UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana: आवेदन कैसे करें? फायदे, पात्रता, पूरी गाइड!

केंद्र सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के स्वप्न को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के अंदर बेटियों के हित में अनेक लाभकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इसी दिशा में योगी सरकार द्वारा “UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana” लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत सरकार गरीब घर की बेटियों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाती है, ताकि बेटियां शिक्षित होकर घर परिवार व समाज का नाम रोशन कर सकें।

योगी सरकार की मंशा के अनुसार, बेटियां जो आने वाली पीढ़ी के साथ ही दो परिवारों को जोड़कर रखने का कार्य करती हैं। उनकी शिक्षा में किसी भी तरह का कोई व्यवधान न आएं, इसके लिए योगी सरकार ने प्रदेश की बेटियों के लिए देवी अहिल्याबाई नि:शुल्क शिक्षा योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत सरकार गरीब परिवारों की बच्चियों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद प्रदान करती है और उन्हें निकट भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करती है।

Also, read: उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना 2024 | Uttar Pradesh Berojgari Bhatta Yojana 2024

Table of Contents

उत्तर प्रदेश अहिल्याबाई कन्या निशुल्क शिक्षा योजना | Uttar Pradesh Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana

देवी अहिल्याबाई नि:शुल्क योजना के अंतर्गत ऐसे परिवार की बेटियों को शिक्षित करने की जिम्मेदारी सरकार उठाती है, जो गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहे हैं और जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। इस योजना के अंतर्गत सरकार बालिकाओं की शिक्षा के साथ उनकी शिक्षा से जुड़े आवश्यक खर्च जैसे, किताबें, कॉपियां, बैग, स्टेशनरी यूनिफॉर्म आदि भी प्रदान करती है। योगी सरकार ने देवी अहिल्याबाई नि:शुल्क शिक्षा योजना की शुरुआत इसी उद्देश्य से की है, ताकि प्रदेश की बेटियों को बोझ न समझा जा सके और प्रदेश में बेटियों की साक्षरता दर में भी वृद्धि हो।

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की इस योजना के माध्यम से समाज की सोच को बदलने का भी कार्य किया जा रहा है, जिससे समाज में बेटियों के प्रति संकुचित मानसिकता को समाप्त कर बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक पहल की जा सके। योगी सरकार की इस योजना के माध्यम से जहां एक ओर बेटियां शिक्षित होकर आगे बढ़ेंगी, तो वहीं दूसरी ओर भ्रूण हत्या के मामलों में भी कमी आएगी। अक्सर ऐसा देखा गया है कि बेटियों की परवरिश, पढ़ाई-लिखाई और शादी आदि की चिंता के कारण लोग बेटियों को पैदा होने से पहले ही मार देते हैं। जिसके चलते योगी सरकार की अहिल्याबाई नि:शुल्क शिक्षा योजना बेटियों के जीवन में किसी वरदान से कम नहीं है।

उत्तर प्रदेश अहिल्याबाई कन्या निशुल्क शिक्षा योजना 2024 | Uttar Pradesh Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2024

उत्तर प्रदेश की सरकार राज्य की बालिकाओं के कल्याण के लिए समय-समय पर कई सारी योजनाओं का निर्माण करती रहती हैं ताकि कन्याओं का भविष्य मंगलमय और उज्जवल हो सके और वह अपने सपनों को पूरा कर सके और अपने पैरों पर खड़ी हो सके । कई सारी योजनाओं की तरह उनमें से ही अहिल्या निशुल्क योजना एक है जिसमें राज्य की बालिकाओं के जीवन स्तर में सुधार के लिए उन्हें निशुल्क शिक्षा प्रदान करती है । इस योजना के अंतर्गत छात्राएं एजुकेशन की शिक्षा निशुल्क में प्राप्त कर सकती हैं । हमने अक्सर देखा है कि गरीब घर की बेटियां मजबूरी होने के कारण या धन की कमी होने के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाती हैं और उचित शिक्षा नहीं प्राप्त कर पाती हैं इसलिए सरकार ने बेटियों के लिए इस योजना को जारी किया है ताकि गरीब परिवार की बेटियां फीस न देने की वजह से अपनी पढ़ाई को अधूरा ना रखें और अपनी उच्च शिक्षा को पूरा करें ।

Also, read: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2024 | Mukhyamantri Yuva Swa-rojgar Yojana 2024

उत्तर प्रदेश अहिल्याबाई कन्या निशुल्क शिक्षा योजना का विवरण | Details of Uttar Pradesh Ahilyabai Girls Free Education Scheme

विवरण जानकारी
योजना का नाम Uttar Pradesh Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana
लाभार्थी उत्तर प्रदेश के गरीब परिवारों की बालिकाएं
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
उद्देश्य ग्रेजुएट स्तर तक गरीब बालिकाओ को मुफ्त में शिक्षा प्रदान करना
लाभ ग्रेजुएट स्तर तक गरीब बालिकाओ को मुफ्त में शिक्षा प्रदान की जाएगी
श्रेणी उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट https://www.upefa.com/upefaweb/

यूपी अहिल्याबाई कन्या निशुल्क शिक्षा योजना 2024 की कार्यविधि | Procedure of UP Ahilyabai Girls Free Education Scheme 2024

उच्च शिक्षा के लिए आगे आने वाली छात्राओं को इस योजना का लाभ देने की कार्य विधि शुरू हो गई है। यूपी उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी राज्यों से,  विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली पात्र छात्राओं का ब्यौरा मांगा गया है। इसके बाद उन्हें फीस वापस लौटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि प्रदेश सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली छात्राओं को शिक्षण शुल्क पहले से ही माफ कर रखा है। लेकिन अब UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2024 के द्वारा पात्र छात्राओं को बिल्कुल निशुल्क शिक्षा प्रदान करवाई जाएगी। इस योजना को शुरू करने का एक ही लक्ष्य है कि उच्च शिक्षा में लड़कियों की हिस्सेदारी बढ़ाई जा सके। क्योंकि सरकारी आंकड़ों के अनुसार उच्च शिक्षा में लड़कियों की हिस्सेदारी बहुत ही कम है।

Also, read: सामूहिक विवाह योजना  | Samuhik Vivah Yojana

यूपी अहिल्याबाई कन्या निशुल्क शिक्षा योजना का उद्देश्य | Objective of UP Ahilyabai Girls Free Education Scheme

  • इस योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की गरीब परिवार की बेटियों को शिक्षा के लिए जागरूक करना है |
  • इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवार में रहने वाली छात्रा को शिक्षा प्रदान करना है जो की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उन्हें उपलब्ध नहीं कराई जा पाती है |
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की सभी बालिकाएं अब आसानी से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी कर पाएंगे |
  • इस योजना के माध्यम से बालिकाएं अपने सपनों को एक नई उड़ान दे पाएंगे और शिक्षित होकर अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगे |
  • बालिकाओं के उत्तम शिक्षा के बाद वह अपने परिवार की खराब स्थिति में भी सुधार ला पाएंगे और अपना जीवन बेहतर बना पाएंगे |

Also, read: उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना  | Uttar Pradesh Vishwakarma Shram Samman Yojana

उत्तर प्रदेश अहिल्याबाई कन्या निशुल्क शिक्षा योजना के माध्यम से दी जाने वाली सहायता | Assistance given through Uttar Pradesh Ahilyabai Girls Free Education Scheme

  • उत्तर प्रदेश की वह गरीब छात्राएं जिनके द्वारा बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए गए है, उन सभी छात्राओं को 2000 रुपए की आर्थिक सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा गरीब पात्र बालिकाओ को स्नातक ‌स्तर तक मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी।
  • इसके साथ ही उन सभी बालिकाओ को स्कूल बैग, ड्रेस, किताब और पढ़ने लिखने की वस्तुएं भी सरकार द्वारा मुहैया की जाएगी।
  • राज्य की ऐसी बालिकाएं जिनको समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं होती है, उन सभी बालिकाओ को भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • सभी धर्म,जाति की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली छात्राओं को UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana के अंतर्गत शुल्क प्रतिपूर्ति की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • इसके अतिरिक्त ऐसी बालिकाएं जिनको समाज कल्याण विभाग से शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं होती है, तो उन सभी बालिकाओ को भी इस योजना के माध्यम से शुल्क वापस उनके खाते में प्रदान कर दिया जाएगा।

Also, read: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना  | Mukhyamantri Abhyudaya Yojana

यूपी अहिल्याबाई कन्या निशुल्क शिक्षा योजना के लाभ तथा विशेषताएं | Benefits and features of UP Ahilyabai Girls Free Education Scheme

राज्य की गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली बालिकाओ को लाभ प्रदान करने हेतु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2024 का आरंभ किया गया है।

  • इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी पात्र और योग्य बालिकाओ को ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त करने तक की शिक्षा निशुल्क प्रदान की जाएगी।
  • इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा बालिकाओ को फीस, ड्रेस, यूनिफॉर्म, किताबें एवं अन्य पढ़ाई लिखाई की सभी वस्तुएं भी प्रदान की जाएगी।
  • उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना के माध्यम से राज्य में शिक्षा स्तर को बढ़ावा दिया जाएगा तथा साक्षरता दर में भी इस योजना के माध्यम से वृद्धि होगी।
  • अब गरीब परिवारों को अपनी बेटियों की शिक्षा हेतु चिंतित होने की आवश्यकता नहीं होगी, इसके अतिरिक्त लोगो में बेटियों के प्रति बनी हुई मानसिकता में भी बदलाव आएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 21 करोड़ 12 लाख रुपए के बजट का निर्धारण किया गया है, इसके साथ ही सरकार द्वारा इस साल राज्य की बालिकाओ को शिक्षा का शुल्क प्रदान करने के संबंध में भी विचार किया जा रहा है।
  • इसके साथ ही इस योजना के माध्यम से राज्य में उच्च शिक्षा में छात्राओं की भागीदारी में वृद्धि होगी, इससे बालिकाएं भी राज्य की प्रगति में योगदान देने हेतु सक्षम होंगी।

Also, read: उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना  | Uttar Pradesh Vidhwa Pension Yojana

आवश्यक दस्तावेज | Required Documents

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवासी प्रमाण पत्र
  • शिक्षित योजना का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण

Also, read: उत्तर प्रदेश श्रमिक भरण पोषण योजना 2024 | Uttar Pradesh Shramik Bharan Poshan Yojana 2024

अहिल्याबाई निःशुल्क शिक्षा योजना की योग्यता मानदंड | Eligibility Criteria of Ahilyabai Free Education Scheme

UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana के लिए आवेदक को निम्नलिखित योग्यता मानदंडों को पूरा करना होगा।

  • यह योजना केवल बालिकाओं के लिए है।
  • छात्रा यूपी की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • 12वीं कक्षा पास करने के बाद किसी कॉलेज में ग्रेजुएशन के प्रथम वर्ष में एडमिशन लिया हो।
  • आवेदक गरीब परिवार की छात्रा होनी चाहिए।
  • छात्रा को अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करनी होगी, बीच में ही पढ़ाई छोड़ने पर लाभ नहीं मिलेगा।

Also, read: उत्तर प्रदेश किसान एकमुश्त समाधान योजना | Uttar Pradesh Kisan Ek Must Samadhan Yojana | UPEMSY | UPK-OTSY

यूपी अहिल्याबाई कन्या निशुल्क शिक्षा योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया | Process to apply under UP Ahilyabai Girls Free Education Scheme

उत्तर प्रदेश राज्य की वह सभी बालिकाएं जो Uttar Pradesh Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2024 के तहत आवेदन करना चाहती है, वह निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती है:-

  • सबसे पहले आपको अपने विद्यालय /विश्वविद्यालय/महाविद्यालय के प्रबंधकों से संपर्क करना है, इसके बाद प्रबंधक द्वारा छात्रा का योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराया जाएगा।
  • इसके अंतर्गत पंजीकरण करने की प्रक्रिया को विद्यालय/विश्वविद्यालय/महाविद्यालय के प्रबंधकों द्वारा ही पूर्ण किया जाएगा।
  • फिर छात्रा का नाम रजिस्टर करके उसकी सारी डिटेल्स उच्च शिक्षा विभाग को प्रदान की जाएगी इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सारी डिटेल्स का सत्यापन किया जाएगा।
  • सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद लाभान्वित की जाने वाली छात्राओं के नाम की एक सूची तैयार की जाएगी।
  • इस सूची में राज्य की जितनी भी बालिकाओ के नाम होंगे, उन सभी बालिकाओ को उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना के अंतर्गत मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी।

Also, read: उत्तर प्रदेश ओटीएस योजना 2024 | Uttar Pradesh OTS Scheme 2024

FAQs:

Q. UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana कब शुरू हुई थी?

यह योजना 2024 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा शुरू की गई थी।

Q. इस योजना का लाभ कौन उठा सकता है?

उत्तर प्रदेश के गरीब परिवारों की बालिकाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

Q. UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana के बारे में अधिक जानकारी कहां से प्राप्त करें?

इस योजना के बारे में अधिक जानकारी योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upefa.com/upefaweb/ पर जाकर प्राप्त की जा सकती है।

Q. क्या इस योजना के तहत कोई आय सीमा है?

हां, इस योजना के तहत आय सीमा है। योजना का लाभ उठाने के लिए, बालिका के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Also, read: उत्तर प्रदेश बीसी सखी योजना | Uttar Pradesh BC Sakhi Yojana | BC Sakhi

Q. क्या UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana  के तहत केवल सरकारी स्कूलों में ही शिक्षा प्राप्त की जा सकती है?

नहीं, इस योजना के तहत बालिकाएं सरकारी और गैर-सरकारी दोनों स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर सकती हैं।

Q. क्या इस योजना के तहत छात्रवृत्ति के लिए अलग से आवेदन करना होगा?

नहीं, छात्रवृत्ति के लिए अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। छात्रवृत्ति, योजना के तहत स्वचालित रूप से प्रदान की जाती है।

Q. क्या UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana के तहत किसी भी प्रकार का शुल्क देना होता है?

नहीं, इस योजना के तहत किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होता है।

Q. क्या इस योजना के तहत बालिकाओं को कोई अन्य लाभ भी मिलते हैं?

हां, इस योजना के तहत बालिकाओं को मुफ्त किताबें, यूनिफॉर्म और स्टेशनरी भी प्रदान की जाती हैं।

Q. क्या UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana के तहत बालिकाओं को किसी भी प्रकार का प्रशिक्षण भी दिया जाता है?

हां, इस योजना के तहत बालिकाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

Q. क्या UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana के तहत बालिकाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाते हैं?

हां, इस योजना के तहत बालिकाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाते हैं।

Related Articles:-

Also, read: मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना  | Mukhyamantri Bal Seva Yojana

Also, read: यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना  | UP Nishulk Boring Yojana

Also, read: यूपी लघु सिंचाई योजना  | UP Laghu Sinchai Yojana

Also, read: यूपी आसान किस्त योजना  | UP Asan Kist Yojana

Also, read: उत्तर प्रदेश गोपालक योजना | Uttar Pradesh Gopalak Yojana

Also, read: यूपी विवाह अनुदान योजना  | UP Vivah Anudan Yojana

Also, read: यूपी मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना  | UP Mukhyamantri Samagra Gram Vikas Yojana | CMSGVY

Share on:

Leave a Comment

Terms of Service | Disclaimer | Privacy Policy