Uttar Pradesh Krishi Upkaran Subsidy Yojana: ट्रैक्टर और आधुनिक कृषि यंत्रों पर 50-60% सब्सिडी।

कृषि यंत्रों ने खेती-बाड़ी के कामों को बहुत ही सरल और आसान बना दिया है। इसकी सहायता से किसानों की लागत भी कम लगती है और समय की बचत भी होती है। वही दूसरी तरफ कृषि यंत्र के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सरकार और केंद्र सरकार ने कई लाभकारी योजनाओं के माध्यम से किसानो के लिए कृषि यंत्र की खरीद को आसान बनाया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। बता दें, उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग के तहत “Uttar Pradesh Krishi Upkaran Subsidy Yojana” लागू की गई है। इस योजना के माध्यम से किसान ट्रैक्टर से लेकर पैकिंग सेट तक कुछ भी खरीद करते हैं, उन्हें 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी। यह योजना किसानों के लिए बहुत लाभकारी साबित होगी। यदि आप उत्तर प्रदेश के किसान हैं और कृषि यंत्रों की खरीद करना चाहते हैं तो आप भी उठायें इसका लाभ।

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई यूपी कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के माध्यम से राज्य के जितने भी किसान नागरिक हैं उन्हें अब आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए उचित मूल्य पर तमाम प्रकार के कृषि उपकरण प्रदान किए जाएंगे जिनके खरीद पर उन्हें 50% तक की सब्सिडी भी दी जाएगी और उसके साथ ही साथ गेहूं और धान के बीज खरीदने में उन्हें छूट भी मिलेगी जिससे वह अधिक बीज खरीद कर बेहतर फसल तैयार कर सकेंगे इस महत्वपूर्ण योजना को संचालित करने के लिए कृषि विभाग ने आधुनिक यंत्रों को खरीदने पर लगभग 50% तक का अनुदान देने का फैसला किया है।

Also, read: यूपी अहिल्याबाई कन्या निशुल्क शिक्षा योजना  | UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana

Table of Contents

उत्तर प्रदेश कृषि उपकरण सब्सिडी योजना | Uttar Pradesh Krishi Upkaran Subsidy Yojana | UP Agricultural Equipment Subsidy Scheme | UP krishi yantra Subsidy yojana

कृषि क्षेत्र के विकास के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि किसान खेती करने का आधुनिक तकनीक को अपनाएं | इसके लिए खेती के कार्यों में कृषि यंत्रों का उपयोग करना बेहद जरूरी है | हलांकि, इस ओर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा खास ध्यान दिया जा रहा है | इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए यूपी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना शुरू की गई | इसके तहत राज्य के सभी किसानों को कम मूल्य दर में कृषि यंत्र उपलब्ध होंगे |

यह योजना कृषि विभाग द्वारा संचालित हो रही है | इसके तहत किसानों को खेती में इस्तेमाल होने वाले कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी | इसके जरिए कृषि उत्पादन के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही किसानों की आय में वृद्धि होगी | बता दें कि किसानों को पारम्परिक तरीके से खेती करने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है | ऐसे में इन समस्याओं से निपटने के लिए कृषि यंत्र को सब्सिडी पर उपलब्ध करवाने की सुविधा दी गई | इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए यूपी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना शुरू की गई | इसके तहत राज्य के सभी किसानों को कम मूल्य दर में कृषि यंत्र उपलब्ध होंगे |

अगर किसान भाई इस योजना के सब्सिडी पर कृषि यंत्र प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए कृषि विभाग द्वारा टोकन जारी किया जाएगा. इस टोकन के अनुसार किसानों को कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी जाएगी | जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना का लाभ लघु सीमांत एवं पिछड़े वर्ग संबंधित किसानों को दिया जाएगा |

Also, read: उत्तर प्रदेश संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना | Uttar Pradesh Sant Ravidas Shiksha protsaahan Yojana

यूपी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना का विवरण | Details of UP Farm Equipment Subsidy Scheme

विवरण जानकारी
योजना Uttar Pradesh Krishi Upkaran Subsidy Yojana
विभाग कृषि विभाग उत्तर प्रदेश
पोर्टल पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल
लाभार्थी राज्य के किसान नागरिक
उद्देश्य किसानों को उपकरणों की खरीद करने पर सब्सिडी प्रदान करना
लाभ कृषि यंत्रों की खरीद में किसान नागरिकों को 50% तक सब्सिडी
पंजीकरण ऑनलाइन
यंत्र हेतु टोकन बुकिंग ऑनलाइन उपलब्ध है।

उत्तर प्रदेश कृषि उपकरण सब्सिडी योजना के लाभ | Benefits of Uttar Pradesh Agricultural Equipment Subsidy Scheme

  • उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के सभी किसानों को कम लागत पर कृषि उपकरण प्रदान करेगी।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों को कम समय में ज्यादा पैदावार होगी। किसानों को समय की बचत होगी।
  • इस यूपी कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के माध्यम से राज्य के सभी किसान ऑनलाइन आवेदन करने का अधिकार प्रदान किया है |
  • उत्तरप्रदेश कृषि यंत्र सब्सिडी योजना में सरकार किसान को नए उपकरण खरीदने पर 25 % से 50 % की सब्सिडी उपलब्ध करेगी।
  • यूपी राज्य की अर्थव्यवस्था में निरंतर सुधार होगा आय में बढ़ोतरी होगी।
  • किसानों को कृषि करने के नए आधुनिक उपकरण मिलेंगे, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Also, read: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री Matritva Shishu Evam Balika मदद योजना

उत्तर प्रदेश कृषि उपकरण सब्सिडी योजना का उद्देश्य | Objective of Uttar Pradesh Agricultural Equipment Subsidy Scheme

  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए विभिन्न कृषि उपकरणों पर सब्सिडी उपलब्ध कराई जाए |
  • इसके साथ ही आधुनिक तरीके से खेती कर किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा |
  • कृषि उत्पादन क्षेत्र को अच्छा लाभ होगा |
  • यह योजना राज्य में उपस्थित किसानों के जीवन स्तर को एक नया जीवन स्वरूप प्रदान करेगी |

यूपी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना के तहत सब्सिडी विवरण | Subsidy details under UP Agricultural Equipment Subsidy Scheme

कृषि यंत्र अनुदान राशि
8 H.P. या उससे अधिक का पावर टिलर निर्धारित मूल्य का 40% तथा अधिकतम ₹45000 जो भी कम हो।
40 H.P. तक का ट्रैक्टर निर्धारित मूल्य का 25% तथा अधिकतम ₹45000 जो भी कम हो।
सुगर केन कटर प्लांटर, रीपर,जीरोटिल सीड ड्रिल, बाइंडर निर्धारित मूल्य का 40% तथा अधिकतम ₹20000 जो भी कम हो।
पावर थ्रेशर निर्धारित मूल्य का 25% तथा अधिकतम ₹12000 जो भी कम हो।
7.5 H.P. तक का पम्पसेट निर्धारित मूल्य का 50% तथा अधिकतम ₹10000 जो भी कम हो।
विनोइंग फैन, चेफ कटर(मानवचालित) निर्धारित मूल्य का 25% तथा अधिकतम ₹2000 जो भी कम हो।
ऐरो ब्लास्ट स्प्रेयर निर्धारित मूल्य का 25% तथा अधिकतम ₹25000 जो भी कम हो।
जीरोटिल सीडड्रिल ,सीडड्रिल ,मल्टी क्राफ्ट थ्रेशर रिज फरो प्लांटर निर्धारित मूल्य का 50% तथा अधिकतम ₹15000 जो भी कम हो।
पम्प सेट निर्धारित मूल्य का 50% तथा अधिकतम ₹10000 जो भी कम हो।
ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर निर्धारित मूल्य का 25% तथा अधिकतम ₹4000 जो भी कम हो।
लेजर लैण्ड लेवलर निर्धारित मूल्य का 50% तथा अधिकतम ₹50000 जो भी कम हो।
रोटावेटर निर्धारित मूल्य का 50% तथा अधिकतम ₹30000 जो भी कम हो।
फुट स्प्रेयर ,नैपसैक स्प्रेयर ,पावर स्प्रेयर निर्धारित मूल्य का 50% तथा अधिकतम ₹3000 जो भी कम हो।
स्प्रिंकलर सेट निर्धारित मूल्य का 50% तथा अधिकतम ₹75000 जो भी कम हो। 90% का अनुदान बुन्देलखण्ड क्षेत्र

Also, read: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री Suksham Udhyami Durghatna Beema योजना

यूपी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना 2024 के अंतर्गत उपलब्ध उपकरणों की सूची | List of equipment available under UP Agricultural Equipment Subsidy Scheme 2024

  • हेरो
  • कल्टीवेटर
  • मिनी राइस मिल
  • पावर टिलर
  • लेजर लैंड लेवलर
  • मल्टी क्रॉप थ्रेशर
  • पावर चैफ कटर
  • ट्रैक्टर माउंडेड स्प्रेयर
  • डिस्क प्लाऊ
  • आयल मिल विद फ़िल्टर प्रेस
  • रोटावेपर
  • स्ट्रा रीपर
  • पैकिंग मशीन
  • आलू खोदने की मशीन
  • कस्टम हायरिंग सेंटर

Also, read: यूपी मुख्यमंत्री सहभागिता योजना | UP Mukhyamantri Sahbhagita Yojana

यूपी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना के अंतर्गत यंत्रो पर अनुदान हेतु महत्वपूर्ण सूचना | Important information for grant on equipment under UP Agricultural Equipment Subsidy Scheme

  • ई-कृषि यंत्र अनुदान UP के अंतर्गत यदि आवेदक FPO, NRLM समूह एवं अन्य कृषक समिति से है तो उन्हें केवल पंजीकरण संख्या को ही दर्ज करना होगा।
  • NRLM समूह एवं अन्य कृषक समिति जिनके द्वारा फार्म मशीनरी बैंक हेतु टोकन बुक किया गया है उनके लिए यह आवश्यक है की वह अपना पंजीकरण समिति एक्ट के माध्यम से सुनिश्चित करें। यदि उनके द्वारा इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया जाता है तो उनका अनुदान अनुमन्य नहीं होगा।
  • एक कम्प्यूटर, नेटवर्क एवं मोबाइल से केवल एक दिन में 5 बुकिंग संभव हो पायेगी।
  • कृषि यंत्रों की बुकिंग करने के लिए पंजीकृत किसान नागरिक का मोबाइल नंबर दर्ज किया जाना आवश्यक है। किसी अन्य नागरिक के मोबाइल नंबर फीड करने की दशा में क़ानूनी कार्रवाई की जा सकती है। up Krishi Yantra Subsidy Scheme का लाभ किसान के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है।

Also, read: आम आदमी बीमा योजना  | Aam Aadmi Bima Yojana | AABY

उत्तर प्रदेश कृषि उपकरण सब्सिडी योजना 2024 हेतु पात्रता | Eligibility for Uttar Pradesh Agricultural Equipment Subsidy Scheme 2024

  • यदि कोई किसान यूपी एग्रीकल्चर टोकन जनरेट करना चाहता है तो उसे उत्तर प्रदेश राज्य का ही मूल निवासी होना चाहिए।
  • UP Agriculture Token Generate करने के लिए किसान के पास एक बैंक अकाउंट जरूर होना चाहिए, जो कि उसके आधार से अवश्य ही लिंक होना अनिवार्य है।
  • केवल वही किसान इस UP Krishi Yantra Subsidy Yojana के अंतर्गत अपना Token Generate कर सकते हैं जो पहले से किसी अन्य अनुदान योजना का लाभ ना ले रहे हो।

Also, read: आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड  | Ayushman Bharat Golden Card

पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज | Eligibility and important documents

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक किसान होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय का प्रमाण
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

Also, read: आरएसबीवाई का स्मार्ट हेल्थ कार्ड | RSBY Smart Health Card

उत्तर प्रदेश कृषि उपकरण सब्सिडी योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया | Process to apply under Uttar Pradesh Agricultural Equipment Subsidy Scheme

  • सर्वप्रथम आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको यंत्र हेतु टोकन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

उत्तर प्रदेश कृषि उपकरण सब्सिडी योजना 2024 | Uttar Pradesh Krishi Upkaran Subsidy Yojana 2024

  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपने जनपद एवं पंजीकरण संख्या के विकल्प का चयन करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको पंजीकरण संख्या दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको खोजें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको यंत्र चुने के विकल्प में यंत्र का चयन करना होगा।
  • अब आपको ‘आगे बढ़ने’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको सभी पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप यूपी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।
  • प्री बुकिंग स्वीकार किए जाने के पश्चात s.m.s. प्राप्त होगा।
  • टोकन कंफर्म करने का s.m.s. भी आवेदक के मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।

Also, read: राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना | Rashtriya Swasthya Bima Yojana | RSBY

यूपी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना के तहत यंत्र हेतु टोकन जनरेट करने की प्रक्रिया | Process to generate token for equipment under UP Agricultural Equipment Subsidy Scheme

  • सबसे पहले आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको यंत्र हेतु टोकन जनरेट करे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

उत्तर प्रदेश कृषि उपकरण सब्सिडी योजना 2024 | Uttar Pradesh Krishi Upkaran Subsidy Yojana 2024

  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपने जनपद तथा पंजीकरण संख्या का चयन करना होगा।
  • अब आपको संख्या दर्ज करनी होगी।
  • इसके पश्चात आपको खोजें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको जनरेट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप टोकन जनरेट कर सकेंगे।

Also, read: यूपी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना  | UP Mukhyamantri Jan Arogya Yojana | UP-MJAY

FAQs on UP Krishi Upkaran Subsidy Yojana

Q. Uttar Pradesh Krishi Upkaran Subsidy Yojana 2024 में कौन से कृषि उपकरण शामिल हैं?

इस योजना में विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरण शामिल हैं, जैसे कि ट्रैक्टर, रीपर, प्लांटर्स, थ्रेशर, कम्बाइन हार्वेस्टर, रोटावेटर, और अन्य।

Q. सब्सिडी की राशि कितनी है?

सब्सिडी की राशि यंत्र के प्रकार और किसान की श्रेणी (छोटे, सीमांत, या सामान्य) पर निर्भर करती है। अधिकतम सब्सिडी 50% तक हो सकती है।

Q. Uttar Pradesh Krishi Upkaran Subsidy Yojana का लाभ उठाने के लिए पात्रता क्या है?

योजना का लाभ उठाने के लिए, किसान को उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए और उसके पास कृषि भूमि होनी चाहिए।

Q. UP Krishi Upkaran Subsidy Yojana के तहत आवेदन कैसे करें?

योजना के तहत आवेदन करने के लिए, किसानों को कृषि विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा और फिर यंत्र हेतु टोकन बुकिंग करनी होगी।

Q. Uttar Pradesh Krishi Upkaran Subsidy Yojana के बारे में अधिक जानकारी कहां से प्राप्त करें?

योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए, किसान कृषि विभाग की वेबसाइट, कृषि कार्यालय, या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Also, read: यूपी किसान एवं सर्वहित बीमा योजना | UP Kisan And Sarvhit Bima Yojana

Q. क्या UP Krishi Upkaran Subsidy Yojana में कोई बदलाव हुआ है?

हां, इस योजना में कुछ बदलाव हुए हैं। 2024 में, योजना को और अधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए कुछ नए प्रावधान किए गए हैं।

Q. क्या UP Krishi Upkaran Subsidy Yojana के तहत ऋण भी उपलब्ध है?

हां, इस योजना के तहत किसानों को कृषि उपकरण खरीदने के लिए ऋण भी उपलब्ध है।

Q. क्या Uttar Pradesh Krishi Upkaran Subsidy Yojana के तहत कोई समय सीमा है?

हां, इस योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 है।

Q. क्या इस योजना के तहत सभी किसानों को सब्सिडी मिलेगी?

नहीं, सब्सिडी केवल उन किसानों को मिलेगी जो योजना के लिए पात्र हैं और जिन्होंने समय सीमा के भीतर आवेदन किया है।

Q. क्या Uttar Pradesh Krishi Upkaran Subsidy Yojana के तहत कोई धोखाधड़ी भी हुई है?

हां, कुछ मामलों में योजना के तहत धोखाधड़ी की भी रिपोर्टें आई हैं। यदि आपको योजना में किसी प्रकार की धोखाधड़ी का संदेह है, तो आप कृषि विभाग को इसकी सूचना दे सकते हैं।

Related Articles:-

Also, read: यूपी खेत तालाब योजना 2024 | UP Khet Talab Yojana

Also, read: मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना | Mukhyamantri Gramodhyog Rojgar Yojana | UP-MGRY

Also, read: वन स्टॉप सेंटर योजना (सखी) | One Stop Center Scheme (Sakhi)

Also, read: यूपी महिला सामर्थ्य योजना  | UP Mahila Samarthy Yojana | UPMSY

Also, read: यूपी मिशन शक्ति अभियान  | UP Mission Shakti Abhiyan

Also, read: यूपी मुख्यमंत्री Krishak Durghatna Kalyan Yojana

Also, read: यूपी विकलांग पेंशन योजना  | UP Viklang Pension Yojana

Also, read: उत्तर प्रदेश जनसुनवाई समाधान पोर्टल | Uttar Pradesh Jansunwai Samadhan Portal

Share on:

Leave a Comment

Terms of Service | Disclaimer | Privacy Policy