट के Home Page खलेगा होम पेज पर आपको DATA ENTRY का विकल्प दिखाई देगा |
- इसके बाद DATA ENTRY पर क्लिक कर दीजिये क्लिक करने के बाद PMAY Rural ऑनलाइन आवेदन लॉगिन लिंक खुलेगा | अब आप अपने स्टेट और डिस्ट्रिक्ट का चयन करले |
- इसके बाद पंचायत तथा ब्लॉक स्तर से मिला हुआ Username, Paasword की मदद से पंजीकरण लॉगइन कर दे |
- Login होने के बाद अपनी सुविधा अनुसार यूज़र नाम पासवर्ड को बदल दे |
- इसके बाद आपको PMAY Online Login पोर्टल पर 4 विकल्प दिखाई देंगे first PMAY G ऑनलाइन आवेदन ,second आवास आप द्वारा खींची गयी फोटो का सत्यापन , third स्वीकृति पत्र Download करना , FOURTH FTOके लिये ऑर्डर शीट तैयार करना |
- इन चारो विकल्प में से पहले वाले PMAY G ऑनलाइन पंजीकरण पर Click करके पंजीकरण फॉर्म को ओपन कर लीजिये |
2. दूसरा चरण
- PMAY G के पंजीकरण फॉर्म को Open करने के पश्चात् पंजीकरण फॉर्म में चार प्रकार डिटेल्स First Personal Details, Second Bank A/C Details, Third Convergence Details ,Fourth Details From Concern Office भरनी होंगी|
- पंजीकरण के प्रथम भाग में लाभार्थी पंजीकरण की सभी सूचनाएं भर दीजिये तथा मुखिया का चयन करके मुखिया की सभी जानकारी उपलब्ध कराये|
3. तीसरा चरण
- तीसरे चरण में Gramin Awas Yojana के आवेदन फॉर्म को संशोधित करने के लिए के पोर्टल को यूज़र पासवर्ड की मदद से लॉगिन करे तथा पंजीकरण फॉर्म को संशोधित करने के लिए Registration Form पर क्लिक करे |
- इस तरह आप प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में आवेदन फॉर्म भर कर आवेदन कर सकते है और इस योजना का लाभ उठा सकते है |
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना अंतर्गत बेनिफिशियरी डिटेल देखने की प्रक्रिया | Process to view beneficiary panel under Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana
- सर्वप्रथम आपको प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने Home Page खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको स्टेकहोल्डर्स के टैब पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको आई ए वाई/पीएमएवाईजी बेनिफिशरी के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने एक New Page खुल कर आएगा जिसमें आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
- अब आपको Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
- बेनेफिशरी डिटेल आपकी Computer Screen पर होंगी।
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना (PMAY-U) पर लॉगिन करने की प्रक्रिया | Process to login to Pradhan Mantri Shahri Awas Yojana (PMAY-U)
- सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको साइन इन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- पोर्टल पर लॉगिन (login on portal)
- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा जिसमें आपको अपना यूजरनेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको साइन इन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।
पीएम आवास योजना के State Level Nodal Agency (SLNA) List कैसे देखें ?
- सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
- इस होम पेज पर आपको SLNA List का ऑप्शन दिखाई देगा |
- आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज पर SLNA List PDF खुल जाएगी और आप जांच कर सकते है
प्रधानमंत्री आवास योजना प्रोग्रेस देखने की प्रक्रिया | Process to check Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) progress
- सर्वप्रथम आपको प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट (ऑथॉरिज़ेड वेबसाइट) पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको प्रोग्रेस के टैब (progress) पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको PMAY (URBAN) Progress के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने निम्नलिखित निकल खुलकर आएंगे।
- सिटी वाइज प्रोग्रेस (city wise progress)
- नेशनल प्रोग्रेस (National Progress)
- स्टेट वाइज प्रोग्रेस (State wise progress)
- साइट्स एंड प्री रिक्विजाइट्स (Sites and Pre-Requisites)
- आपको अपनी आवश्यकता अनुसार लिंक पर क्लिक करना होगा।
- संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
PMAY Subsidy Amount: प्रधानमंत्री आवास योजना में कितनी सब्सिडी मिलती है?
PMAY के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को होम लोन पर ब्याज सब्सिडी प्रदान की जाती है।
पुरानी Credit Linked Subsidy Scheme (CLSS) के अंतर्गत:
| श्रेणी | आय सीमा | ब्याज सब्सिडी | अधिकतम सब्सिडी |
|---|---|---|---|
| EWS | ₹3 लाख तक | 6.5% | ₹2.67 लाख तक |
| LIG | ₹3-6 लाख | 6.5% | ₹2.67 लाख तक |
| MIG-I | ₹6-12 लाख | 4% | ₹2.35 लाख तक |
| MIG-II | ₹12-18 लाख | 3% | ₹2.30 लाख तक |
PMAY Loan Subsidy कैसे काम करती है?
PMAY home loan subsidy के तहत:
- लाभार्थी बैंक से होम लोन लेता है।
- सरकार ब्याज पर सहायता देती है।
- इससे EMI कम हो जाती है।
- कुल लोन भुगतान का बोझ कम होता है।
यह सुविधा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी है जो घर खरीदना चाहते हैं लेकिन आर्थिक सीमाओं के कारण परेशानी का सामना करते हैं।
PMAY Application में होने वाली सामान्य गलतियां
कई बार आवेदन गलतियों के कारण PMAY आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।
ध्यान रखने वाली बातें:
- आधार कार्ड की जानकारी सही भरें।
- नाम और जन्म तिथि दस्तावेजों के अनुसार दर्ज करें।
- गलत आय विवरण न दें।
- बैंक खाता सक्रिय होना चाहिए।
- मोबाइल नंबर सही दर्ज करें।
- आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी जांच लें।
Expert Insight from GYANSKY
प्रधानमंत्री आवास योजना केवल आर्थिक सहायता देने वाली योजना नहीं है, बल्कि यह भारत में सामाजिक सुरक्षा और बेहतर जीवन स्तर से जुड़ी पहल है।
GYANSKY विशेषज्ञों के अनुसार, PMAY के लिए आवेदन करते समय केवल पात्रता जांचना पर्याप्त नहीं है। आवेदकों को अपने सभी दस्तावेज अपडेट रखने चाहिए और केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करना चाहिए।
डिजिटल सेवाओं के बढ़ते उपयोग के कारण आने वाले वर्षों में PMAY registration, beneficiary tracking और subsidy verification प्रक्रिया और अधिक ऑनलाइन एवं पारदर्शी होने की उम्मीद है।
PMAY 2.0 क्या है? (What is the PMAY 2.0 Scheme?)
PMAY 2.0 प्रधानमंत्री आवास योजना का नया चरण है, जिसका उद्देश्य देश में आवास सुविधा को और अधिक मजबूत बनाना है। इसका फोकस विशेष रूप से उन परिवारों तक पहुंच बनाना है जो अभी तक सरकारी आवास सहायता से वंचित हैं।
PMAY 2.0 के अंतर्गत सरकार का लक्ष्य है:
- अधिक पात्र परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराना।
- शहरी गरीबों के लिए किफायती आवास को बढ़ावा देना।
- डिजिटल माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाना।
- लाभार्थियों तक सरकारी सहायता को पारदर्शी तरीके से पहुंचाना।
आज के समय में अधिकतर सरकारी सेवाएं डिजिटल हो रही हैं, इसलिए PMAY online apply और PMAY registration online जैसी सुविधाओं के माध्यम से नागरिक घर बैठे आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
PMAY का भारत पर प्रभाव
भारत जैसे विशाल देश में आवास की समस्या लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आवास उपलब्धता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस योजना के कारण:
1. गरीब परिवारों को सामाजिक सुरक्षा मिली
पक्का घर मिलने से परिवारों को:
- बारिश और प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा
- बेहतर स्वास्थ्य वातावरण
- बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल
मिलता है।
2. महिलाओं का सशक्तिकरण
PMAY में कई मामलों में घर का स्वामित्व महिला सदस्य के नाम पर रखने को प्राथमिकता दी जाती है।
इससे:
- महिलाओं की संपत्ति में भागीदारी बढ़ती है।
- परिवार में महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
3. रोजगार के अवसरों में वृद्धि
घर निर्माण गतिविधियों से:
- मजदूरों को रोजगार मिलता है।
- सीमेंट, स्टील, ईंट और निर्माण सामग्री उद्योग को बढ़ावा मिलता है।
- स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होती है।
4. डिजिटल इंडिया के साथ PMAY का विकास
आज PMAY application process तेजी से डिजिटल हो रहा है।
अब नागरिक:
- PMAY online apply कर सकते हैं।
- PMAY status check कर सकते हैं।
- PMAY beneficiary list ऑनलाइन देख सकते हैं।
- आवेदन की प्रगति को ट्रैक कर सकते हैं।
डिजिटल प्लेटफॉर्म के कारण योजना में पारदर्शिता और पहुंच दोनों बढ़ी हैं।
People Also Ask (PAA)
1. प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) क्या है?
प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार की एक प्रमुख आवास योजना है जिसका उद्देश्य पात्र गरीब और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है। यह योजना वर्ष 2015 में शुरू की गई थी।
2. PMAY के लिए कौन पात्र है?
PMAY के लिए वे लोग पात्र हो सकते हैं:
- जिनके पास अपना पक्का घर नहीं है।
- जो निर्धारित आय सीमा में आते हैं।
- जो भारत के नागरिक हैं।
- जिन्होंने पहले किसी अन्य सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं लिया है।
3. प्रधानमंत्री आवास योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
PMAY online apply करने के लिए:
- आधिकारिक PMAY पोर्टल पर जाएं।
- Citizen Assessment विकल्प चुनें।
- आधार और व्यक्तिगत जानकारी भरें।
- आवेदन फॉर्म जमा करें।
4. PMAY के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
मुख्य दस्तावेज:
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
5. PMAY Beneficiary List कैसे देखें?
लाभार्थी सूची देखने के लिए:
- PMAY आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- Beneficiary Search विकल्प चुनें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- अपना नाम जांचें।
6. PMAY में कितनी सब्सिडी मिलती है?
सब्सिडी राशि लाभार्थी की श्रेणी और योजना के नियमों पर निर्भर करती है। पुराने CLSS प्रावधानों के अनुसार अलग-अलग आय वर्गों को ब्याज सब्सिडी प्रदान की जाती थी।
7. क्या PMAY ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए उपलब्ध है?
हां, प्रधानमंत्री आवास योजना दो भागों में लागू की गई है:
- PMAY-G: ग्रामीण क्षेत्रों के लिए
- PMAY-U: शहरी क्षेत्रों के लिए
FAQs about Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY)
Q1. प्रधानमंत्री आवास योजना 2026 का उद्देश्य क्या है?
उत्तर: PMAY 2026 का उद्देश्य पात्र परिवारों को आवास सुविधा उपलब्ध कराना और सभी के लिए आवास के लक्ष्य को आगे बढ़ाना है।
Q2. PMAY 2.0 क्या है?
उत्तर: PMAY 2.0 प्रधानमंत्री आवास योजना का नया चरण है, जिसका उद्देश्य अधिक परिवारों तक आवास सहायता पहुंचाना और आवास सुविधा को मजबूत बनाना है।
Q3. क्या PMAY के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है?
उत्तर: हां, पात्र नागरिक PMAY official portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Q4. PMAY आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?
उत्तर: Application ID या आवश्यक जानकारी के माध्यम से PMAY portal पर आवेदन की स्थिति देखी जा सकती है।
Q5. PMAY में किन लोगों को लाभ नहीं मिलता?
उत्तर: जिन परिवारों के पास पहले से पक्का मकान है या जो पात्रता मानदंड पूरा नहीं करते, वे योजना के लिए पात्र नहीं होते।
Q: PMAY के तहत कौन से लाभार्थी आते हैं?
PMAY के तहत चार प्रकार के लाभार्थी आते हैं:
- आर्थिक रूप से कमजोर (EWS)
- कम आय वर्ग के नागरिक (LIG)
- निम्न आय वर्ग के परिवार 1 (MIG 1)
- निम्न आय वर्ग के परिवार 2 (MIG 2)
- EWS वर्ग के लाभार्थियों की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम है।
- LIG वर्ग के लाभार्थियों की वार्षिक आय 3 लाख से 6 लाख रुपये के बीच है।
- MIG 1 वर्ग के लाभार्थियों की वार्षिक आय 6 लाख से 12 लाख रुपये के बीच है।
- MIG 2 वर्ग के लाभार्थियों की वार्षिक आय 12 लाख से 18 लाख रुपये के बीच है।
Contact Details: Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) (PM-AWAS)
Address
Pradhan Mantri Awas Yojana (Urban), Ministry of Housing and Urban Affairs, Nirman Bhawan, New Delhi-110011
Landline number
011-23063285,011-23060484
Email
pmaymis-mhupa@gov.in
Website
https://pmaymis.gov.in/
Read, Also: Important Pradhan Mantri Yojana List 2021 | महत्त्वपूर्ण प्रधानमंत्री योजना | सरकारी योजना सूची