यूपी श्रमिक पंजीकरण योजना 2024 | UP Shramik Panjikaran yojana 2024

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा “उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण योजना 2024 | Uttar Pradesh Shramik Panjikaran yojana 2024” का शुभारंभ किया गया है। श्रमिक पंजीकरण यूपी का उद्देश्य ऐसे लोगों की आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करने जो निर्माण कार्य मजदूरी से अपना जीवन यापन करते है, सरकार द्वारा ऐसे लोगों के लिए श्रमिक पंजीकरण पोर्टल की शुरुआत की है।

देश का श्रमिक वर्ग बहुत ही मेहनती होता है। इनका मुख्य कार्य शारीरिक होता है। श्रमिक का तात्पर्य मजदूर से होता है। घर बनाने वाले,सड़क बनाने वाले,पुताई करने वाले मजदूर ही श्रमिक होते हैं,जो अपने काम के बदले में पैसे लेकर घर चलाते हैं अपने और अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं। इन्हें अपनी मजदूरी निश्चित अवधि के बाद प्राप्त होती है। कोई भी श्रमिक वर्ग हमेशा अपने कार्य में विशेष योग्यता रखते हैं और हमेशा गतिशील बने रहते हैं। समाज में इनका स्थान बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। हमारे देश के राज्य सरकारें भी श्रमिकों के लिए विशेष और उपयोगी कदम उठाने से पीछे नहीं हटती है।

उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण, श्रम विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न प्रशासनिक विभागों में से एक है। इसके तहत राज्य स्तर पर विभिन्न फैक्ट्रियों, उद्योगों और नियोक्ताओं में काम करने वाले श्रमिकों की समस्याओं को हल करने के लिए श्रमयुक्त संगठन विभिन्न स्तरों पर काम कर रहे हैं। इस संगठन के मुखिया श्रम आयुक्त होते हैं जो श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश के विभागाध्यक्ष होते हैं।

Also, read: मुख्यमंत्री प्रवासी श्रमिक उद्यमिता विकास योजना | Mukhyamantri Pravasi Shramik Entrepreneurship Development Scheme

Table of Contents

क्या आपने यूपी श्रमिक पंजीकरण करवाया है? janiye कैसे करें ऑनलाइन आवेदन? UP Shramik Panjikaran yojana 2024 | UPBOCW Uttar Pradesh Shram Card | upbocw.in | up labour card list 2024 | UPBOCW Labour Card List 2024 | shram vibhag up registration list 2024

भवन एवं अन्य निर्माण कार्य में लगे श्रमिक असंगठित श्रमिकों की श्रेणी में आते हैं। दयनीय स्थिति में कार्य करने, ऐसे मजदूर के पास अस्थाई एवं अनियमित रोजगार होता है। इनके काम का समय भी निश्चित नहीं होता है। मूलभूत एवं कल्याणकारी सुविधाओं की कमी आदि के कारण उनकी स्थिति अत्यंत कमजोर एवं दयनीय है। पर्याप्त कानूनी प्रावधानों की कमी के कारण, श्रमिकों की दुर्घटनाओं के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त करना, जिम्मेदारी तय करना और सुधारात्मक उपायों को लागू करना एक दुर्लभ कार्य था। अतः श्रमिकों की सुरक्षा, रोजगार और सेवा शर्तों, स्वास्थ्य और कल्याण उपायों को सुव्यवस्थित करने के लिए सरकार ने उत्तर प्रदेश पंजीकरण के ऑनलाइन व्यवस्था की शुरुवात की।

उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण योजना 2024 | Uttar Pradesh Shramik Panjikaran yojana 2024

भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में श्रमिको को सीधे तौर पर लाभ पहुचाने के लिए राज्य सरकार ने “उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (Uttar Pradesh Building and Other Construction Workers Welfare Board) (UPBOCW)” पोर्टल का निर्माण किया है, इसके जरिये प्रदेश के सभी श्रमिक या लेबर अपने आप को श्रमिक पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है | यह पोर्टल उत्तर प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में जोखिम पूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने, अस्थाई एवं अनियमित रोज़गार के रूप में कार्य करने वाले श्रमिको के पंजीकरण के लिए है जिसके माध्यम से इन्हें भी सरकार की ओर से चलायी गयी योजना का लाभ दे सके | यदि आपने अभी उत्तर प्रदेश लेबर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है तो आपको यह कार्य जरूर करना चाहिए | इसके माध्यम से श्रमिको को सामाजिक सुरक्षा के आधार पर कई प्रकार की योजनाओ का लाभ जरूर मिलेगा | जैसे उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल में ही श्रमिक भरण पोषण योजना के तहत प्रतिमाह 500 रूपये देने की घोषणा की है |

Also, read: उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना 2024 | Uttar Pradesh Berojgari Bhatta Yojana 2024

यूपी श्रमिक पंजीकरण योजना 2024 के लाभ | Benefits of UP Labor Registration Scheme 2024

  • मेधावी छात्र योजना के अंतर्गत कक्षा 5 से 7 तक ₹4000,कक्षा 8 में ₹5000, कक्षा 9 व 10 ₹5000, कक्षा 11 व 12 में ₹8000,स्नातक से ऊपर की पढ़ाई करने में 11000 से ₹22000 तक दिए जाएंगे।
  • कन्या विवाह योजना के अंतर्गत दो बेटियों की शादी पर 55 -55 हजार की आर्थिक मदद दी जाएगी।
  • मातृत्व योजना के अंतर्गत पंजीकरण महिलाओं को ₹12000 और शिशु लाभ लड़का होने पर 10,000 और लड़की होने पर ₹12000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाने के लिए ₹100000 तथा भवन मरम्मत के लिए ₹15000 दिए जाएंगे।

पंजीकरण करने के बाद आप उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिक एवं मजदूरों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ ले पाएंगे। यूपी मजदूर पंजीकरण कार्ड से आवेदक सरकार द्वारा चलाई जा रही निम्नलिखित योजनाओं का लाभ ले सकते हैं

  1. मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना (Maternity, Child and Adolescent Assistance Scheme)
  2. संत रविदास शिक्षा सहायता योजना (Sant Ravidas Education Assistance Scheme)
  3. आवासीय विद्यालय योजना (Residential School Scheme)
  4. कौशल विकास, तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना (Skill Development, Technical Upgradation and Certification Scheme)
  5. कन्या विवाह अनुदान योजना (Girl Marriage Grant Scheme)
  6. शौचालय सहायता योजना (Toilet Assistance Scheme)
  7. आपदा राहत सहायता योजना (Disaster Relief Assistance Scheme)
  8. महात्मा गाँधी पेन्शन योजना (Mahatma Gandhi Pension Scheme)
  9. गम्भीर बीमारी सहायता योजना (Serious Illness Assistance Scheme)
  10. निर्माण कामगार मृत्यु व विव्यन्गता सहायता योजना (Construction Worker Death and Disability Assistance Scheme)
  11. प0 दीनदयाल उपाध्याय चेतना योजना (Pt. Deendayal Upadhyay Awareness Scheme)
  12. मेधावी छात्र पुरुस्कार योजना (Merit Student Award Scheme)
  13. शिशु हितलाभ योजना (Child Welfare Scheme)
  14. निर्माण कामगार बालिका मदद योजना (Construction Worker Girl Assistance Scheme)
  15. निर्माण श्रमिक भोजन सहायता योजना (Construction Worker Meal Assistance Scheme)
  16. मातृत्व हितलाभ योजना (Maternity Welfare Scheme)
  17. आवासीय विद्यालय योजना (Residential School Scheme)
  18. सोर ऊर्जा सहायता योजना (Solar Energy Assistance Scheme)
  19. चिकित्सा सुविधा योजना (Medical Facility Scheme)
  20. अक्षमता पेंशन योजना (Disability Pension Scheme)
  21. पेंशन सहायता योजना (Pension Assistance Scheme)
  22. निर्माण कामगार मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना (Construction Worker Death and Disability Assistance Scheme)
  23. निर्माण कामगार अन्ते यष्टि योजना (Construction Worker Endowment Scheme)

Also, read: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2024 | Mukhyamantri Yuva Swa-rojgar Yojana 2024

यूपी श्रमिक पंजीकरण योजना 2024 के लिए जरूरी पात्रताएँ | Necessary eligibility for UP Labor Registration Scheme 2024

अगर कोई श्रमिक मजदूर इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहता है। तो इसके लिए आवेदक मजदूर के पास कुछ पात्रताओं का होना आवश्यक है। तभी विभाग द्वारा आपका आवेदन मान्य माना जायेगा। जो कि निम्न है –

  • आवेदक उत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • लेबर कार्ड को केवल श्रमिक मजदूर ही बनवा सकेंगे।
  • आवेदन करने वाली व्यक्ति की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक ने पिछले 12 महीनों में 90 दिन निर्माण श्रमिक के रूप में कार्य किया हो और उसका प्रूफ भी उसके पास उपलब्ध होना चाहिए।
  • लेबर कार्ड को परिवार के मुखिया के नाम से जारी किया जाता है।

Also, read: सामूहिक विवाह योजना 2024 | Samuhik Vivah Yojana 2024

उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण योजना के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स | Documents required for online registration under Uttar Pradesh Labor Registration Scheme

UP Labour Registration Online के लिए निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता पड़ेगी

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • 2 पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • आवेदक की बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • नियोजन प्रमाण पत्र अथवा स्वघोषणा पत्र
  • राशन कार्ड
  • ईमेल ID (वैकल्पिक)
  • EPF संख्या (यदि पंजीकृत हैं)
  • ESI संख्या (यदि पंजीकृत हैं)

Also, read: उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024 | Uttar Pradesh Vishwakarma Shram Samman Yojana 2024

उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण योजना 2024 हेतु कौन कौन से मजदूर पात्र हैं | Which laborers are eligible for Uttar Pradesh Labor Registration Scheme 2024?

निम्नलिखित काम करने वाले मजदूर UP Labour Registration Online के लिए आवेदन कर सकते है.

  1. बेल्डिंग का कार्य (Building work)
  2. बढ़ई का कार्य (Carpentry work)
  3. कुआँ खोदना (Digging wells)
  4. रोलर चलाना (Operating rollers)
  5. छप्पर डालने का कार्य (Roofing work)
  6. राजमिस्त्री का कार्य (Masonry work)
  7. प्लम्बरिंग (Plumbing)
  8. लोहार (Blacksmith work)
  9. मोजैक पाॅलिश (Mosaic polishing)
  10. सड़क बनाना (Road construction)
  11. मिक्सर चलाने का कार्य (Operating mixers)
  12. पुताई (Painting)
  13. इलेक्ट्रिक वर्क (Electrical work)
  14. हथौड़ा चलाने का कार्य (Using a hammer)
  15. सुरंग निर्माण (Tunnel construction)
  16. टाइल्स लगाने का कार्य (Tile fixing)
  17. कुएं से तलछट हटाने का कार्य (Removing debris from wells)
  18. चट्टान तोड़ने का कार्य या खनिकर्म (Breaking rocks or mining work)
  19. वर्क-सड़क निर्माण से सम्बन्धित स्प्रे वर्क या मिक्सिंग (Work related to road construction such as spray work or mixing)
  20. मार्बल एवं स्टोन वर्क (Marble and stone work)
  21. चौकीदारी – निर्माण सथल पर सुरक्षा प्रदान करने के लिये (Security guarding – Providing security at construction sites)
  22. सभी प्रकार के पत्थर, तोड़ने व पीसने का कार्य (All types of stone breaking and cutting work)
  23. निर्माण स्थल पर लिपिकीय व लेखा कार्य करने वाले कर्मकार (Workers performing clerical and accounting work at construction sites)
  24. सीमेन्ट, कंकरीट, ईंट ढोने का कार्य करने वाले (Workers involved in cement, concrete, and brick laying work)
  25. बांध, पुल, सड़क निर्माण या भवन निर्माण से सम्बन्धित कोई संक्रिया (Activities related to dam, bridge, road construction, or building construction)
  26. बाढ़ प्रबन्धन (Flood management)
  27. ठंडा व गरम मशीनरी की स्थापना व मरम्मत (Installation and maintenance of cold and hot machinery)
  28. अग्निशमन प्रणाली की स्थापना व मरम्मत (Installation and maintenance of fire extinguishing systems)
  29. बडे यांत्रिक कार्य – मशीनरी, पुल का निर्माण का कार्य (Major mechanical work – machinery, bridge construction work)
  30. मकानों/भवनों की आन्तरिक सज्जा का कार्य (Interior decoration of houses/buildings)
  31. खिड़की, ग्रिल, दरवाजे आदि की गढ़ाई व स्थापना का कार्य (Installation and fixing of windows, grills, doors, etc.)
  32. माड्यूलर किचन की स्थापना (Installation of modular kitchens)
  33. सामुदायिक पार्क या फुटपाथ निर्माण (Construction of community parks or footpaths)
  34. ईंट भट्ठों पर ईट निर्माण कार्य (Bricklaying work on brick kilns)
  35. मिट्टी, बालू, मौरंग खनन कार्य (Earth, sand, gravel mining work)
  36. सुरक्षा द्वार व अन्य उपकरणों की स्थापना का कार्य (Installation of security gates and other equipment)
  37. लिफ्ट व स्वचालित सीढी की स्थापना का कार्य (Installation of elevators and escalators)
  38. सीमेन्ट, ईंट आदि ढोने का कार्य (Plastering work with cement, bricks, etc.)
  39. मिट्टी का काम (Clay work)
  40. चूना बनाना (Lime production)

Also, read: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2024 | Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2024

यूपी श्रमिक पंजीकरण योजना 2024 के तहत श्रमिक पंजीकरण कैसे करे | How to do labor registration under UP Labor Registration Scheme 2024?

राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी Shramik Panjikaran करना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके का पालन करे और सभी सरकारी योजना का लाभ उठाये |

STEP 1

  • सर्वप्रथम आवेदक को Shramik Panjikaran ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | अब आपके सामने Uttar Pradesh Labour Department की वेबसाइट खुल जाएगी |

https://leverageedu.com/blog/hi/esic-full-form-in-hindi/

  • इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा इस होम पेज पर आपको अधिनियम प्रबंधन प्रणाली का लिंक दिखाई देगा | फिर आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • फिर आपके सामने Labour Act Management System वेबसाइट खुल जाएगी | इसके बाद आपको अपनी भाषा का चयन करना होगा फिर वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों को पढ़े और फिर पोर्टल के उपयोग हेतु पोर्टल की सदस्यता प्राप्त करनी होगी |
  • अगर आप नए यूज़र हो तो Register Now बटन पर क्लिक करना होगा फिर New Registration पर क्लिक करना होगा | दिए गए फॉर्म में अपना विवरण भरे और फिर यूज़र आईडी और पासवर्ड बनाये |

उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण योजना 2024 | Uttar Pradesh Shramik Panjikaran yojana 2024

  • इसके पश्चात् यूज़र नाम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करे | अब इस पोर्टल के अधिनियमों के अंतर्गत पंजीयन ,नवीनीकरण ,वार्षिक रिटर्न्स इत्यादि का उपयोग कर सकते है | सबसे पहले एक्ट का चयन करे कर पंजीकरण पर क्लिक करे |
  • क्लिक करने के बाद अगले पेज पर दिए गए निर्देश पढ़े और ‘I Have Read All Instruction Carefully ‘पर टिक करके I Agree के विकल्प पर क्लिक करे |

STEP 2

  • इसके बाद फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी फॉर्म भरने के बाद फॉर्म को सेव करे | सुरक्षित आवेदन पर जाकर आप अपना सुरक्षित फॉर्म देख सकते है | अब आप अपना सुरक्षित फॉर्म का चयन करके उसको सम्पादित कर सकते है और ज़रूरी संलंगक लगा सकते है भुकतान कर सकते है इत्यादि |
  • Upload Attachment बटन पर जा कर आप ज़रूरी दस्तावेज़ Attachment करके अपलोड कर सकते है फिर chose फाइल में जा कर अपलोड अटेचमेंट को सेलेक्ट करके ओपन करे फिर आप पेमेंट बटन पर जा कर आवेदन संख्या डालकर भुकतान का प्रकार का चयन कर सकते है | भुगतान प्रकार के 2 प्रकार है
  • 1 .चालान
  • 2 .ऑनलाइन |
  • चालान पर क्लिक करके आप चालान फॉर्म डाउनलोड कर सकते है अथवा ऑनलाइन सेलेक्ट करके Proceed to  Payment कर सकते है |
  • ऑनलाइन सेलेक्ट करने पर अब आप राजकोष की वेबसाइट पर है यहाँ आप pay without Registration पर क्लिक करके डिपार्टमेंट सेलेक्ट करे इसके बाद डिवीज़न के कॉलम से सम्बंधित क्षेत्रीय कार्यलय का नाम डाले फिर सेलेक्ट ट्रेज़री के कॉलम से सम्बंधित जनपद की ट्रेज़री को चुने फिर डेपोसिटोर नाम में फर्म का नाम डाले इसके पश्चात् सावधानीपूर्वक सम्बंधित अधिनियम के हेड का चयन का शुल्क अंकित करे |
  • फिर भुकतान के पश्चात् चालान नंबर ,दिनाक ,बैंक का नाम आदि भरकर सब्मिट करे अब आपकी application  सम्बंधित उप श्रमयुक्त के पास प्रेषित हो चुका है |इस तरह आपका आवेदन पूरा हो जायेगा |

Also, read: उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2024 | Uttar Pradesh Vidhwa Pension Yojana 2024

यूपी श्रमिक पंजीकरण योजना 2024 के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन नंबर वेरीफाई करने की प्रक्रिया | Process to verify registration number under UP Labor Registration Scheme 2024

  • सर्वप्रथम आपको Shramik Panjikaran की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको व्हाट्स न्यू के टैब पर क्लिक करना होगा।

उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण योजना 2024 | Uttar Pradesh Shramik Panjikaran yojana 2024

  • अब आप को Verify Registration Number के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको Click Here to Verify Registration Number के लिंक पर क्लिक करना होगा।

उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण योजना 2024 | Uttar Pradesh Shramik Panjikaran yojana 2024

  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको selection of act करना होगा तथा रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप रजिस्ट्रेशन नंबर वेरीफाई कर पाएंगे।

Also, read: उत्तर प्रदेश श्रमिक भरण पोषण योजना 2024 | Uttar Pradesh Shramik Bharan Poshan Yojana 2024

श्रमिकों के लिए उपलब्ध योजनाओं की सूची देखने की प्रक्रिया | Process to view list of schemes available for workers

  • सर्वप्रथम आपको Shramik Panjikaran बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।

उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण योजना 2024 | Uttar Pradesh Shramik Panjikaran yojana 2024

  • होम पेज पर आपको स्कीम्स के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको All Schemes के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने सभी स्कीम्स की सूची खुलकर आ जाए।

Also, read: उत्तर प्रदेश किसान एकमुश्त समाधान योजना | Uttar Pradesh Kisan Ek Must Samadhan Yojana | UPEMSY | UPK-OTSY

यूपी श्रमिक पंजीकरण योजना 2024 के अंतर्गत लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया | Process to view beneficiary list under UP Labor Registration Scheme 2024- UPBOCW Labour Card List 2024

  • उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आप आधिकारिक पोर्टल – https://upbocw.in/ पर जाए।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज दिखेगा।

showing the image of UP Shramik Panjikaran yojana 2024 how to see Shram vibhag up registration list 2024 and view beneficiary list under UP Labor Registration Scheme upbocw.in UPBOCW Labour Card List

  • इसके बाद ऊपर दिए गए मेनू में श्रमिक विकल्प पर क्लिक करके श्रमिकों की सूचि (जनपदवार/ब्लाकवार) वाले ऑप्शन का चयन करना है।

showing the image of UP Shramik Panjikaran yojana 2024 how to see Shram vibhag up registration list 2024 and view beneficiary list under UP Labor Registration Scheme upbocw.in UPBOCW Labour Card List

  • इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी जैसे की अपने जिले, विशिष्ट नगर निकाय या विकास खंड का चयन करना है। (यदि आप शहरी क्षेत्र से हैं तो नगर निकाय चुनें और यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं तो विकास खंड चुनें).

showing the image of UP Shramik Panjikaran yojana 2024 how to see Shram vibhag up registration list 2024 and view beneficiary list under UP Labor Registration Scheme upbocw.in UPBOCW Labour Card List

  • अंत में, आपके सामने आपके क्षेत्र के श्रमिक कार्ड की सूची खुल जाएगी।
  • इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इस तरह आप श्रमिक कार्ड सूची में अपना नाम चेक कर सकते है।

Also, read: उत्तर प्रदेश बीसी सखी योजना | Uttar Pradesh BC Sakhi Yojana | BC Sakhi

यूपी श्रमिक पंजीकरण योजना 2024 के अंतर्गत ऑनलाइन स्व प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि डाउनलोड करने की प्रक्रिया | Process to download copy of online self certificate under UP Labor Registration Scheme 2024

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको श्रमिक के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको स्व प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि डाउनलोड करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा। प्रतिलिप की इमेज मीचे दी हुई है ध्यान से देखे |

उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण योजना 2024 | Uttar Pradesh Shramik Panjikaran yojana 2024

  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे स्व प्रमाण पत्र आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप स्व प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि डाउनलोड कर पाएंगे।

Also, read: एनीमिया मुक्त भारत अभियान | Anemia Mukt Bharat Abhiyan | AMBA

यूपी श्रमिक पंजीकरण योजना 2024 के अंतर्गत प्रवासन प्रमाण पत्र हेतु आवेदन एवं स्व घोषणा पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया | Process to apply for migration certificate and download self declaration form under UP Labor Registration Scheme 2024

  • सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको श्रमिक के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको प्रवासन प्रमाण पत्र हेतु आवेदन एवं स्व घोषणा पत्र डाउनलोड करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने पीडीएफ फॉर्मेट में स्व घोषणा पत्र खुलकर आ जाएगा। नीचे दी गई प्रारूप की इमेज से मिलान अवश्य कर ले |

उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण योजना 2024 | Uttar Pradesh Shramik Panjikaran yojana 2024

  • इसके पश्चात आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप्रवासन प्रमाण पत्र हेतु आवेदन एवं संघ घोषणा पत्र डाउनलोड कर पाएंगे।
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने पीडीएफ फॉर्मेट में स्व घोषणा पत्र खुलकर आ जाएगा।
  • इसके पश्चात आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप्रवासन प्रमाण पत्र हेतु आवेदन एवं संघ घोषणा पत्र डाउनलोड कर पाएंगे।

Also, read: तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना | Tejas Skill Training Project | TEJAS

यूपी श्रमिक पंजीकरण योजना 2024 के तहत श्रमिक सर्टिफिकेट देखने की प्रक्रिया | Process to view labor certificate under UP Labor Registration Scheme 2024

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको श्रमिक के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको श्रमिक सर्टिफिकेट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपनी आधार कार्ड संख्या एवं पंजीयन संख्या दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • श्रमिक सर्टिफिकेट आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।

Also, read: स्ट्राइव योजना | Strive Yojana | STRIVE

आधार सत्यापन करने की प्रक्रिया | Aadhaar verification process

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको श्रमिक के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण योजना 2024 | Uttar Pradesh Shramik Panjikaran yojana 2024

  • अब आपको अपना आधार सत्यापित करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपका अपना मंडल, पंजीयन संख्या, आधार कार्ड नंबर, नाम, पिता/पति का नाम, लिंग, जन्म तिथि, आयु आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको आधार सत्यापन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप अपने आधार को सत्यापित कर पाएंगे।

Also, read: संकल्प योजना | Sankalp Yojana | SANKALP

FAQs: UP Shramik Panjikaran yojana

Q. UP Shramik Panjikaran yojana 2024 क्या है?

यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में काम करने वाले सभी श्रमिकों के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत, श्रमिकों को विभिन्न प्रकार के लाभ मिलते हैं, जैसे:

  • आर्थिक सहायता
  • चिकित्सा सुविधा
  • शिक्षा सहायता
  • सामाजिक सुरक्षा

Q. कौन यूपी श्रमिक पंजीकरण योजना 2024 के लिए आवेदन कर सकता है?

उत्तर प्रदेश में काम करने वाले सभी श्रमिक इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को कम से कम 18 वर्ष का होना चाहिए और उसके पास उत्तर प्रदेश का स्थायी निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।

Q. UP Shramik Panjikaran yojana 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदक ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से यूपी श्रमिक पंजीकरण योजना 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन:

  • UPBOCW की आधिकारिक वेबसाइट: https://www.upbocw.in/ पर जाएं।
  • “श्रमिक पंजीकरण” लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें।

ऑफलाइन आवेदन:

  • निकटतम श्रम कार्यालय में जाएं।
  • आवेदन पत्र प्राप्त करें और उसे भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें।

Also, read: राष्ट्रीय कौशल विकास निगम | National Skills Development Corporation | NSDC

Q. UP Shramik Panjikaran yojana 2024 के लाभ क्या हैं?

यूपी श्रमिक पंजीकरण योजना 2024 के तहत पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न प्रकार के लाभ मिलते हैं, जैसे:

  • आर्थिक सहायता: सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत पंजीकृत श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
  • चिकित्सा सुविधा: पंजीकृत श्रमिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त चिकित्सा सुविधा मिलती है।
  • शिक्षा सहायता: सरकार पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा सहायता प्रदान करती है।
  • सामाजिक सुरक्षा: पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिलता है।

Q. यूपी श्रमिक पंजीकरण योजना 2024 के बारे में अधिक जानकारी कहां से प्राप्त करें?

आप यूपी श्रमिक पंजीकरण योजना 2024 के बारे में अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित स्रोतों से संपर्क कर सकते हैं:

  • UPBOCW की आधिकारिक वेबसाइट: https://www.upbocw.in/
  • निकटतम श्रम कार्यालय
  • हेल्पलाइन नंबर: 1800-180-1522

Q. UP Shramik Panjikaran yojana 2024 के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें क्या हैं?

  • यह योजना केवल उत्तर प्रदेश में काम करने वाले श्रमिकों के लिए उपलब्ध है।
  • आवेदक को कम से कम 18 वर्ष का होना चाहिए और उसके पास उत्तर प्रदेश का स्थायी निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आवेदक ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से आवेदन कर सकते

Also, read; सबला योजना 2024 | Sabla Yojana 2024

Also, read: वन रैंक, वन पेंशन योजना 2024 | One Rank, One Pension Yojana 2024 | OROP

Also, read: स्किल इंडिया डिजिटल योजना | Skill India Digital Yojana | SIDY

Also, read: स्वदेश दर्शन 2.0 योजना | Swadesh Darshan 2.0 Scheme | SD 2.0

Also, read: स्वदेश दर्शन योजना 2024 | Swadesh Darshan Yojana 2024 | SDY

Also, read: दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना 2024 | Deen Dayal Upadhyay Gram Jyoti Yojana 2024 | DDUGJY 

Also, read: वरिष्ठ नागरिक बचत योजना 2024 | older person Savings Scheme 2024 | SCSS

Also, read: पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्रमेव जयते योजना | Pandit Deendayal Upadhyay Shramev Jayate Yojana | PDU-SJY

Also, read: राष्ट्रीय जैव-ईंधन नीति-2018 | National Biofuel Policy-2018

Share on:

Leave a Comment

Terms of Service | Disclaimer | Privacy Policy