उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के छोटे और बड़े शिल्पकारों की जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए एक योजना की शुरुआत की गयी है | जिसका नाम “यूपी विशिष्ट हस्तशिल्प पेंशन योजना | UP Vishisht Hastsilp Pension Yojana” है | इस योजना के तहत प्राचीन शिल्पकला और हस्त निर्माण कलाओं को प्रोत्साहित की जाएगी | वर्तमान में आधुनिक मशीनों के अविष्कार से देश-विदेश में हस्त शिल्पकारों द्वारा निर्माण किये गए सामान की बिक्री में कमी हुई है जिससे शिल्पकारों की आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ा है | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिल्पकारों के आय को बढ़ाने और उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए यह योजना संचालित कर रही है |
उत्तर प्रदेश विशिष्ट हस्तशिल्प पेंशन योजना | Uttar Pradesh Vishisht Hastsilp Pension Yojana
इस योजना के तहत प्रदेश के ऐसे शिल्पकार जिनकी आयु 50 वर्ष या इससे अधिक हो गयी है और वह अपने इस शिल्पकला के माध्यम से जीवन यापन करने में असमर्थ है | उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से प्रतिमाह 2000 रुपये की आर्थिक सहायता पेंशन के रूप में प्रदान की जाएगी | प्रदेश के शिल्प कलाकार द्वारा अपने शिल्पियों के कौशल से प्रदेश की शिल्पकला एवं कलाकृतियों को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई है | किन्तु शिल्पकारों की शारीरिक क्षमता अन्य क्षेत्रों के सापेक्ष जल्द ही कम होने लगती है | जिसके फलस्वरूप उनकी उत्पादन क्षमता बहुत कम और आय घट जाती है |
शिल्पियों की बहुलता एवं उनके कला कौशल ने प्रदेश की शिल्पकला एवं कलाकृतियों को अन्तर्राष्ट्रीय पहचान दिलायी है, परन्तु शिल्पकारों की शारीरिक क्षमता अन्य क्षेत्रों के सापेक्ष समय से पहले ही कम हो जाती है। गिरते स्वास्थ्य एवं बढती आयु के कारण शारीरिक रूप से शिथिल हो जाते हैं।फलतः उनकी आय-जनन क्षमता भी घट जाती है। अतः उनके अनुत्पादक शेष जीवनकाल में राज्य सरकार से आर्थिक सहयोग आवश्यक है। इसी उद्देश्य से शिल्पकारों के लिए यह योजना संचालित की गई है।
योजनान्तर्गत भारत सरकार के शिल्पगुरू के रूप में चयनित अथवा राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार/दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार अथवा राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार प्राप्त हस्तशिल्पियों को रू0 2000/-प्रतिमाह पेंशन दी जाती है, इस हेतु शिल्पकार की न्यूनतम आयु 50 वर्ष तथा अधिकतम आयु का कोई प्रतिबन्ध नहीं है।
Also, read: यूपी वृद्धा पेंशन योजना | UP Vridha Pension Yojana
उत्तर प्रदेश विशिष्ट हस्तशिल्प पेंशन योजना के कुछ मुख्य बिंदु | Some main points of Uttar Pradesh Special Handicraft Pension Scheme
- शिल्पकारों की गिरती स्वास्थ्य एवं बढ़ती आयु के कारण वो कमजोर हो जाते है और ऐसे स्थितिमें उनसे काम करने की क्षमता भी कम हो जाती है।
- तो राज्य सरकार के द्वारा उनके आगे के जीवन के लिए उन्हें आर्थिक सहायता दिया जाता है।
- ‘उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय’ इस योजना का नोडल विभाग है।
- उत्तर प्रदेश के शिल्पियों की बहुलता एवं उनके कलाओ से शिल्पकला एवं कलाकृतियों में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है।
- इस योजना के तहत राज्य के शिल्पकारों के कार्य करने की क्षमता अब पहले के मुकाबले कम हो गयी है तो उन्हें राज्य के द्वारा सहायता दी जायगी।
- शिल्पकारों की स्वास्थ्य गिर रहा है एवं आयु बढ़ रही है तो ऐसी स्थिति में वह अब ज्यादा काम नहीं कर पायगे तो राज्य सरकार उनके जीवनकाल को सुरक्षित करने के लिए इस योजना का निर्माण किया है
- उत्तर प्रदेश विशिष्ट हस्तशिल्प पेंशन योजना के तहत निम्नलिखित आवेदक इस योजना का लाभ ले पायगे :-
- जिनके पास राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार होगा।
- जिनके पास दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार होगा।
- जिनके पास राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार होगा।
- उत्तर प्रदेश विशिष्ट हस्तशिल्प पेंशन योजना के तहत लाभार्थी की अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए।
- उत्तर प्रदेश विशिष्ट हस्तशिल्प पेंशन योजना के तहत इन्हे प्रतिमाह 2000 /- रूपए पेंशन दी जा रही है।
- उत्तर प्रदेश विशिष्ट हस्तशिल्प पेंशन योजना से मिलने वाली राशि लाभार्थी के खाते में सीधे जमा कर दिए जायगे।
- लाभार्थी इस योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर मासिक पेंशन के लिए आवेदन कर सकता है।
- उत्तर प्रदेश विशिष्ट हस्तशिल्प पेंशन योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय से प्राप्त होगा।
Also, read: यूपी विकलांग पेंशन योजना | UP Viklang Pension Yojana
उत्तर प्रदेश विशिष्ट हस्तशिल्प पेंशन योजना के उद्देश्य | Objectives of Uttar Pradesh Special Handicraft Pension Scheme
- उतर प्रदेश विशिष्ट हस्तशिल्प पेंशन योजना का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश के विशिष्ट हस्तशिल्प कलाकार जिनकी आयु 50 वर्ष या इससे अधिक है उन्हें सरकार की तरफ से बेहतरीन जीवन यापन करने के लिए प्रतिमाह 2000 रुपये पेंशन के रूप में प्रदान करना है |
- हस्तशिल्पियों के माध्यम से ही राज्य को देश-विदेश के मंच पर एक अनोखी पहचान हासिल हुई है जिसका श्रेय सभी शिल्प कलाकरों को जाता है |
- प्रदेश सरकार पारम्परिक कलाओ को और अधिक विकसित करने एवं विशिष्ट हस्तशिल्प कलाकारों की जीवन स्तर को सुधारने के लिए इस योजना का संचालन कर रही है |
Also, read: उत्तर प्रदेश पेंशन योजना | Uttar Pradesh Pension Scheme
यूपी विशिष्ट हस्तशिल्प पेंशन योजना के लाभ एवं विशेषताये | Benefits and features of UP Special Handicraft Pension Scheme
- विशिष्ट हस्तशिल्प पेंशन योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया गया है |
- इस योजना के तहत सभी हस्तशिल्प निर्माण कार्य से जुड़े लोगो को सरकारी की तरफ से आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी |
- Uttar Pradesh Vishisht Hastsilp Pension Yojana के तहत ऐसे शिल्पकार जिनकी आयु 50 वर्ष या उससे अधिक हो गयी है उन्हें सरकार की तरफ से 2000 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाएगी |
- उत्तर प्रदेश विशिष्ट हस्तशिल्प पेंशन योजना की शुरुआत प्रदेश के पारम्परिक शिल्पकारों की जीवन स्तर को सुधारने के लिए की गयी है |
- Uttar Pradesh Vishisht Hastsilp Pension Yojana के माध्यम से प्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक विशेष पहचान हासिल हुई है |
- इस योजना के तहत पारम्परिक हस्त कलाओ को प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ावा प्रदान की जाएगी |
- इस योजना के अंतर्गत शिल्पकारों के खाते में पेंशन राशि सीधे ट्रान्सफर की जाती है |
- शारीरिक रूप में विकलांग शिल्पकारों को योजना का लाभ लेने के लिए 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाती है |
Also, read: यूपी कुष्ठावस्था पेंशन योजना | UP kushthavastha Pension yojana
यूपी विशिष्ट हस्तशिल्प पेंशन योजना का लाभ पाने के लिए पात्रता | Eligibility to get the benefit of UP Specialized Handicraft Pension Scheme
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी होना अनिवार्य है
- इस योजना का लाभ केवल प्रदेश के हस्तशिल्प कलाकार ही ले सकते है
- Vishisht Hastsilp Pension Yojana के तहत 50 वर्ष से अधिक आयु वाले लाभार्थी को लाभ प्रदान किया जायेगा
- महिला और शारीरिक रूप से विकलांग हस्तशिल्प कलाकार भी पात्र होंगे
- विकलांग हस्तशिल्प कलाकार को आयु में 10 वर्ष की छुट प्रदान की जाएगी
Also, read: उत्तर प्रदेश गोपालक योजना | Uttar Pradesh Gopalak Yojana
आवश्यक दस्तावेज | Required Documents
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- निवास प्रमाण पत्र
- विशिष्ट हस्तशिल्प का प्रमाण पत्र
- नवीनतम पास पोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Also, read: यूपी विवाह अनुदान योजना | UP Vivah Anudan Yojana
यूपी विशिष्ट हस्तशिल्प पेंशन योजना, यूपी हस्तशिल्प पेंशन योजना से किस तरह भिन्न है | How is UP Special Handicraft Pension Scheme different from UP Handicraft Pension Scheme
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री हस्तशिल्प पेंशन योजना के तहत, चयनित हस्तशिल्पियों को हर महीने 500 रुपये पेंशन दी जाती है| इस योजना में पात्रता के लिए, हस्तशिल्पी का भरण-पोषण उसकी शिल्पकला पर आधारित होना चाहिए | हस्तशिल्पियों की न्यूनतम आयु 60 वर्ष या इससे ज़्यादा होनी चाहिए |
उत्तर प्रदेश विशिष्ट हस्तशिल्प पेंशन योजना के तहत, भारत सरकार के शिल्पगुरु के रूप में चयनित या राज्य पुरस्कार/राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हस्तशिल्पियों को हर महीने 1,000 रुपये पेंशन दी जाती है |अगस्त 2016 से इस योजना में संशोधन करते हुए हस्तशिल्पियों को हर महीने 2,000 रुपये पेंशन देने का प्रावधान किया गया |
यूपी मुख्यमंत्री हस्तशिल्प पेंशन योजना 2024 में आवेदन कैसे करें? | How to apply for UP Chief Minister Handicraft Pension Scheme 2024?
- उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट http://diupmsme.upsdc.gov.in/ पर जाएं
- होमपेज पर, नीचे स्क्रोल कर “मुख्यमंत्री हस्तशिल्प पेंशन योजना” सेक्शन में आ जाए
- इसके बाद, मुख्यमंत्री हस्तशिल्प पेंशन योजना भाग में “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें
- एक नया पेज खुलेगा | इस पेज पर आपको दो options दिखाई देंगे, पहला “पंजीकृत उपयोगकर्ता लॉगिन” और “नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण” |
- जिन लोगों का पंजीकरण हो चूका है वो लोग ” पंजीकृत उपयोगकर्ता लॉगिन” के option पर क्लिक करे, और जिन लोगों का पंजीकरण नहीं हुआ है वो लोग “नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण” वाले ऑप्शन पर क्लिक करे |
- अब आपको आवेदन करने के लिए ” नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण” पर क्लिक करना होगा, नीचे दी गई image को ध्यान से देखे |
- इसके बाद नवीन पंजीकरण फॉर्म खुलेगा | जिसमें आवश्यक जानकारियों को भरकर सबमिट करें |
- ध्यान रहे “चयन करे” पर क्लिक करके “मुख्यमंत्री हस्तशिल्प पेंशन योजना” का चयन करना होगा |
- सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरने के बाद मोबाइल से ओटीपी को सत्यापित करना होगा, जिसके बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा |
Related Articles:-
Also, read: आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान | Aatmnirbhar Uttar Pradesh Rojgar Abhiyan
Also, read: यूपी एक जिला एक उत्पाद योजना | UP One District One Product Yojana | ODOP
Also, read: यूपी युवा उद्यमी विकास अभियान | UP Yuva Udyami Vikas Abhiyan Yojana | UP-MYUVA
Also, read: उत्तरप्रदेश विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना | Uttar Pradesh Vishwakarma Shram Samman Yojana
Also, read: उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर Krishak Samanvit Vikas Yojana
Also, read: यूपी बाल श्रमिक विद्या योजना | UP Bal Shramik Vidya Yojana | UP-BSVY
Also, read: यूपी कौशल विकास मिशन | UP Kaushal Vikas Mission | UPSDM